Connect with us

क्राइम न्यूज़

Crime News: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Published

on

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। उससे रेप किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक 50 साल के शख्स ने किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घटना के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा था। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

इस केस में बच्ची की मां ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 13 अप्रैल की शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र पाटनवार(50) बच्ची को बहलाकर घर ले गया था। इसके बाद उसने बच्ची से रेप किया है।

अस्पताल में कराया गया उपचार

शिकायत में बताया कि बच्ची घर रोते-रोते पहुंची थी। जिसके बाद उससे हमने पूछताछ की। तब जाकर पूरे मामले की जानकारी सामने आई थी। यह भी बताया गया कि बच्ची को पहले सिम्स अस्पताल ले लाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

Crime News: पॉल‍िसी कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला से हुआ लाखो रूपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR…

Published

on

By

 

 

नई दिल्ली: आजकल  के मामले बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. ऑनलाइन ठगी  करने वाले ठग हर रोज नए-नए तरीके अपनाते हैं. और मासूम लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे ठगी कर रहे हैं. ताजा मामला द‍िल्‍ली पुल‍िस के शाहदरा जिला अंतर्गत गीता कॉलोनी थाने का सामने आया है जहां शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 30 लाख रुपए उड़ा ल‍िया.

दरअसल, बुजुर्ग महि‍ला के फोन पर कुछ दिनों से बैंक से पॉलिसी लेने के लिए फोन आ रहे थे. बार-बार फोन आने से परेशान पीड़िता ने शिकायत करने के लिए गूगल पर बैंक का हैल्पलाइन नंबर सर्च किया. उस नंबर की बार-बार फोन आने की शिकायत की.

ठगों ने शिकायत करने के लिए पीड़िता के पास एक लिंक भेजा जैसे की महिला ने वह लिंक खोला तो उनके खाते से 30 लाख रुपए उड़ा लिए गए. पीड़िता ने इसकी श‍िकायत शाहदरा साइबर थाना पुलिस को दी. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताब‍िक पीड़िता 60 वर्षीय गुरप्रीत कौर परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहती हैं. गुरुप्रीत का कहना है क‍ि उनका कृष्णा नगर के एक बैंक की ब्रांच में अकाउंट खुला हुआ है जिसमें 30 लाख 10 हजार 200 रुपए जमा थे. उनके पास कई दिनों से लगातार बैंक से नई पॉलिसी लेने के लिये फोन आ रहे थे जिससे वह परेशान हो गई थी. उन्होंने बैंक में इसकी शिकायत करने के लिए बैंक का ग्राहक सेवा नंबर गूगल पर सर्च किया.

इसके बाद एक नंबर मिला तो बात करने वाले ने उधर से अपने आप को बैंक का अधिकारी बताया. उसने शिकायत करने के लिए पीड़िता के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर फार्म भरने को कहा. वह उसके झांसे में आ गई और उन्होंने लिंक पर दिए गए फार्म को भर दिया. करीब दो घंटे बाद उनके बैंक खाते से सारे रुपए गायब हो गए. पीड़िता बैंक गई तो पता चला कि जिस नंबर पर उन्होंने फोन किया था, वह शातिर ठगों ने गूगल पर डाल रखा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CG News: सोशल मिडिया में युवती से दोस्ती कर युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

Published

on

By

 

 

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। दोस्ती बढ़ी तो दोनों के बीच बातें शुरू हुईं, फिर बात प्यार, मुलाकात और शादी तक पहुंची। लड़का शादी का वादा कर लड़की से दुष्कर्म करता रहा, बाद में मुकर गया। अब लड़की ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक भाग गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान फेसबुक पर कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चैटिंग करने लगे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों आपस में बात करते रहे। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने कोटा थाने में अपने प्रेमी यशवंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। यशवंत ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान बीते 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। शादी करने की बातों में आकर वह फंस गई। अब यशवंत ने उसे बोला कि तुमसे शादी नहीं कर सकता।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

Crime News: डॉक्टर महिला को क्लीनिक पर बुलाकर करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Published

on

By

 

 

ग्वालियर में एक झोलाछाप डॉक्टर एक महिला को ब्लैकमेल कर बीते करीब डेढ़ साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला के पड़ोसी को डॉक्टर की हरकतों पर शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर मामले की जांच की और कुछ दिन तक डॉक्टर की हरकतों पर नजर रखी। बाद में लोगों की मदद से डॉक्टर को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डॉक्टर ने नशीली दवाई देकर महिला की अश्लील तस्वीरें खींच ली थीं जिन्हें वायरल कर वो महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

नशीली दवा देकर खींचीं अश्लील तस्वीरें
मामला शहर के मुरार थाना इलाके का है जहां काशीपुरा में रहने वाली विवाहित महिला निशा (बदला हुआ नाम) ने डॉक्टर के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराते हुए निशा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी तब वो डॉक्टर वीरेन्द्र कौशल के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी।

इसी दौरान डॉक्टर वीरेन्द्र कौशल ने नशीली दवा खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली हैं। अगर उससे संबंध नहीं बनाए तो वो तस्वीरों को वायरल कर देगा। जिससे बदनामी तो होगी ही साथ ही पति भी छोड़ देगा। जिससे निशा डर गई और डॉक्टर की हवस का शिकार बनती रही।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगो में मचा हडकंप, मौके पर दमकल की  गाड़िया पहुँचकर आग पर काबू पाई… 

  रायपुर: कोटा इलाके में शुक्रवार शाम केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। यहां काफी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखा...

छत्तीसगढ़6 hours ago

आइये जानिए पेट्रोल एवं डीजल के दाम

पेट्रोल एवं डीजल के दाम दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा...

छत्तीसगढ़6 hours ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के लिए...

छत्तीसगढ़8 hours ago

CG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…

  छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के आसपास...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…