Lifestyle
Health Tips: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाना है तो इन योगासनों को अपने डेली रूटीन में करे शामिल…

जिस प्रकार बेहतर सेहत के लिए शरीर का एक्टिव होना जरूरी है, उसी तरह पर्याप्त नींद और आराम भी सेहतमंद शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. आपने नोटिस किया होगा कि अगर आप आराम नहीं करते हैं तो अगले दिन काम के लिए आप खुद को तैयार नहीं पाते और शरीर में थकान और सुस्ती बनी रहती है. इसलिए शरीर के लिए पर्याप्त आराम भी उतना ही जरूरी है जितना एक्टिव रहना.
हेल्दी शरीर के लिए लाइफस्टाइल में तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. पहला बेहतर आहार, दूसरा गतिशीलता और तीसरा बेहतर नींद. आहार की बात करें तो ये ऐसा हो जो शरीर के लिए फायदेमंद हो. इसके अलावा सीजनल फूड्स का सेवन करें और भोजन मिताहारी रखें यानी कि भूख से कम खाएं. इस तरह आप अपनी सेहत का लंबी उम्र तक ख्याल रख सकते हैं.इस तरह शुरू करें योगाभ्यास
मैट पर पद्मासन में बैठें और ध्यान की मुद्रा में आएं. आंखें बंद करें और अपनी आती-जाती सांस पर ध्यान लगाएं. सांस को लयबद्ध तरीके से लें और बाहर निकालें. अब ओम शब्द का उच्चारण करें और प्रार्थना करें.
पहला अभ्यास
अब मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और कमर पर हाथ रखकर एक बार पंजा और एक बार एड़ी पर खड़े हों. ऐसा 20 बार करें. अब एक पैर को उंचा उठाते हुए पीछे की तरफ ले जाएं. फिर पैर को उसी तरह आगे लाएं. ऐसा 20 बार करें. ऐसा करने से पैरों की मांसपेशियों मजबूत होंगी.
दूसरा अभ्यास
पहले मैट पर खड़े हो जाएं और पैरों के बीच गैप रखते हुए अपने हाथ को कमर के बराबर आगे की ओर हाथों को रखें. अब घुटने मोड़ते हुए इन्हें हाथों से टच करें. ऐसा 20 चक्र करें. बेहतर तरीके से इन्हेल और एक्सेहेल करें. पूरा हो जाने पर गहरी सांस लें और शरीर को रिलैक्स करें.
तीसरा अभ्यास
आप हाथों को आगे की तरफ इंटरलॉक कर रखें और घुटनों को एक एक कर उपर उठाएं और फिर पैरों को जमीन पर रखें. ऐसा आप 20 चक्र तक करें. पूरा विस्तार से देखने के लिए आप ये विडियो देख सकते हैं.
चौथा अभ्यास
अगर आप बिगनर हैं तो सिटअप लगाने के लिए ये तरीका अपनाएं. घुटनों से आधा झुकें और हाथों को उपर प्रणाम की मुद्रा में ले जाएं. आप ऐसा साथ में करें. आप इसका 20 चक्र करें. ध्यान रखें कि आपके नितंभ पीछे की तरफ इस तरह झुकें जैसे आप चेयर पर बैठ रहे हों.
पाचवां अभ्यास
सबसे पहले ताड़ासन की मुद्रा में हाथों को ऊपर स्ट्रेच करते हुए खड़े हो जाएं और एक बार दाहिनी ओर और फिर बाई ओर झुकें. आप इसका 20 चक्र करें. एक्सेहल और इन्हेल बेहतर तरीके से करें.
छठा अभ्यास
सबसे पहले मैट पर खड़े हो जाएं और अपने हाथों को कोहनी से मोड़कर पहले आगे-पीछे 20 चक्र तक स्ट्रेच करें. अब हाथों को फुल रोटेट करें. ऐसा आप 10 बार आगे से पीछे करें और फिर 10 बार पीछे से आगे की ओर फुल रोटेशन करें.

Lifestyle
Health Tips: महिलाये पेट दर्द की समस्या को न करे अनदेखा, नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

Causes of Stomach Pain: अक्सर बच्चे, वयस्क पेट में दर्द से परेशान रहते हैं. महिलाओं को भी कई वजहों से पेट दर्द महीने में कभी ना कभी होता ही है. खासकर, पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को सबसे अधिक पेट दर्द परेशान करता है. ऐसा देखा भी गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक पेट दर्द होता है. पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें कभी हल्का दर्द तो कभी-कभी बहुत तेज दर्द उठता है. हल्का पेट दर्द गैस बनने, ब्लोटिंग, अधिक खाने, डायरिया, पेट में जलन आदि के कारण होता है, जो खुद ठीक हो जाता है या घरेलू उपचार से भी दूर कर सकते हैं. कई बार अचानक तेज पेट दर्द उठता है और लगातार बना रहे, तो हो सकता है कोई मेडिकल कंडीशन हो. महिलाओं में कई बार पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, ओवरी में सिस्ट होने के कारण भी हो सकता है. आइए जानते हैं, महिलाओं में किन-किन कारणों से पेट दर्द हो सकता है.
महिलाओं में पेट दर्द के कारण
अपच के कारण पेट दर्द
ओन्लीमाईहेल्थमें छपी एक खबर के अनुसार, कई बार पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी महसूस होती है और खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है. ये अपच यानी इनडाइजेशन के लक्षण होते हैं. यदि आप अपच की समस्या से परेशान रहती हैं, तो पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, बेचैनी या सूजन हो सकता है., भोजन के बाद असहज महसूस कर सकती हैं या फिर खाना खाने के समय जल्दी पेट भर सकता है. आपको मतली हो सकती है. ऐसा फैटी फूड्स के सेवन, स्मोकिंग, एंग्जायटी, अधिक खाने, जल्दी-जल्दी खाने, एल्कोहल, चॉकलेट आदि के सेवन से हो सकता है.
पीरियड्स में होता है पेट दर्द
महिलाओं को हर महीने पेट में दर्द होने का एक मुख्य कारण है पीरियड्स. मासिक धर्म में कई महिलाओं को बहुत अधिक पेट दर्द, पेट में ऐंठन, क्रैम्प होता है. आपको दर्द हो तो पेट को हॉट वॉटर बैग से सेकें. कुछ घरेलू उपायों से भी इस दर्द को दूर कर सकती हैं.
ओवरी में सिस्ट बनता है पेट दर्द का कारण
यदि आपको कुछ दिनों से लगातार पेट दर्द हो रहा है, तो हो सकता है ऐसा ओवरी में सिस्ट होने के कारण हो. हालांकि, कई सिस्ट में कोई लक्षण नजर नहीं आता है और खुद ब खुद ठीक हो जाता है. लेकिन, यदि ओवरी में बड़ा सिस्ट हो, तो पेल्किव और पेट में दर्द हो सकता है. सिस्ट होने पर पेट के निचले हिस्से में बहुत तीव्र दर्द होता है. लार्ज ओवेरियन सिस्ट होने पर हमेशा भरा हुआ या भारीपन महसूस हो सकता है. कई बार ओवरी में सिस्ट होने से स्पॉटिंग या ब्लीडिंग भी हो सकती है.
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से होता है पेट दर्द
महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है. इसमें पेशाब करते समय जलन, झागदार पेशाब, पेट दर्द, बुखार आदि हो सकता है. जिस बैक्टीरिया के कारण यूटीआई होता है, वह पेट के निचले हिस्से को भी प्रभावित करता है. इससे बहुत अधिक दबाव और दर्द हो सकता है.
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज के कारण पेट दर्द
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज महिलाओं के प्रजनन अंगों में होने वाला संक्रमण या सूजन है. यह अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब, गर्भाशय को प्रभावित कर सकता है. पेल्विक सूजन की बीमारी आमतौर पर तब होती है, जब योनि या गर्भाशय ग्रीवा से यौन संचारित बैक्टीरिया अन्य प्रजनन अंगों में फैल जाता है. पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज होने पर आमतौर पर कोई लक्षण जल्दी नजर नहीं आता है. यदि आपको क्रोनिक पेल्विक पेन या गर्भधारण करने में परेशानी हो, तो इस समस्या का पता चल जाता है. बाउल मूवमेंट, पेशाब करने के दौरान पेट दर्द अधिक होता है. यदि आपको लगातार पेल्विक में दर्द हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
अधिक खाने से हो सकता है पेट दर्द
यदि आप एक ही बार में बहुत अधिक खा लेंगी तो पेट दर्द शुरू हो सकता है. हालांकि, अधिक खा लेने से पेट दर्द थोड़ी देर के लिए होता है और यह तीव्र नहीं होता. कई बार खराब सोने की आदतों, कुछ ऐसा खा लेने से जिससे पेट को परेशानी होती है, इससे भी दर्द हो सकता है. उल्टा-सीधा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, जिससे हल्का पेट दर्द हो सकता है.
Lifestyle
Lifestyle: नाखुनो के दाग हटाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपचार..

Home remedies in Hindi: नाखूनों में अगर दाग लग जाए तो लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि अब शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है. कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नाखूनों पर लगे दागों को कैसे हटाया जाए. पढ़ते हैं आगे..
आलू के रस का प्रयोग
आलू का रस और नींबू का रस दोनों को मिक्स करें और मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं. ऐसा यदि नियमित रूप से किया जाए तो दाग हल्के पड़ जाते हैं.
नमक का इस्तेमाल
नमक के इस्तेमाल से भी नाखूनों के निशान को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप नमक और नींबू के रस को मिक्स करके प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से समस्या दूर होती है.
शहद है बेहद मददगार
नाखूनों के निशान को कम करने में शहद आपके बेहद काम आ सकता है. आप चीनी और शहद को मिक्स करके एक मिश्रण तैयार करें और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से समस्या को दूर किया जा सकता है.
नींबू का इस्तेमाल
नींबू के इस्तेमाल से भी नाखूनों के निशानों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप नींबू के रस में आलू के रस को मिलाएं. अब बने मिश्रण को 10 मिनट के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं. उसके बाद हाथों को धो लें.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बता दें कि बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से नाखूनों क् दागधब्बों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप पानी में बेकिंग सोडे को घोलकर लगाएं और फिर धो लें. ऐसा करने से निशान दूर होगा.
Lifestyle
Lifestyle: क्या आप भी फेस की टैनिंग से परेशान है तो, यूज़ करे ये होममेड फेसमास्क..

कई सनस्क्रीन ऐसी होती है, जिन्हें लगाने से पसीना ज्यादा आता है। इस पसीने के साथ सनस्क्रीन भी बह जाती है। ऐसे में टैनिंग होने का रिस्क सबसे ज्यादा होता है। इसके लिए बनाएं होममेड फेसमास्क
गर्मियों के मौसम में आप बाहर जाने से पहले स्किन पर कितनी ही सनस्क्रीन क्यों न लगा लें लेकिन टैनिंग की प्रॉब्लम हो ही जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कई सनस्क्रीन ऐसी होती है, जिन्हें लगाने से पसीना ज्यादा आता है। इस पसीने के साथ सनस्क्रीन भी बह जाती है। ऐसे में टैनिंग होने का रिस्क सबसे ज्यादा होता है। आपको भी अगर टैनिंग हो गई है, तो आप डी टैन फेस मास्क बनाकर यूज कर सकते हैं।
टोमैटो प्यूरी
टमाटर की प्यूरी त्वचा पर धीरे से काम करती है और त्वचा से टैन हटाने में फायदेमंद होती है। इससे टैनिंग ही दूर नहीं होती बल्कि स्किन भी ग्लोइंग बनती है। डी टैन पैक की सबसे खास बात यह है कि इसे बालों पर भी लगाया जा सकता है।
शहद
दो चम्मच शहद और आधा नीबू के रस में चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच दूध का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। अपना चेहरा धो लें। आपको इसके पहले ही यूज से फर्क महसूस होगा।
ओट्स
ओट्स और छाछ का मिक्सचर तैयार कर लें। इस मिक्सचर को टैन वाली जगह पर लगाना चाहिए क्योंकि ओट्स स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा और दूसरी तरफ बटर मिल्क स्किन के लिए इफेक्टिव माना जाता है।
जीरा
काला और सफेद जीरा बराबर मात्रा में लेकर दूध या मलाई के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।
कोकोनट वॉटर
हाथों और चेहरे पर ताजे नारियल पानी के इस्तेमाल से टैनिंग से छुटकारा मिलता है। कोकोनट वॉटर पीना भी बहुत फायदेमंद है।
-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…






























You must be logged in to post a comment Login