क्राइम न्यूज़
Crime News: पॉलिसी कराने के नाम बुजुर्ग महिला से हुआ लाखो रूपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR…

नई दिल्ली: आजकल के मामले बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग हर रोज नए-नए तरीके अपनाते हैं. और मासूम लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे ठगी कर रहे हैं. ताजा मामला दिल्ली पुलिस के शाहदरा जिला अंतर्गत गीता कॉलोनी थाने का सामने आया है जहां शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 30 लाख रुपए उड़ा लिया.
दरअसल, बुजुर्ग महिला के फोन पर कुछ दिनों से बैंक से पॉलिसी लेने के लिए फोन आ रहे थे. बार-बार फोन आने से परेशान पीड़िता ने शिकायत करने के लिए गूगल पर बैंक का हैल्पलाइन नंबर सर्च किया. उस नंबर की बार-बार फोन आने की शिकायत की.
ठगों ने शिकायत करने के लिए पीड़िता के पास एक लिंक भेजा जैसे की महिला ने वह लिंक खोला तो उनके खाते से 30 लाख रुपए उड़ा लिए गए. पीड़िता ने इसकी शिकायत शाहदरा साइबर थाना पुलिस को दी. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता 60 वर्षीय गुरप्रीत कौर परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहती हैं. गुरुप्रीत का कहना है कि उनका कृष्णा नगर के एक बैंक की ब्रांच में अकाउंट खुला हुआ है जिसमें 30 लाख 10 हजार 200 रुपए जमा थे. उनके पास कई दिनों से लगातार बैंक से नई पॉलिसी लेने के लिये फोन आ रहे थे जिससे वह परेशान हो गई थी. उन्होंने बैंक में इसकी शिकायत करने के लिए बैंक का ग्राहक सेवा नंबर गूगल पर सर्च किया.
इसके बाद एक नंबर मिला तो बात करने वाले ने उधर से अपने आप को बैंक का अधिकारी बताया. उसने शिकायत करने के लिए पीड़िता के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर फार्म भरने को कहा. वह उसके झांसे में आ गई और उन्होंने लिंक पर दिए गए फार्म को भर दिया. करीब दो घंटे बाद उनके बैंक खाते से सारे रुपए गायब हो गए. पीड़िता बैंक गई तो पता चला कि जिस नंबर पर उन्होंने फोन किया था, वह शातिर ठगों ने गूगल पर डाल रखा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

क्राइम न्यूज़
CG News: सोशल मिडिया में युवती से दोस्ती कर युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। दोस्ती बढ़ी तो दोनों के बीच बातें शुरू हुईं, फिर बात प्यार, मुलाकात और शादी तक पहुंची। लड़का शादी का वादा कर लड़की से दुष्कर्म करता रहा, बाद में मुकर गया। अब लड़की ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक भाग गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान फेसबुक पर कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चैटिंग करने लगे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों आपस में बात करते रहे। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।
शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने कोटा थाने में अपने प्रेमी यशवंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। यशवंत ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान बीते 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। शादी करने की बातों में आकर वह फंस गई। अब यशवंत ने उसे बोला कि तुमसे शादी नहीं कर सकता।
क्राइम न्यूज़
Crime News: डॉक्टर महिला को क्लीनिक पर बुलाकर करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ग्वालियर में एक झोलाछाप डॉक्टर एक महिला को ब्लैकमेल कर बीते करीब डेढ़ साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला के पड़ोसी को डॉक्टर की हरकतों पर शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर मामले की जांच की और कुछ दिन तक डॉक्टर की हरकतों पर नजर रखी। बाद में लोगों की मदद से डॉक्टर को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डॉक्टर ने नशीली दवाई देकर महिला की अश्लील तस्वीरें खींच ली थीं जिन्हें वायरल कर वो महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।
नशीली दवा देकर खींचीं अश्लील तस्वीरें
मामला शहर के मुरार थाना इलाके का है जहां काशीपुरा में रहने वाली विवाहित महिला निशा (बदला हुआ नाम) ने डॉक्टर के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराते हुए निशा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी तब वो डॉक्टर वीरेन्द्र कौशल के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी।
इसी दौरान डॉक्टर वीरेन्द्र कौशल ने नशीली दवा खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली हैं। अगर उससे संबंध नहीं बनाए तो वो तस्वीरों को वायरल कर देगा। जिससे बदनामी तो होगी ही साथ ही पति भी छोड़ देगा। जिससे निशा डर गई और डॉक्टर की हवस का शिकार बनती रही।
क्राइम न्यूज़
पिता ने दसवीं में अच्छे नंबर लाने को कहा तो ,नाराज होकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या..

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद पड़ोसी को हिरासत में लिया था। आगे की जांच-पड़ताल के बाद यह तथ्य सामने आया कि इस हत्या कांड में परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है। क्राइम के वक्त घर के दरवाजे अंदर से बंद थे मध्य प्रदेश में 15 साल के एक लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना गुना जिले की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि पिता अपने बेटे से कहा था कि वो दसवीं क्वास में अच्छे नंबर लाए। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने कुल्हाड़ी से काट कर अपने पिता की हत्या कर दी। गुना के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत लड़के को हिरासत में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘शनिवार की देर रात 46 साल के एक शख्स की लाश मिली। वो मेडिकल के एक दुकान के मालिक थे।’ मृतक के बेटे ने पुलिस के सामने पहले झूठी कहानी बनाई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसके पिता की हत्या पड़ोसी ने की है। लड़के ने बताया कि नाला को लेकर पड़ोसी का उसके पिता के साथ विवाद हुआ था। पड़ोसी ने उसके पिता को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद पड़ोसी को हिरासत में लिया था। आगे की जांच-पड़ताल के बाद यह तथ्य सामने आया कि इस हत्याकांड में परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है। क्राइम के वक्त घर के दरवाजे अंदर से बंद थे।पुलिस ने इसके बाद घर के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। पुलिस को लड़के पर शक हुआ क्योंकि उसी ने सबसे पहले डेड बॉडी देखी थी। अब पुलिस इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…






























You must be logged in to post a comment Login