Lifestyle
Health Tips : हेल्दी और फीट शरीर पाने के लिए फॉलो करे ये टिप्स…

अनहेल्दी जीवनशैली का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. इस कारण हमें बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपना खयाल रखना भूल जाते हैं. कई बार व्यस्त होने कारण हम कुछ अहेल्दी खा लेते हैं. ये अनहेल्दी फूड्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं. वहीं सही से नींद न लेने के कारण भी कई बार तनाव और थकान जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने के कारण भी कमर दर्द जैसी समस्याएं हो जाती है. ऐसे में एक हेल्दी जीवनशैली होना बहुत जरूर है. हेल्दी और फिट रहने के लिए आप कौन से टिप्स फॉलो कर सकते हैं आइए जानें.
नाश्ता स्किप न करें
अगर आप फिट रहना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो हेल्दी नाश्ते का सेवन जरूर करें. कई बार लोग वजन घटाने के चक्कर पर नाश्त नहीं करते हैं. ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. नाश्ता जरूर करें. ये आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. नाश्ता आपके शरीर को सुबह कसरत करने के लिए ऊर्जा देता है और दोपहर के भोजन के समय तक आपका पेट भरा रखता है. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता कर सकते हैं.
पानी पिएं
पूरे दिन हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. इसलिए आप रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं. पर्याप्त पानी नहीं पीने से भी कई बार आप सुस्त महसूस करते हैं. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका पाचन सही रहता है और आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.
हेल्दी स्नैक्स
जब भी आपको भूख लगे और कुछ खाने की इच्छा हो तो अनहेल्दी खाने की बजाए हेल्दी स्नैक्स खाएं. आप सूखे मेवे, बीज और फलों आदि का सेवन कर सकते हैं. अनहेल्दी स्नैक्स कैलोरी बढ़ाते हैं.
रोजाना व्यायाम करें
अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाएं. आप घर पर ही एक वर्कआउट रूटीन बना सकते हैं. ये अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद करता है और आपको ऊर्जावान रखता है.
अच्छी नींद लें
ठीक से न सो पाने के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करते हैं. आपके लिए रोजाना कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूरी है. नींद आपके शरीर के हर सिस्टम को रेगुलेट करने में मदद करती है, ताकि ये ठीक से काम कर सकें. नींद की कमी के कारण आपका शरीर तनाव की स्थिति में रह सकता है.

Lifestyle
Health Tips: एक्सरसाइज करने में आ रही है परेशानी तो करे ये 5 उपाये…

यदि आप एक्सरसाइज से हमेशा बचते रहे हैं तो आपको एक वर्कआउट रूटीन की शुरुआत करने में परेशानी हो सकती है। हालांकि एक बार इसकी आदत डाल लेने से अच्छी सेहत का रास्ता खुल जाता है। यह आदत आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं डेली एक्सरसाइज के फायदे और वो 5 टिप्स जिनके जरिए आप वर्कआउट को आसानी से अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं।
डेली एक्सरसाइज के बड़े फायदे
अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, डेली एक्सरसाइज आपकी बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है। इससे आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है।
रोजाना व्यायाम करने से नॉर्मल वजन मेंटेन रहता है। ध्यान रहे कि मोटापा अधिकतर बीमारियों की जड़ है।
एक्सरसाइज आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज और इंसुलिन की मात्रा सही रखने में मदद करती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
एक्सरसाइज से शरीर लचीला होता है। आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं।
डेली एक्सरसाइज चिंता को दूर भगाने में भी कारगर है। इससे आपके मन को शांति मिलती है। साथ ही मूड बेहतर करने वाले केमिकल रिलीज होते हैं, जो आपको खुश और आशावादी रखते हैं।
वर्कआउट करने से हमारी स्लीप साइकिल सुधरती है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण हमारी उम्र लंबी हो सकती है।
एक्सरसाइज की आदत डालने के लिए 5 टिप्स
1. सही वर्कआउट रूटीन का चयन करें
शुरुआत में अपने शरीर को कुछ भी करने के लिए प्रेशर में न डालें। आपको जो भी एक्सरसाइज अच्छी लगती है वो करें। ऐसा नहीं है कि इसके लिए जिम जाना ही जरूरी है। आप घर पर योगा जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। हमेशा वो एक्सरसाइज चुने जिसे करने में आप कंफर्टेबल हों और आपको मजा आए। तभी आप लंबे समय के लिए उसे रोज कर सकेंगे।
2. शुरुआत कम एक्सरसाइज से करें
कोई भी आदत बनाने के लिए 3 से 4 हफ्तों का समय लगता है। इसलिए पहले ही दिन एक घंटा एक्सरसाइज करेंगे तो दूसरे दिन से मन में इसे न करने के बहाने आने लगेंगे। वर्कआउट रूटीन की शुरुआत 5-10 मिनट की एक्सरसाइज से करें। अपने शरीर को इस आदत में ढलने का समय दें। धीरे-धीरे हर हफ्ते इस समय को बढ़ा सकते हैं।
3. छोटे लक्ष्य निर्धारित करें
एक बड़े लक्ष्य को पाने के लिए उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटना जरूरी है। आप एक महीने में 30 किलो वजन नहीं घटा सकते। रूटीन के हिसाब से असलियत में जितना वजन घटा सकते हैं, उतने पर फोकस करें। छोटे लक्ष्य को पाकर ही आपको आगे के लिए प्रेरणा मिलेगी।
4. सिर्फ वजन पर ध्यान न दें
आपका उद्देश्य केवल वजन कम करना नहीं बल्कि खुद को सेहतमंद बनाना होना चाहिए। इसलिए शुरुआत में अपने आपको वजन घटाने के लिए फोर्स न करें। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, मसल गेन जैसी चीजों पर भी ध्यान दें।
5. एक्सरसाइज स्किप भी करें
अपने वर्कआउट रूटीन को हफ्ते के सात दिन फॉलो न करें। इससे आपका शरीर और दिमाग थक सकते हैं। हफ्ते में एक या दो दिन का रेस्ट लें और दोबारा उसी मोटिवेशन के साथ एक्सरसाइज शुरू करें। इसके अलावा यदि कभी आपकी तबीयत खराब होती है या कोई इमरजेंसी आती है तो गिल्टी महसूस न करें। दूसरे दिन 5 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करके इस आदत को बरकरार रखें।
Lifestyle
Health Tips: क्या आपको भी ज्यादा खाने के बाद आती है नींद, तो जाने इसे ठीक करने के उपाये…

ज्यादा खा लेने के बाद यदि आपको बहुत नींद आती है, तो आप अकेले नहीं है। इस स्थिति को फूड कोमा कहते हैं और यह होना सामान्य है। चिकित्सीय भाषा में इसे पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।
क्या है फूड कोमा?
फूड कोमा में इंसान को बड़ा भोजन करने के बाद नींद और थकान का अनुभव होता है। ज्यादातर लोगों को दोपहर के खाने के बाद इसके लक्षण आते हैं। फूड कोमा के कॉमन लक्षण हैं..
ऊंघना
थकान
आलस आना
एनर्जी लेवल कम होना
फोकस न कर पाना
वैसे तो इस स्थिति में कोमा शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे गंभीर कोमा नहीं समझा जा सकता। इसमें इंसान अपना होश नहीं खोता है।
फूड कोमा की वजह
फूड कोमा पर अब भी ज्यादा रिसर्च नहीं की गई है। हालांकि इसकी वजहों को लेकर कई थ्योरीज चर्चा में रहती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव: ऐसा माना जाता रहा है कि पेट में ब्लड फ्लो बढ़ने से दिमाग में ब्लड कम पहुंचता है, जिससे फूड कोमा हो सकता है। पर इस थ्योरी को वैज्ञानिकों ने चैलेंज किया है। उनका कहना है कि यदि दिमाग भारी एक्सरसाइज के वक्त पूरे शरीर में एक समान ब्लड फ्लो मेंटेन कर सकता है, तो खाने की प्रक्रिया में ऐसा कोई बदलाव होना मुमकिन नहीं है।ज्यादा भोजन करने से फूड कोमा: ज्यादातर लोग भारी-भरकम खाने के बाद ही फूड कोमा की शिकायत करते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग ओवरईटिंग करते हैं, उन्हें खाने के बाद ज्यादा नींद आती है।
कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन की ज्यादा मात्रा: ये न्यूट्रीएंट्स नींद को ट्रिगर करते हैं। उदाहरण के लिए, कार्बोहाइड्रेट ब्लड में अमीनो एसिड ट्रिपटोफिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे स्लीप हॉरमोन सेराटोनिन की मात्रा बढ़ जाती है। प्रोटीन युक्त फूड्स में भी ट्रिपटोफिन ज्यादा होता है। फैट से कोलेसिस्टोकिनिन हॉरमोन की मात्रा बढ़ती है, जिससे नींद आने की भावना का अनुभव हो सकता है।शरीर की नेचुरल रिदम: हमारी बॉडी क्लॉक 24 घंटे की होती है। रिसर्च के अनुसार, रात में सोने के फेज के साथ ही दोपहर में भी सोने का एक छोटा फेज होता है। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच के इस फेज में लोगों के वर्क परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है और ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स होते हैं।
इवोल्यूशन: फूड कोमा नेमाटोड्स (सूत्रकृमि) जैसे छोटे जीव में भी पाया गया है। इसका मतलब, हो सकता है कि इवोल्यूशन के कारण हमें ज्यादा खाने के बाद नींद आती है। हालांकि इस पर ज्यादा रिसर्च की जरूरत है।
फूड कोमा से होने वाले नुकसान
फूड कोमा आमतौर पर खाने के बाद 4 घंटे तक रहता है। इससे होने वाली थकान और नींद कुछ स्थितियों में रिस्की हो सकती है। उदाहरण- गाड़ी चलते समय या भारी मशीनों को संभालते वक्त।खाने के बाद नींद आना डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है। इसलिए हमेशा अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें।
फूड कोमा से कैसे बचें?
ओवरईटिंग न करके फूड कोमा से बचा जा सकता है।
अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करें। अनहेल्दी खाना फूड कोमा की वजह बन सकता है।
शराब के सेवन से बचें। यह आपकी रात की नींद बिगाड़ सकती है, जिससे आपको दोपहर में नींद आने की परेशानी हो सकती है।खूब पानी पीएं। शरीर को हाइड्रेट रखने से ज्यादा थकान नहीं होती।
रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें।यदि नींद आपके काम में बाधा बन रही है तो आधे घंटे की झपकी लें। इससे आपको फ्रेश महसूस होगा।
Lifestyle
Beauty Care Tips: आप भी है रूखी त्वचा से परेशान तो आजमाए ये घरेलू उपाये…

कई बार बदलते मौसम के कारण रूखी त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये फट सकती है या संक्रमित हो सकती है. रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बहुत जरूरी है. बहुत से लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ये लंबे समय में त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में हम घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं. ये हमारी त्वचा को न केवल गहराई से पोषण देने का काम करेंगे बल्कि इससे आपके त्वचा ग्लोइंग और मुलायम भी बनी रहेगी.
सूरजमुखी के बीज का तेल
सूरजमुखी के बीज के तेल का इस्तेमाल आप त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कर सकते हैं. ये त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने का काम करता है.
नारियल का तेल
रूखी त्वचा के इलाज के लिए नारियल का तेल बहुत ही प्रभावी है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है. नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं. ये तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है.
डाइट में दूध करें शामिल
अपनी डाइट में दूध शामिल करें. ये रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसमें फॉस्फोलिपिड नामक फैट होता है. ये त्वचा के लिए फायदेमंद है.
शहद
शहद में कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. शहद मॉइस्चराइजिंग, हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है.
पेट्रोलियम जेली
कई बार बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा रूखी हो जाती है. ऐसे में आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करती है.
एलोवेरा
एलोवेरा रूखी त्वचा से राहत पाने में काफी मदद करता है. आप एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से आपकी त्वचा पर निखार आएगा. ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने का काम करता है.
बादाम तेल
बादाम का तेल भी रूखी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है. आप बादाम के तेल से त्वचा की मसाज कर सकते हैं. आप शहद में बादाम का तेल मिलाकर भी त्वचा की मसाज कर सकते हैं. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद तौलिए से पोंछ लें. ये त्वचा पर निखार लाने का काम करता है.
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
देश - दुनिया7 days agoरहस्यमयी जलपरी: मछुआरे के हाथ लगी जलपरी की बॉडी, कहते है इसका मांस खाने से इंसान हो जाते है अमर…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…






























You must be logged in to post a comment Login