Connect with us

Lifestyle

कोरोना से ठीक होने वाले लोग अपने हार्ट का रखे खास ध्यान, जाने क्या है एक्सपर्ट की राय…

Published

on

नई दिल्ली. कोरोना की तीसरी लहर अब लगभग खत्म हो गई है. लेकिन जो लोग इस खतरनाक वायरस का शिकार हुए हैं उनके लिए खतरा अभी टला नहीं है. दरअसल आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी की मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वो सिर्फ 50 साल के थे. उनकी मौत ने अब नए सिरे से कोरोना के बाद मरीज़ों में होने वाली परेशानियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से उबरने के बाद लोगों को कम से कम तीन महीने तक ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए.

मेकापति गौतम रेड्डी बेहद फिट थे और अपनी फिटनेस का खासा खयाल रखते थे. जनवरी में उन्हें तीसरी लहर के दौरान कोरोना हुआ था. ये दूसरी बार था जब वो कोरोना के शिकार हुए. अपोलो अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गौतम रेड्डी को घर में बेहोश होने के बाद जब अस्पताल लाया गया तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, वह सांस नहीं पा रहे थे और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी.

हार्ट की दिक्कतें
हाल के दिनों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में हार्ट की दिक्कतें देखी गई हैं. ऐसे में एक खास उम्र के बाद डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए सेंचुरी अस्पताल के कार्डियो थोरैसिक सर्जन डॉक्टर हेमंत कौकुंतल ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मैंने 40-50 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों में हार्ट अटैक के कम से कम 7 मामले देखे हैं. इनमें से कॉमन फैक्टर ये थे कि ये सभी पुरुष थे और सभी कोरोना से ठीक होकर लौटे थे.’

40 साल से ज्यादा उम्र के लोग रहे सावधान!
डॉक्टरों का कहना है कि सभी 40 साल और उससे अधिक उम्र के मरीज, जो कोविड से ठीक हुए हैं उन्हें हृदय संबंधी जांच करवानी चाहिए. ताकि किसी बीमारी का पता लगाया जा सके. डॉक्टर ने मंत्री की असामयिक मृत्यु का हवाला देते हुए कहा, ‘इन मौतों को सभी के लिए एक वेकअप कॉल के रूप में देखना चाहिए. ‘

किंग जॉर्ज अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. केपी हेमा मालिनी ने कहा, ‘कोविड के बाद कई तरह की दिक्कतें आती हैं. जैसे कि ब्रेन फॉग, धड़कन, फाइब्रोसिस, मनोविकृति, दिल के दौरे, गुर्दे की समस्याएं आदि हो सकती हैं. ऐसे में कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को दो-तीन महीनों तक लोगों को डॉक्टरों के संपर्क में रहना चाहिए.’

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

क्या आप भी माइग्रेन-सिरदर्द से परेशान है तो, अपनाये ये आसान से टिप्स…

Published

on

By

 

माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसके मामले पिछले कुछ समय से काफी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। माइग्रेन की स्थिति में सिर और आंखों में तेज दर्द होता है, कुछ स्थितियों में इसके कारण सामान्य रूप से कामकाज करने तक में भी दिक्कत हो सकती है। आमतौर पर यह सिर के केवल आधे हिस्से में ही होता है।

माइग्रेन अटैक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति प्रकाश या शोर के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को उल्टी, मतली और घबराहट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें इसको ट्रिगर करने वाली स्थितियों की पहचान कर उससे बचाव करते रहना चाहिए।

माइग्रेन और इसके कारण होने वाली सिरदर्द की समस्या के लिए आपको लंबे समय तक उपचार और बचाव की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके भी इससे लाभ पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत होती है, उनके लिए कौन से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं?

सेतुबंधासन योग का अभ्यास

सेतुबंधासन योग या ब्रिज पोज के नियमित अभ्यास को कमर-पीठ की समस्याओं के साथ माइग्रेन की दिक्कतों को दूर करने वाला भी माना जाता है। यह योग मस्तिष्क को शांत करने के साथ  चिंता-तनाव को कम करने और माइग्रेन को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को नियंत्रित करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। माइग्रेन की समस्या को कम करने के साथ पेट, फेफड़े और थायरॉयड अंगों को उत्तेजित करने और रीढ़ की समस्याओं को कम करने में भी इस योग के लाभ देखे गए हैं।

चाइल्ड पोज

चाइल्ड पोज या बालासन को तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाला अभ्यास माना जाता है। माइग्रेन के दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में इसे काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि चाइल्ड पोज मुद्रा आपके मन को शांत करके चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है, जिससे माइग्रेन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द में काफी लाभ मिल सकता है।

पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे

माइग्रेन की समस्या को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग या सिटेड फॉरवर्ड बेंड योग काफी लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क को शांत करने और तनाव से राहत दिलाने में इस योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली समस्याओं को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

Continue Reading

Lifestyle

Heart Attack Risk : जानें,किन लोगों को होता है हार्ट अटैक खतरा,ये रही सावधानियां

Published

on

Heart Attack Risk & Precautions: दिल के बिना हम अपने जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते, ये जन्म से लेकर मृत्यु तक बिना रुके धड़कता रहता है, लेकिन हम अक्सर इस खास अंग की सुरक्षा का ख्याल नहीं रख पाते. जब भी हृदय में कुछ परेशानियां आने वाली होती हैं तो इससे पहले कुछ वॉर्निंग साइन मिलने लगते हैं जिनपर गौर करना अहम है.

दिल को बचाएं
अगर आप भी चाहते हैं कि हार्ट अटैक,कोरोनरी आर्टरी डिजीज या ट्रिपल वेसल डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा आपको न हो बेहतर है दिल का ख्याल आज से ही रखना शुरू कर दें, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है.

हार्ट अटैक से बचने के उपाय
अपने वजन को रेगुलर चेक करते रहें और इसे बेवजह बढ़ने न दें
जो लोग मोटापे का शिकार हैं और रेगुलर एक्सराइज पर ध्यान दें
जितना हो सके डेली डाइट में उतना ही हेल्दी फूड्स खाएं
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो नमक खाना कम कर दें
ज्यादा कॉफी पीने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो दिल के लिए अच्छा नहीं है
डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है.
बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी दवाई हरगिज न खाएं
अगर पैदल चलते या दौड़ते वक्त दिल की धड़कन में असानता हो तो तुरंत जांच कराएं
जितना मुमकिन हो ऑयली फूड से दूरी बना लें.

दिल की सेहत को बेहतर रखना
दिल की सेहत को बेहतर रखना है तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करें. इसके लिए ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर फूड्स खाएं. खास तौर से खाने में रसीले फल, ड्राई फ्रूट्स भी खाए. ज्यादा तना-भुना और मसालेदार चीजों से दूरी बना लें.दिल को सेहतमंद रखना है तो हेल्दी डाइट के सथा फिजिकल एक्टीविटीज बेहद जरूरी है,ऐसा न करने पर आपका बॉडी फैट आसानी से कम नहीं हो पाता और थुलथुलापन बढ़ने लगता हैकुछ ऐसी बुरी आदतें हैं जो हमारी सेहत को खराब कर देती है. ज्यादातर युवाओं को सिगरेट और शराब पीने की लत लग चुकी है जिसकी वजह से दिल की सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है. इन चीजों से जितनी जल्दी तौबा कर लें उतना ही अच्छा है.

Continue Reading

Lifestyle

शराब की लत है तो,इस तरीक़े से पायें छुटकारा…

Published

on

शराब के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा रहता है।शराब जानलेवा है,ये जानते हुए भी कुछ लोग शराब को छोड़ नहीं पाते। ऐसे में कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के जरिए शराब की इस लत को छुड़ाया जा सकता है।शराब एक ऐसी चीज है, जिसकी लत लग जाए तो सेहत से लेकर घर तक, सब बर्बाद हो जाता है। शराब के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है, ये जानते हुए भी लोग शराब का सेवन करने से नहीं रुकते।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए एक रिपोर्ट जारी की।WHO की इस रिपोर्ट में बताया गया कि हर 10 सेकेंड में शराब से एक व्यक्ति की मौत होती है और साल में मरने वाले लोगों की संख्या में 6 प्रतिशत लोग शराब के सेवन से मरने वाले होते हैं।

हालांकि, बहुत से लोग इस लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन वो छोड़ नहीं पाते। ऐसे में कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के जरिए शराब के सेवन से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

तुलसी के पत्तियों

अश्वगंधा से मिलेगा शराब से छुटकारा
शराब के सेवन से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अश्वगंधा तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को मजबूत बनाता है, जिससे शराब की तलब को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

मृतसंजीवनी फायदेमंद
शराब की लत को छुड़ाने के लिए मृतसंजीवनी सुरा काफी कारगर होता है। दरअसल, मृतसंजीवनी सुरा को शराब के विकल्प के तौर पर पिया जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, शुरू में मृतसंजीवनी सुरा को 30-40 एमएल की मात्रा में लिया जाना चाहिए। बाद में जब शराब की लत छुट जाए, तब मृतसंजीवनी सुरा का सेवन भी धीरे-धीरे कम कर देना चाहिए।

तुलसी के पत्तियों
शराब की लत से निजात पाने के लिए तुलसी का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोज सुबह तुलसी की पत्तियों को जीभ पर रखें। इसके अलावा तुलसी के पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर इसे काढ़े के रूप में सेवन कर सकते हैं। इससे भी शराब को छोड़ने में मदद मिलती है।

करेले के रस के सेवन 
करेले के पत्तों के रस के सेवन से भी शराब की लत को छुड़ाया जा सकता है। करेले के पत्तों के रस के सेवन से बॉडी से सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं  और शराब पीने की इच्छा भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो...

छत्तीसगढ़12 hours ago

CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…

  मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा...

छत्तीसगढ़1 day ago

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

  भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया...

छत्तीसगढ़1 day ago

देश मे कोरोना से संक्रमित 2710 नए मरीज मिले, एवं 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई..

  बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 बच्चों सहित 7 गंभीर रूप से घायल…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष5 days ago

    VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है  बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…