Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

Published

on

 

प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं। इनमें अकेले स्वास्थ्य विभाग में ही डॉक्टरों के 1668 पद शामिल हैं। जल संसाधन में सब इंजीनियर, राजस्व में पटवारी, स्वास्थ्य में स्टाफ नर्स, परिवहन में एआटीओ ही नहीं, बल्कि अधिकांश प्रमुख विभागों में चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां भी थोक में निकलने वाली हैं।

बिजली कंपनी में लाइन परिचालक के 3000 पदों पर रद्द हुई भर्ती भी दोबारा शुरू की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को मेडिकल कॉलेजों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के 3046 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार है।

प्रदेश में प्रमुख विभागों में इतनी नौकरियां निकलने के अलग-अलग कारण हैं। जैसे, स्वास्थ्य विभाग में निकाले जा रहे पदों के लिए प्रमुख कारण मरीजों को उनके घर के आसपास ही इलाज उपलब्ध करवाना है। यही नहीं, सरकारी अस्पतालों में ज्यादा डाक्टर होंगे तो ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सरकारी योजनाओं जैसे- डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिलेगा, उन्हें निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं, डॉक्टर बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों की मान्यता का संकट भी खत्म होगा। इसी कड़ी में बलरामपुर, बस्तर, कोरिया, रायपुर जिला सीएमएचओ ने भर्ती विज्ञापन भी जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय : 21 पद सीनियर रेजिस्ट्रार, 113- सीनियर रेसीडेंट, 292- जूनियर रेसीडेंट, 146- डेमोस्ट्रेटर, 156- असिस्टेंट प्रोफेसर।
मेडिकल कालेज : मेडिकल कॉलेजों में ही क्लास थ्री-फोर्थ के 3046 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। क्लास थ्री में नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर हैं। फोर्थ में वार्ड बॉय, आया और अन्य प्रशासनिक पद हैं। इन पदों के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति का इंतजार है। इनके अलावा राज्य के 7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से कुछ को डाक्टरों की कमी के कारण मान्यता का इंतजार है। स्वास्थ्य संचालक (डीएमई) डॉ. विष्णु दत्त ने बताया कि यहां भी पद जल्दी भर देंगे।
स्वास्थ्य संचालनालय : 443 पद चिकित्सा अधिकारी और 641 पद स्पेशलिस्ट। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

इन खाली पदों पर भी

जल संसाधन 400 सब इंजी.
राजस्व विभाग 301 पटवारी
स्वास्थ्य विभाग 826 स्टाफ नर्स
बिजली कंपनी 300 जूनियर इंजी.
बिजली कंपनी 400 ऑपरेटर

(पीडब्ल्यूडी, लघु वनोपज संघ, परिवहन विभाग, विधि विभाग के पद, जिनके लिए व्यापम और पीएससी परीक्षा हो रही है)

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

Published

on

By

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग इलाके में हुई है। पहले मामले में वेल्डिंग करने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। दूसरे मामले में युवक पोल से सर्किट निकालते समय झुलस गया। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी जाने चले गई।

कोतवाली क्षेत्र के रुद्री रोड में कार सैलून नाम से दुकान है। यहां कार रिपेयरिंग और सर्विसिंग का काम किया जाता है। इसी दुकान में सोमवार शाम को शशिकांत देवांगन(36) कार में वेल्डिंग का काम कर रहा था। बताया गया कि जमीन गीली थी। इसी दौरान उसने जब वेल्डिंग करना जैसे ही शुरू किया तो वह वैसे ही करंट की चपेट में आ गया और उसकी जान चले गई। घटना के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में भी करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। यहां वेदराम निषाद(28) सोमवार दोपहर को बिजली फाल्ट पता करने के लिए अपने साथियों के साथ निकला था। तभी वह यादराम सोनकर नाम के किसान के खेत में लगे पोल से सर्किट निकालने के लिए पोल पर चढ़ गया था। पता चला है कि इसी दौरान वह करंट की चपेट में आया और सीधे पोल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई है। वेदराम को भी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, दोनों ही शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

Published

on

By

 

नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक से हाथी आ गया। हाथी को देख दोनों वहां से भागने लगे। इसी दौरान सिमरन को ठोकर लगी और वह गिर गई। तभी हाथियों ने हमला कर दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन 5वीं कक्षा में पढ़ती थी।

वहीं दूसरी घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के ही चारगांव के जंगल में हुई। यहां संबलपुर निवासी एक महिला लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। महिला जान बचाकर भागी, लेकिन तब तक हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया। अभी तक महिला का नाम नहीं पता चल सका है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।

24 घंटे में 3 लोगों की गई जान
हाथियों ने एक दिन पहले ही तीन लोगों की जान ली थी। इसमें 22 साल की युवती, महिला और पुरूष शामिल हैं। हाथी ने महिला को सूंड़ से उठाकर पटक दिया था। वह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं युवती का शव उसकी झोपड़ी के बाहर मिला था। जांच के दौरान वनकर्मियों को घटना स्थन से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का भी शव मिला था।

चार दिन से डेरा जमाए हैं हाथी
ओडिशा के सिकाशेर से आया 30 हाथियों का दल करीब 5 महीने से विचरण कर रहा है। 2 दिन पहले इस दल से 2 सदस्य एक हाथी व एक हथिनी अलग हो गए। यह दोनों ही चार दिन से सीतानदी रेंज, रिसगांव रेंज व अरसीकन्हार रेंज में घूम रहे है। फसल सहित कुछ घरों को भी तोड़ चुके हैं। 2 दिन पहले यह हथिनी सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के कक्ष क्रमांक 346 में थी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

Published

on

By

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने आया था। इसी दौरान भरी भीड़ में किसी ने उस पर हमला कर दिया और भाग गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रामनवमी पर्व पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। सी शोभायात्रा में शामिल होने संबलपुर का रहने वाला सोनू नेताम(20) भी आया था। सभी रात के वक्त नाचने गाने में व्यस्त थे। सोनू भी सबके साथ नाच गा रहा था। इसी दौरान जब यात्रा चमेली चौक के पास पहुंची। उसी वक्त किसी ने सोनू पर एक के बाद एक 6 से 7 बार चाकू से वार किया और भाग गया।

रामनवमी के दिन था जन्मदिन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस बात की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई थी। खबर लगते ही वह अस्पताल पहुंचे।

वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। बताया गया कि रामनवमी पर्व के ही दिन सोनू का जन्मदिन भी था। अब इस केस में पुलिस ने सोनू के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़14 seconds ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • देश - दुनिया7 days ago

    अब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….