Lifestyle
Health Tips: क्या आप भी गले के खराश से है परेशान, तो करे ये उपाये…

गले की खराश सिर्फ सर्दियों में ही नहीं होती। कई बार ठंडा पानी पी लेने, खट्टा खा लेने या कुछ अन्य संक्रमणों के कारण भी हो सकती है। इसका सामना आपको गर्मियों के माैसम में भी करना पड़ सकता है। गले में खराश किसी भी मौसम में आपको परेशान कर सकती है। पर क्या इसके लिए आप हमेशा दवाओं का रुख करते हैं? अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए कि दवाओं की ओवरडोज अपने साथ बहुत सारे साइड इफैक्ट भी लेकर आती है।
इसलिए गले की खराश में दवाएं लेने की बजाए आप पहले इन घरेलू नुस्खों को आजमा कर देख सकती हैं। ये मेरी मम्मी की रसोई के खजाने से निकाले गए नुस्खे हैं। हम बताएंगे आपको इन सामग्रियों का सही उपयोग, जिसकी मदद से आप गले की खराश के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं से निजात पा सकती हैं। यह जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – गले की खराश और कफ में आजमाएं मम्मी के बताएं ये 5 नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

Lifestyle
क्या आप जानते है बढती जा रही है तनाव की समयस्या आइये जानते है वो कोन से कारण है

मौजूदा समय में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही हैं।
विशेषकर कोरोना महामारी के बाद से इन मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। संक्रमण ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरीकों से मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। यही कारण है कि पिछले दो साल में कम उम्र के लोग भी तेजी से चिंता-तनाव और अवसाद जैसे मानसिक विकारों का शिकार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को इस बारे में विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए, क्योंकि शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर रहना बहुत आवश्यक माना जाता है।
ऑफिस में काम का दबाव,
सामाजिक-पारिवारिक, कई तरह की समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। अगर समय रहते इनपर ध्यान न दिया जाए तो इससे डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि तनाव के लक्षणों का बड़ी गंभीरता से ध्यान रखना आवश्यक है, जिससे समय रहते स्थिति का निदान और उपचार किया जा सके। आइए आगे विस्तार से समझते हैं कि किन लक्षणों का बने रहना, तनाव विकार की ओर संकेत हो सकता है, जिसपर शीघ्रता से ध्यान देना बहुत आवश्यक माना जाता है।
तनाव क्या है
सरल शब्दों में समझें तो तनाव एक सामान्य मानवीय प्रतिक्रिया है, जो किसी को भी हो सकती है। जब आप कुछ प्रकार के आवांछित परिवर्तन या जीवन में चुनौतियों का अनुभव करते हैं, तो आपका शरीर शारीरिक और मानसिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करता है, यह स्थिति तनाव का कारण बनती है।
नाव प्रतिक्रियाएं आपके शरीर को नई परिस्थितियों में समायोजित करने में मदद करती हैं। तनाव सकारात्मक हो सकता है, हमें सतर्क, प्रेरित और खतरे से बचने के लिए तैयार रखता है। हालांकि अगर यह दिक्कत आपके मानसिक स्वास्थ्य पर हावी होने लगे तो इस बारे में सावधान हो जाना चाहिए।
तनाव की समय पर पहचान जरूरी
पहचान जरूरीअक्सर घबाराहट और चिंतित रहना, सोच का अत्याधिक नकारात्मक हो जाना, कुछ भी अच्छा न लगना, काम में मन न लगना तनाव का संकेत माना जाता है। इसके कई प्रकार के शारीरिक, भावनात्मक और व्यवहार संबंधी लक्षण विकसित हो सकते हैं।
शरीर में दर्द होना।
सीने में दर्द होना या ऐसा महसूस होना जैसे आपका दिल बहुत तेजी से धड़क रहा हो।
थकावट या सोने में परेशानी महसूस होना।
सिरदर्द, चक्कर आना या कंपकंपी की दिक्कत।
अक्सर उच्च रक्त चाप की समस्या बने रहना।
मांसपेशियों में तनाव या अकड़न महसूस होना।
प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना।
किन्हें अधिक खतरा होता है?
खतरा होता है?स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो तनाव हम सभी के जीवन में कभी न कभी होता है, इसमें कुछ असामान्य नहीं है, हालांकि यदि इसके कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने लगे तो अलर्ट हो जाना चाहिए। कुछ स्थितियों या कुछ लोगों में तनाव विकार का खतरा अधिक होता है।
बहुत अधिक या बहुत बार शराब पीना या जुआ की आदत।
सेक्स, शॉपिंग या इंटरनेट ब्राउजिंग का एक सीमा से अधिक होना।
रिलेशनशिप, ऑफिस या परिवार में चल रही समस्याओं का असर।
ड्रग्स या धूम्रपान अधिक करना।
शारीरिक निष्क्रियता या मन को शांत रखने वाले अभ्यास न करने की आदत।
तनाव से राहत कैसे पाएं?
सामान्य स्थितियों में कुछ आसान से उपाय करके तनाव के स्तर को कम किया जा सकता है। रोजाना व्यायाम और पौष्टिक आहार के सेवन की आदत आपको तनाव की समस्या से सुरक्षित रखने में मदद करती है।
जब आप तनाव के लक्षण महसूस करें तो व्यायाम करें। यहां तक कि एक छोटी सी वॉक भी आपके मूड को अच्छा कर सकती है।
दिन के अंत में यह सोचने के लिए कुछ समय निकालें कि आपने आज क्या हासिल किया और अगले दिन का लक्ष्य बनाएं।
लोगों से मिलें-बातें करें, खेलें, यह आदतें तनाव को कम करती हैं।
तनाव अधिक महसूस होने पर पानी पिएं, इससे लक्षणों को कम किया जा सकता है।
अच्छे और उत्साहवर्धक संगीत सुनने से भी मूड अच्छा होता है।
Lifestyle
क्या आप भी होटल बूक करते समय इन चीजो को ध्यान नहीं देते है आइये जानते वों क्या महत्वपूर्ण बाते है
अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं या काम के सिलसिले में किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो पैकिंग से लेकर सफर के लिए सभी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ट्रिप पर जाने से पहले आप डेस्टिनेशन, रूट, ट्रैवल के लिए रेलवे, हवाई या सड़क मार्ग सभी कुछ को प्लान कर लेते हैं। हालांकि अक्सर लोग होटल में कमरा बुक करने के मामले में लापरवाही कर जाते हैं।
लोग ये सोचकर बेपरवाह हो जाते हैं कि डेस्टिनेशन पर पहुंच कर ही होटल और कमरे की तलाश करेंगे। वहीं जब आप गंतव्य पर पहुंच जाते हैं तब आप थकान या लोकेशन को घूमने की जल्दबाजी में होते हैं।
इसलिए बिना अधिक पड़ताल के होटल बुक कर लेते हैं। ऐसे में आप होटल बुक करने को लेकर अक्सर गलतियां कर जाते हैं। होटल बुकिंग को लेकर की गई लापरवाही के कारण आपके ट्रिप का मजा किरकिरा हो जाता है। कई बार होटल में रहने के बाद आपको महसूस होता है कि आप ठग गए। पैसे भी अधिक खर्च हो जाते हैं और कंफर्ट भी नहीं मिलता। ऐसे में होटल बुक करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सफर का मजा किरकिरा न हो।
होटल की लोकेशन
होटल बुकिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि होटल की लोकेशन क्या है। सबसे जरूरी है कि होटेल सुरक्षित जगह पर हो। सुनसान जगहों पर शांत माहौल का सोचकर होटल बुक न करें। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि जिन जगहों पर घूमना है, वहां से होटल पास हो, ताकि समय की बचत हो।
ऐप से बुकिंग
होटल की बुकिंग सीधे करने के बजाए ऐप से करें। यानी होटल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग ही करनी चाहिए, ताकि होटल आपको महंगा न पड़े। दरअसल, अक्सर डायरेक्ट बुकिंग में होटल के कमरे का रेट बढ़ जाता है। ऐसा समय के मुताबिक भी हो सकता है। जैसे कई सारे होटल में सुबह के वक्त रूम का रेट बढ़ जाता है। ऐप से बुकिंग पर आपको कई बार कूपन कोड या डील्स भी मिल जाती हैं।
होटल की सुविधाएं
होटल बुक करने से पहले वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जरूर जानकारी ले लें। जैसे कमरा कितना बड़ा है, बेड और बाथरूम कैसा है। कपड़े धोने की सर्विस, रूम में वाई-फाई सुविधा और पार्किंग सुविधा है या नहीं। इसके अलावा होटल में खाने पीने की सुविधा होनी चाह्ए। साथ ही होटल के आसपास भी खाने के लिए विकल्प के तौर पर रेस्तां और कैफे हों।
होटल का रिव्यू
कमरा बुक करने और अंतिम भुगतान करने से पहले नेट पर होटल के रिव्यू को जरूर पढ़ लें। इससे आपको होटल की सर्विस के बारे में पता चल सकता है
Lifestyle
क्या आप जानते है गुलाब के फूलो में विभिन्न प्रकार के जादुई गुण पाए जाते है आइये जानते है
Gulab ke phool ke Upay:
फूल हमारे अंतर्मन को प्रफुल्लित कर देते हैं। फूल चाहे रात रानी हो, चमेली हो, गेंदा हो या गुलाब हो, जब इन फूलों की सुगंध वातावरण में फैलती हैं तो दिल में सुकून सा आ जाता है। फूलों के राजा गुलाब जहां प्रेम का प्रतीक माना जाता है वहीं इस फूल को औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है। गुलाब सफेद, गुलाबी और लाल रंग में अधिकतर पाया जाता है।
हालांकि आजकल नीले और काले रंग के गुलाब भी पाए जाने लगे हैं। गुलाब की सुगंध से मन पवित्र और शांत बना रहता है। इससे जीवन में उत्साह बना रहता है। जहां गुलाब को आप सौन्दर्य प्रसाधन या भोजन में इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं गुलाब के फूल का टोटका हमें कई तरह की परेशानियों से भी निजात दिलाता है। इन टोटकों का उपयोग कर हम जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। इसी गुलाब के कुछ आसान से ज्योतिषीय उपाय आपको धनवान भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं गुलाब के उन उपायों के बारे में।
मनोकामना पूर्ति के लिए
किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी को 11 ताजे गुलाब के फूल अर्पित करें। लगातार 11 मंगलवार तक इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
अचानक धन प्राप्ति के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपको अचानक से धन प्राप्त हो तो इसके लिए इस उपाय को जरूर आजमाएं। शाम को गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा रख कर जला दें और कपूर के जल जाने के बाद वह टुकड़ा मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें
घर में बरकत के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और कभी भी धन की कमी न हो तो इसके लिए मंगलवार के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली लेकर उन्हें एक लाल कपड़े में बांध लें और उसे एक सप्ताह के लिए मंदिर में रख दें। एक सप्ताह के बाद उस लाल रंग की पोटली को घर या दुकान की तिजोरियों में रख दें। इस उपाय से पैसा पानी की तरह व्यर्थ नहीं बहेगा।
ऋण मुक्ति के लिए
साबुत पंखुड़ी वाले पांच गुलाब के फूल लें । इसके बाद सवा मीटर सफेद कपड़े के चारों कोनों में 4 गुलाब बांध दें और पांचवां गुलाब मध्य में डालकर गांठ लगा दें। इसके बाद इसे ले जाकर किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से ऋण मुक्ति होगी और घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।
रोजगार के लिए
मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सुबह के समय नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से भी शीघ्र ही रोजगार मिलता है।
रोग निवारण के लिए
यदि घर का कोई सदस्य काफी लंबे समय से बीमार है तो एक देशी अखंडित पान, गुलाब का फूल और कुछ बताशे रोगी के ऊपर से 31 बार वारें और उनको चौराहे पर रख दें। इसके प्रभाव से रोगी की दशा में शीघ्रता से सुधार होगा।
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login