छतीसगढ़
सड़क हादसा : ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत,मौके 3 की मौत..

कोरबा। नेशनल हाईवे 130 में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमना से लगे नेशनल हाईवे पर आज सुबह सड़क हादसा हुआ है. यहां सुबह तकरीबन 8 बजे रायपुर से उदयपुर की ओर जारी रही स्वीफ्ट कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई.
इस दुर्घटना में स्वीफ्ट कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, और तीसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीनों मृतक ठेकेदार बताए जा रहा है.
पंकज झा रायपुर निवासी, रमेश सिंह पिता नारायण सिंह उदयपुर, बुद्धिमान झा रायपुर पर्यटन विभाग में ठेकेदारी करते हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही बांगों पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना में मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है.

छतीसगढ़
तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से,मौक़े पर 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

पलारी थाना अन्तर्गत ग्राम सँडी के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई हादसे में 3 लोगों की कार में ही फसने से मौत हो गई। वही 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पलारी में भर्ती कराया गया है।
हादसा रायपुर की ओर जाते वक्त हुआ। हादसा रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुसमी से 4 लोग कार में सवार होकर खोरसी भटिया की ओर जा रहे थे।
तभी तेज रफ्तार कार सांडी मोड़ के समीप पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में फॅसे मृतको को जेसीबी की मदद से कार से निकाला गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वही मृतको का शव मरचुरी में रखवाया गया है।
जिसे पोर्स्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों के नाम लालता प्रसाद 45 वर्ष, जितेन कुमार 35 वर्ष, अशोक यादव 46 वर्ष ग्राम मोहरा, वहीं घायल भोला गोस्वामी 18 वर्ष ग्राम खोरसी थाना खरोरा का बताया जा रहा है।
सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कुसमी आए हुए थे। जहां से वापस लौटते हुए ये हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छतीसगढ़
जानें आज की सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव,जानें रेट में हुई बदलाव…

भिलाई के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 51,380.0 रहा। कल की तुलना में सोने के रेट में कोई बदलाव नहीं आया।वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 65,500.0 रुपये रहा। कल भिलाई के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 51,380.0 रुपये और चांदी का भाव 65,500.0 रुपये था।भिलाई में 22 कैरेट सोने का भाव 47,098.0 रुपये रहा।
ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है।
गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है।ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है।
गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है।
छतीसगढ़
CG News : नक्सलियों ने किरंदुल रेलखंड में मालगाड़ी के इंजन में मचाया उत्पाद,गार्ड से वाकीटाकी छिना…

छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात नक्सलियों ने किरंदुल-कोत्तावालस रेललाइन के किरंदुल रेलखंड में मालगाड़ी के इंजन को आग लगा दी। इसके पहले मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और गार्ड से वाकीटाकी छीनकर धमकाकर भगा दिया। घटना की पुष्टि करते हुए रेलमंडल प्रबंधक वाल्टेयर अनूप कुमार सतपथी ने बताया है कि रेल अधिकारियों और सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए भेजा जा रहा है। घटना में भाकपा मयोवादी की पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी का हाथ बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बचेली स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे भांसी की ओर रात 8.40 बजे करीब 150 नक्सलियों में मालगाड़ी को रेड लाइट दिखाकर रुकवा दी। ट्रेन के खड़े होते ही चालक, सहायक चालक और गार्ड को नीचे उतरने को कहा और धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद दो में से सामने वाले इंजन पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।
इसके बाद नक्सली भाग गए। चालक दल जंगल के रास्ते भागकर रात नौ बजे बचेली स्टेशन पहुंचा और घटना की जानकारी दी। मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापटनम जा रही थी। बताया जाता है कि इस घटना के करीब 20 मिनट पहले ही यहां से विशाखापटनम-किरंदुल एक्सप्रेस गुजरी थी। यात्री ट्रेन के बचेली पहुंचने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया था। इस घटना के बाद दंतेवाड़ा-किरंदुल के बीच रेल आवागमन ठप हो गया है।
सुबह पांच बजे मालगाड़ी को लाया गया डेढ किलोमीटर दूर बचेली स्टेशनमंगलवार रात बचेली के निकट नक्सलियो द्वारा मालगाड़ी के इंजिन में आगजनी की घटना देने की घटना सीआरपीएफ कैंप से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है। घटना के तीन घंटे बाद एसडीओपी (पुलिस) किरंदुल व सीआरपीएफ कमांडेंट बचेली के नेतृत्व में 500 जवानों जिसमे पुलिस, रेलवे विशेष सुरक्षा बल कोरस और सीआरपीएफ शामिल थी रात 12.30 पर घटनास्थल पहुंचे थे।
सुबह पांच बजे मालगाड़ी को डेढ किलोमीटर दूर बचेली स्टेशन ले जाया गया। जिसके बाद रेललाइन पर आवागमन दोबारा शुरू हो गया है। नक्सल घटना को देखते हुए 24 फरवरी तक जगदलपुर-किरंदुल के बीच दोनों यात्री ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है। मालगाड़ियों की आवाजाही जारी रहेगी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने घटना की रिपोर्ट बचेली थाना में दर्ज करा दी है।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,






















You must be logged in to post a comment Login