Connect with us

Lifestyle

Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से इन चीजों का करे सेवन…

Published

on

 

आंखें, ईश्वर का वरदान मानी जाती हैं, चूंकि ये शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक हैं ऐसे में इनके विशेष देखभाल की भी आवश्यकता होती है। चोट, धूप और प्रदूषण से आंखों की सुरक्षा करने के साथ इन्हें अंदुरुनी शक्ति प्रदान करने की भी आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ आंखों की आंतरिक सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इसमें हमारे आहार की विशेष भूमिका होती है। रोजाना हम कई ऐसी चीजों का जाने-अनजाने सेवन करते रहते हैं जो आंखों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। कई चीजों का लंबे समय तक सेवन आपकी रोशनी को भी कम कर सकता है।

शोध बताते हैं, शरीर के अन्य अंगों की ही तरह आंखों को भी उचित पोषण की आवश्यकता होती है। आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आहार में विटामिन ए, ई, सी के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन आंखों के लिए नुकसानदायक माना जाता है? इन चीजों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।
जंक फूड्स हैं नुकसानदायक जंक फूड्स न केवल शरीर के वजन को बढ़ा देते हैं साथ ही इनका अधिक सेवन आपकी आंखों के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है। चिप्स, कुकीज और कैंडी जैसे स्नैक फूड्स का अधिक सेवन करने से शरीर को कई तरह से हानि पहुंचती है। इन चीजों में अस्वास्थ्यकर फैट के अलावा, नमक और चीनी की अधिकता शरीर के अंगों और संचार प्रणाली को प्रभावित करती है, जिससे आंखों में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है। जंक फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

सोडा-कोल्डड्रिक के नुकसान

गर्मियों के दिनों में सोडा और कोल्ड ड्रिक्स लोगों की पहली पसंद होते हैं, ये शरीर को तरावट देने के साथ आपको रिफ्रेश महसूस करा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इनका सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है? शोध में पाया गया है कि कोल्ड ड्रिक्स में उच्च मात्रा में फ्रुक्टोज होती है जो ब्लड शुगर को बढ़ा देती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस प्रकार के मिठास का उपयोग करने वाले पेय, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ाते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यह स्थिति आपकी आंखों के लिए समस्या पैदा कर सकती हैं।

तली हुई चीजें

तली हुई चीजें जैसे पकौड़े, समोसे आदि अगर आपको बहुत पसंद हैं तो इनका सेवन कम कर दीजिए। ये आपकी आंखों को लिए हानिकारक हो सकते हैं।  तली हुई चीजों में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट की अधिकता होती है जो रक्तचाप को बढ़ा सकती है। इसके परिणामस्वरूप आंखों को क्षति पहुंचने का जोखिम भी बढ़ जाता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए  वसायुक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचें।

आंखों को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं?

आंखों की रोशनी को बनाए रखने और इससे संबंधित कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए आहार में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। अंडे, हरी पत्ते वाली सब्जियां, खट्टे फल और जामुन, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ, मछली, बादाम आदि का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन चीजों को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

बालों में सरसों का तेल लगाते समय रखे इन बातो का ध्यान

Published

on

By

बालों की सेहत के लिए रामबाण माना गया है सरसो का तेल, होते हैं ये 5 फायदे | Jansatta

बालो के विकास के लिए सरसों तेल खूब फायदेमंद है।

बालो के विकास के लिए सरसों तेल खूब फायदेमंद है। इससे बालों की सेहत बहाल रहती है, मगर लगाने का सही तरीका आना चाहिए, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा। जान लें कि  सरसों के तेल में  आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और कैल्शियम होता है. यह विटामिन ए, डी, ई और के जैसे विटामिन से भरपूर होता है।  इसके साथ ही सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इस तेल को बालों में लगाने पर बालों का संतुलित विकास होता है।

सबसे पहले तो सरसों का तेल बिना टेस्ट के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि सरसों के तेल में मिलावट       भी आजकल होती है। इसलिए बालों में लगाने से पहले हमेशा इसे शरीर के किसी अंग पर लगा कर टेस्ट कर लें।

ऑयली स्कैल्प करना बेहद जरूरी है। बालों के लिए बालों का स्कैल्प होना बेहद जरूरी है।

– कई लोग रात भर बालों में सरसों का तेल लगा कर छोड़ देते हैं, मगर ऐसा नहीं करना चाहिए।

– इसके साथ ही बिना गर्म किए सरसों तेल को बालों में लगाने की कभी गलती न करें। सरसों तेल को गर्म करके लगाने से

– इसके चिपके हुए फैट मॉलिक्यूल्स अलग-अलग हो जाते हैं और ये हल्के हो जाते हैं।

 

Continue Reading

Lifestyle

आशा भोसले के बेटे की अचानक हुई तबियत ख़राब, बेहोश हो कर गिरने की वजह से दुबई के एक हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

Published

on

By

Asha Bhosle के बेटे आनंद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती - KohramLive

सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद की हाल ही में तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत दुबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद अचानक बेहोश हो गए और जमीन पर गिर गए, जिसकी वजह से उन्हें चोटें भी आई हैं। इसके बाद आनंद को तुरंत आईसीयू में एडमिट कराया गया। इस समय वो खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।आशा हैं बेटे के साथ दुबई में

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना कुछ दिन पहले हुई, जब अचानक ही आनंद बेहोश होकर गिर गए। उन्हें ऐसे देख किसी को कुछ समझ नहीं आया और उनके घर वाले बुरी तरह डर गए। सूत्रों के मुताबिक आशा भोसले इस वक्त बेटे आनंद के पास ही हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं। वहीं मुंबई में मौजूद सभी लोग लगातार आनंद की तबीयत का हाल-चाल ले रहे हैं।आशा के बेटे और बेटी की हो चुकी है मौत

 

आशा भोसले के पहली शादी से तीन बच्चे थे। दो बेटे और एक बेटी। सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था वहीं बेटी का नाम वर्षा था। वर्षा ने स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से शादी की थी, लेकिन 1998 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वर्षा मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहने लगीं थीं। उन्होंने अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। वहीं सबसे बड़े बेटे हेमंत की मौत 66 साल की उम्र में कैंसर की वजह से साल 2015 में हो गई थी।’माई’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

आशा भोसले ने साल 2013 में आई फिल्म ‘माई’ से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी थीं, जो उनकी बेटी के रोल में थीं। राम कपूर फिल्म में आशा के दामाद बने थे। फिल्म की कहानी अल्जाइमर की बीमारी पर बेस्ड थी।।

Continue Reading

Lifestyle

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ध्यान रखे इन बातो को

Published

on

By

Online Shopping करने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ेगा नुकसान

ये दौर बाजारवाद का है। आज कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक सेल और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते कुछ सालों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होने वाली सेल्स में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। वहीं जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में कई लोग बचत करने के तमाम विकल्पों की खोज कर रहे हैं।

इसी वजह से बचत करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हमें कई प्रोडक्ट्स पर अच्छी खासी छूट मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में वाले हैं, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। देश में कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन टिप्स को फॉलो करके अपने पैसों को बचत कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में –

 

सेल्स का करें इंतजार

अगर आप किसी महंगी चीज को ऑनलाइन खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको ई कॉमर्स वेबसाइटों पर होने वाली सेल्स का इंतजार करना चाहिए। सेल्स में कई प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट मिलती है। ऐसे में आप सेल्स के दौरान शॉपिंग करके अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर मिलती है आकर्षक छूट

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान डेबिट कार्ड की बजाए क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा आकर्षक छूट मिलती है। अक्सर क्रेडिट कार्ड से चीजों को खरीदने पर हमारी हजारों रुपये की बचत हो जाती है।

प्रोडक्ट्स को करें कंपेयर

अगर आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उस प्रोडक्ट को दूसरे प्रोडक्ट के साथ कंपेयर जरूर करना चाहिए। आप प्रोडक्ट को उसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कंपेयर कर सकते हैं।
अगर आपका दूसरा प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन और प्राइस के आधार पर पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा लग रहा है। इस स्थिति में उसको खरीदकर आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

वीक डेज पर न करें शॉपिंग

अक्सर लोग ऑनलाइन शॉपिंग वीक डेज पर करते हैं। अगर आप भी वीक डेज पर शॉपिंग करते हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। वीक डेज पर कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा हो जाता है। ऐसे में आपको वर्किंग डेज के दौरान ही शॉपिंग करना चाहिए। वर्किंग डेज में शॉपिंग करते वक्त आपको प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट और ऑफर मिलता है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 hours ago

कागज, कांच की बोतल, प्लास्टिक और गत्तों के 250 टन कचरे का हो रहा उपयोग, 300 परिवारों को दिया रोजगार,

कागज, कांच की बोतल, ज़मीन के साथ साथ इस कचरे ने तो नदियों तालाबों और समुद्र को भी दूषित कर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी,किन्तु मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में अब भी सस्ती

विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दर तय कर दी है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • जॉब6 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब3 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…