Connect with us

Lifestyle

Health Tips: इन 5 लोगों को हो सकती है पपीता खाने से नुकसान,जानें ओ कौन हैं…

Published

on

बात जब एक हेल्दी डाइट चाट की आती है तो एक्सपर्ट्स पपीते का नाम सबसे पहले शामिल करते हैं। पपीता (Papaya) एक लो कैलरी फ्रूट है। जो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

पपीता में फाइबर, विटामिंस जैसे कई पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो पाचन से लेकर वजन बढ़ना, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों को दूर करने तक में मदद कर सकते हैं।

पपीता खाने से मिलने वाले इतने फायदों के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को पपीते का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। पपीता खाने से इन लोगों को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को पपीता खाने से नुकसान पहुंच सकता है

प्रेग्नेंट महिलाएं-
पपीते में मौजूद लेटक्स गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में प्रसव जल्दी होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा पपीते में मौजूद पपैन की वजह से हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की गलती करता है। इससे भ्रूण की झिल्ली पर बुरा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

किडनी में पथरी –
अगर आपको किडनी में पथरी की शिकायत है, तो पपीते का अधिक सेवन करने से बचें। दरअसल, अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता, जिसके किडनी की पथरी बढ़ सकती है। जिसके बाद यूरिन के जरिए पथरी निकलना मुश्किल हो सकता है।

एलर्जी की शिकायत-
पपीते में मौजूद चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है।

पीलिया और अस्थमा-
अगर आप पीलिया और अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको पपीता (Papaya)खाने से नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीते में मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन इन दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक हैं।

बीपी के मरीज-
एक्सपर्ट के अनुसार हृदय रोगों के ​मरीजों के लिए भी पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। पपीते के अधिक सेवन से हार्ट बीट स्लो हो सकती है। बीपी के रोगी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

Side Effects of coffee: कॉफी का सेवन करते है तो हो जाइए सावधान, नही तो हो सकती है शरीर में ये समस्या…

Published

on

 

 

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुबह की कॉफी के बिना काम नहीं कर सकते क्योंकि ये स्वाद में बहुत स्वादिष्ट होती है और माइंड को भी फ्रेश करती है. बता दें कि बहुत सारे लोग दावा करते हैं कि वो कॉफी के बिना नहीं जी सकते हैं. गौरतलब है कि कॉफी के कई फायदे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि किसी भी चीज का ज्‍यादा उपयोग हानिकारक होता है. अगर आप एक दिन में बहुत अधिक कॉफी पीते हैं तो ये आपके शरीर में समस्या पैदा कर सकती है.

बढ़ा सकती है ब्‍लड प्रेशर 
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार यदि आप बहुत ज्‍यादा कॉफी का सेवन करते हैं तो यह आपके ब्‍लड प्रेशर को बढ़ा सकती है. 2015 की एक स्‍टडी से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से कॉफी नहीं पीते हैं, लेकिन अगर वे एकदम से कॉफी पीते हैं तो इसे पीने के बाद उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ जाता है.

कॉफी से माइग्रेन होने की बढ़ जाती संभावना 
कई लोग सिरदर्द को ठीक करने के लिए कॉफी पीते हैं. हालांकि एक रिसर्च में पाया गया है कि यदि आप बहुत ज्‍यादा कॉफी पी रहे हैं और यही कारण हो सकता है कि आपको सिरदर्द हो रहा है. अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन की एक स्‍टडी के अनुसार, उन लोगों के लिए माइग्रेन होने की संभावना बढ़ जाती है. जो हर दिन कम से कम तीन कप कैफीनयुक्त उत्पाद पीते हैं. वहीं उन लोगों को माइग्रेन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. जो एक से दो कॉफी कप रोजाना पीते हैं.

नींद नहीं आएगी
कई लोगों को जब रात को नींद नहीं आती है तब वो सोने के लिए कॉफी पीते हैं. बता दें कि आपको ऐसा रोजाना नहीं करना चाहिए क्‍योंकि इससे आपकी आदत बन जाती है और आपको बिना कॉफी के नींद नहीं आएगी. जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन की एक स्‍टडी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सोने से छह घंटे पहले कॉफी पीता है तो वो उस रात बिस्‍तर में रोजाना के अपेक्षा कम समय बिताएगा.

पेट हो सकता है खराब
यदि आप बहुत ज्‍यादा कॉफी का सेवन करते हैं तो निश्चित रूप से आपने ये अनुभव किया होगा कि अधिक कॉफी पीने के बाद आपका पेट खराब हो जाता है. बता दें कि कॉफी आपके शरीर में गैस्ट्रिन हार्मोन को रिलीज करने में मदद करती है, जो कोलन में एक्टिविटी को फास्‍ट करता है. यदि आप दिन में बहुत ज्‍यादा कप कॉफी पीते हैं, तो आपको पेट में समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

दिल के लिए सही नहीं
हम जानते हैं कि कॉफी शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है और इससे दिमाग भी ताजा हो जाता है. यही कारण है कि बहुत से लोग सुबह कॉफी पसंद करते हैं. हालांकि रिसर्च के अनुसार बहुत अधिक कॉफी पीने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है. जो आपके दिल की धड़कन को तेज कर सकता है. बता दें कि कॉफी के कप की अधिक मात्रा में सेवन से दिल की धड़कन में बदलाव हो सकता है. जो आपके दिल के लिए सही नहीं है.

Continue Reading

Lifestyle

Health Tips : पेट की समस्य से है परेशान तो अपनाये बहेतरीन तरीका,मिलेगा छुट्कारा…

Published

on

कहते है पेट स्वस्थ तो शरीर भी स्वस्थ। पेट और पाचन क्रिया तंदरुस्त रहता है तो मानव को तरोताजगी को अहसास होता है। हमारे पेट और आंतों में कई तरह के बैक्टीरिया, फंगी और माइक्रोओर्गेनिज्म होते हैं जो माइक्रोबायोम को बनाते हैं। रिसर्च में सामने आया है कि हमारी डाइट से लेकर फिजिकल एक्टिविटी भी माइक्रोबायोम पर प्रभाव डाल सकती है जिससे हमारी सेहत पर भी असर पड़ता है। इसलिए ऐसी बहुत सी आदतें हैं जिनपर गौर नहीं किया गया या उन्हें रोका नहीं गया तो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती रहेंगी। आइए हम उन आदतों के बारे में बताते है जिनसे आपको दूर रहना चाहिए।

पेट को खराब करती है ये आदते 

1. सोडा और कोल्ड ड्रिंक हमारे शरीर को कई हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। इन सोडे वाली ड्रिंक्स से पेट की गड़बड़ियां होती हैं और पाचन तंत्र भी खराब होता है।

2. क्षमता से अधिक खाना पेट के लिए अच्छा नहीं है। भूख से ज्यादा खाने पर पाचन पर असर पड़ता है। ये कोई शौकिया चीज नहीं है कि खाना बहुत स्वादिष्ट था तो खा लिए, ये एक बुरी आदत है।

3. कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाते-खाते भी पानी पीने लगते हैं। ऐसा करने पर पेट को खाना पचाने में दिक्कत होती है। जबतक सचमुच जरूरत महसूस ना हो तबतक खाने के बीच में पानी पीने से परहेज करना चाहिए।

4. सुबह उठकर खाली पेट दूध वाली चाय पी लेना भी पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इससे एसिडिटी और खट्टी डकार आने लगती है। कई बार इसके चलते पेट में जलन की दिक्कत भी हो जाती हैं।

5. बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करना भी पेट के लिए ठीक नहीं है। केक, कुकीज और डिब्बाबंद मीठी चीजों को जरूरत से ज्यादा खाना भी पेट के लिए नुकसानदायक है।

 

Continue Reading

Lifestyle

HEALTH TIPS: अपने डेली रूटीन के खाने मे जरूर शामिल करे ये सब्जियों के जूस, फिर देखे ये गजब का फायदा… 

Published

on

 

 

 

Saummer Food: गर्मी के इस मौसम में चिलचिलाती धूप हमें पूरी तरीके से निचोड़ कर रख देती है. इसको नजरअंदाज करना हमारी सेहत पर बुरा असर भी डालता है. कई लोग गर्मी के महीनों के दौरान डिहाइड्रेशन को भी महसूस करते हैं और कम एनर्जी लेवल का भी अनुभव करते हैं. यह गर्मी के मौसम में चपेट में आने का लक्षण है. इसलिए जरूरी है कि गर्मी के मौसम में आप और अधिक सावधानी बरतें और सही खान-पान का ही सेवन करें. इससे आपकी हेल्थ काफी अच्छी  रहेगी. इसके साथ हम बताने जा रहे हैं ऐसी सब्जी का सेवन जो कि आपको हेल्दी रखने में मदद जरूर करेगा. हम बात कर रहें है लौकी की. जी हां गर्मियों में लौकी काफी फायदेमंद होती है. इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड  रखता है साथ ही साथ ठंडक भी देता है. चलिए जानते हैं कि लौकी खाने के क्या फायदे होते हैं?
लौकी खाने के फायदे

लौकी कब्ज, पेट फूलना और बवासीर को रोकने में मदद करती है. साथ ही साथ पाचन को भी अच्छा करती है. यह सब्जी वेट लॉस करने में भी मदद करती है. लौकी में विटामिंस, मिनरल्स और आहार फाइबर शरीर को अच्छी तरह से पोषण देते हैं और अनावश्यक भूक को भी रोकते हैं. आपको बता दें कि इसमें सोडियम, पोटैशियम और जरूरी मिनरल्स के तत्व भी होते हैं जो कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. आयरन की मात्रा के साथ-साथ यह विटामिन बी और सी से भी भरपूर होता है और एंटीऑक्सीडेटिव क्रियाओं में भी मदद करता है.

गर्मियों के लिए वरदान है लौकी 

बता दें लौकी को भारत में स्वादप्रद सब्जियों में से एक माना जाता है. लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. पानी से भरपूर और विटामिन और मिनरल्स से भरपूर लौकी कई स्वास्थ्य की समस्याओं के लिए घरेलू उपचार बनती है. इसलिए आप दवाओं से अधिक घरेलू उपचार को अपनाएं और गर्मियों के मौसम में लौकी का सेवन जरूर करें.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 बच्चों सहित 7 गंभीर रूप से घायल…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो...

छत्तीसगढ़1 day ago

देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…

    देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों...

छत्तीसगढ़1 day ago

महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल डीजल के बाद खाने के तेलों में आयेगी गिरावट….

  नमस्कार, महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और...

छत्तीसगढ़2 days ago

लोकल ट्रेनें रोकी गयी, जाने क्या है कारण…

  रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात, आदिवासी सम्मेलन में भी होंगे शामिल…

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को फिर से बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब6 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब4 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…