देश
भारतीय रेलवे : टिकट बुकिंग बदला नियम,रेल मंत्रालय ने जारी की आदेश

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. भारतीय रेलवे ने अब टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है. इसके बाद अब आप पहले से कम समय में टिकट बुक कर पाएंगे. रेलवे के फैसले के अनुसार अब टिकट बुकिंग के समय डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं देना होगा. रेल मंत्रालय ने लागू किया आदेश आपको बता दें भारतीय रेलवे की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के कारण आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग कराने वालों को डेस्टिनेशन एड्रेस डालना जरूरी किया गया था.
लेकिन कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर IRCTC यात्रियों से गंतव्य का एड्रेस नहीं पूछेगा. रेल मंत्रालय ने इस आदेश को लागू कर दिया है. कई तरह के नियम लागू किए थे कोविड के मामले बढ़ने पर डेस्टिनेशन एड्रेस कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की ट्रेसिंग में मदद करता था. कोरोना काल में संक्रमण पर काबू पाने के लिए रेलवे ने कई तरह के नियम लागू किए थे.
कोरोना के मामलों में कमी आने और हालात सामान्य होने पर एक-एक करके नियम वापस लिए जा रहे हैं. टिकट बुकिंग में समय कम लगेगा रेल मंत्रालय के इस नियम को वापस लेने पर टिकट बुकिंग के दौरान समय भी कम लगेगा.
रेल मंत्रालय के डेस्टिनेशन नहीं लेने के आदेश सभी रेलवे जोन को दे दिए गए हैं. CRIS और IRCTC को भी आदेश के अनुसार सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा. इससे पहले रेलवे ने एसी कोच में एक बार फिर से तकिया-कंबल देने की सुविधा शुरू कर दी है.
अब विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को रात में सोने के लिए तकिया और कंबल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जबकि महामारी के दौरान इसे भी बंद कर दिया गया था.

देश
महंगाई का मार लगातार : सीएनजी की कीमत में हुआ इजाफ़ा,बढ़ी इतने रुपए…

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम आदमी की जेब पर एक्स्ट्रा भार पड़ रहा है. दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं.
यहां जानें आपके शहर के रेट दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलो अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो PNG के भी बढ़े रेट इस बीच रसोई गैस के रूप में यूज होने वाली PNG भी महंगी हो गई है.
सरकार ने अब PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की सप्लाई करने वाली IGL कंपनी के मुताबिक नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से लागू हो गई है. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले मे में गुरुवार से पीएनजी के दाम 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गए हैं.
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब इसी दाम पर PNG मिलेगी.15 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी बताते चलें कि करीब 15 दिनों के अंदर PNG की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है.
करीब 10 दिन पहले ही पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी. इससे पहले आईजीएल 6 अप्रैल से पीएनजी को 41.50 रुपये प्रति एससीएम कीमत पर बेच रही थी.
देश
जहरीली मशरूम खाने से 3 महिलाओं की मौत,मरने वालों की संख्या पहुची सात..

Assam Mushroom Poison News: अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.असम के चराईदेव जिले में मशरूम के कारण हुई भोजन में जहर से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई.
छह अप्रैल को जिले के लालतीपाथर गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद महिला चाय बागान मजदूर और उनके बच्चों समेत कुल आठ लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से अब तक सात की मौत हो चुकी है.अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.
इससे पहले दो महिलाओं और दो बच्चों की सोमवार को ही मौत हो गयी थी.मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्मकार, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्मकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्मकार के तौर पर की गई थी.
जिले के अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराईदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था.
उन्होंने बताया कि इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराईदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया.
देश
DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता,एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…

केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है.
फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
देश - दुनिया7 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….






























You must be logged in to post a comment Login