देश
सीएनजी की कीमत में हुआ इजाफ़ा,बढ़ी इतने रुपए…

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम आदमी की जेब पर एक्स्ट्रा भार पड़ रहा है. दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं.
यहां जानें आपके शहर के रेट दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलो अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो PNG के भी बढ़े रेट इस बीच रसोई गैस के रूप में यूज होने वाली PNG भी महंगी हो गई है.
सरकार ने अब PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की सप्लाई करने वाली IGL कंपनी के मुताबिक नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से लागू हो गई है. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले मे में गुरुवार से पीएनजी के दाम 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गए हैं.
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब इसी दाम पर PNG मिलेगी.15 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी बताते चलें कि करीब 15 दिनों के अंदर PNG की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है.
करीब 10 दिन पहले ही पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी. इससे पहले आईजीएल 6 अप्रैल से पीएनजी को 41.50 रुपये प्रति एससीएम कीमत पर बेच रही थी.

देश
बच्चे के गला में फसा ढक्कन,टीचर ने बचाई जान…

Viral Video Of Teacher Saving Student: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक टीचर द्वारा बच्चे की जान बचाई गई.शिक्षक बच्चों को ना केवल पढ़ाते हैं बल्कि उनमें मोरल वैल्यूज के बीज भी बोते हैं. इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर शिक्षक बच्चों की जान भी बचाते हैं. ऐसा ही एक मामला न्यू जर्सी के ईस्ट ऑरेंज कम्युनिटी चार्टर स्कूल में सामने आया, जहां एक शिक्षिका (Teacher) ने एक बच्चे की जान बचाई.
बच्चे की जान बचाने का वीडियो खूब वायरल
सोशल मीडिया पर एक टीचर द्वारा बच्चे की जान बचाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस स्टूडेंट के गले में पानी की बोतल का ढक्कन अटक जाने से इसका गला चोक हो गया था. पूरा मामला जानने से पहले देखें सोशल मीडिया पर लोगों को आकर्षित करता ये वीडियो..
टीचर ने अपनी सूझबूझ से बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया
टीचर ने अपनी सूझबूझ से बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया और स्टूडेंट के गले से अटके ढक्कन को बाहर निकाल दिया. इस शिक्षिका ने कहा कि ये बेहद दुखद हो सकता था लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ.छात्र रॉबर्ट स्टोनकर तीसरी कक्षा में पढ़ता है. बच्चा अपने मुंह से बोतल खोलने की कोशिश कर रहा था, तब उसके गले में बोतल का ढक्कन फंस गया और उसका गला चोक होने लगा. 9 साल का बच्चा तुरंत मदद के लिए भागता हुआ अपनी टीचर के पास पहुंचा.
टीचर ने बचाई बच्चे की जान
टीचर ने हेमलिच मैन्युवर टेकनीक यूज कर फंसे हुए ढक्कन को गले से बाहर निकाला. इस टेकनीक के इस्तेमाल से गले में अटकी हुई चीज को बाहर निकालने में मदद मिलती है. टीचर ने बाद में बताया कि उन्होंने फर्स्ट एड और सीपीआर (CPR) की ट्रेनिंग से ये सीखा था.
देश
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत,जानें अपने शहर का रेट…

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को 9वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बार बीते 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था.
यहां जानिए आपके शहर का रेट…तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. आज लगातार 9वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.बता दें कि आखिरी बार बीते 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था. आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
जानिए आपके शहर का भाव
– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर
10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े भाव
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज के रेट जारी कर दिए हैं. जारी रेट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 14 अप्रैल 2022 को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आपको बता दें कि 22 मार्च के बाद से महज 15 दिन के भीतर ही पेट्रोल और डीजल के रेट में लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए तेल कंपनियां SMS के माध्यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.
देश
भारतीय रेलवे : टिकट बुकिंग बदला नियम,रेल मंत्रालय ने जारी की आदेश

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. भारतीय रेलवे ने अब टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है. इसके बाद अब आप पहले से कम समय में टिकट बुक कर पाएंगे. रेलवे के फैसले के अनुसार अब टिकट बुकिंग के समय डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं देना होगा. रेल मंत्रालय ने लागू किया आदेश आपको बता दें भारतीय रेलवे की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के कारण आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग कराने वालों को डेस्टिनेशन एड्रेस डालना जरूरी किया गया था.
लेकिन कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर IRCTC यात्रियों से गंतव्य का एड्रेस नहीं पूछेगा. रेल मंत्रालय ने इस आदेश को लागू कर दिया है. कई तरह के नियम लागू किए थे कोविड के मामले बढ़ने पर डेस्टिनेशन एड्रेस कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की ट्रेसिंग में मदद करता था. कोरोना काल में संक्रमण पर काबू पाने के लिए रेलवे ने कई तरह के नियम लागू किए थे.
कोरोना के मामलों में कमी आने और हालात सामान्य होने पर एक-एक करके नियम वापस लिए जा रहे हैं. टिकट बुकिंग में समय कम लगेगा रेल मंत्रालय के इस नियम को वापस लेने पर टिकट बुकिंग के दौरान समय भी कम लगेगा.
रेल मंत्रालय के डेस्टिनेशन नहीं लेने के आदेश सभी रेलवे जोन को दे दिए गए हैं. CRIS और IRCTC को भी आदेश के अनुसार सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा. इससे पहले रेलवे ने एसी कोच में एक बार फिर से तकिया-कंबल देने की सुविधा शुरू कर दी है.
अब विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को रात में सोने के लिए तकिया और कंबल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जबकि महामारी के दौरान इसे भी बंद कर दिया गया था.
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक के लिए खुशखबरी ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….






























You must be logged in to post a comment Login