Tech & Auto
Hero ने Pleasure समेत दो पहियो वाहनो के कीमतों में किया इजाफा… जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प अपने स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी वर्तमान में अपने पोर्टफोलियो के तहत प्लेजर प्लस, मेस्ट्रो एज 110, मेस्ट्रो एज 125 और डेस्टिनी 125 जैसे चार स्कूटर बेचती है. इस महीने लगभग सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की गई है. कीमतों में यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दो हजार रुपये तक हुई है.
हीरो प्लेजर प्लस 1,450 रुपये तक महंगा हो गया है. वहीं डेस्टिनी अब 1,550 रुपये तक महंग हो गया है. दूसरी ओर Maestro Edge को इसके 110cc वेरिएंट के लिए 1,250 रुपये और 125cc वेरिएंट 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं.
प्लेजर प्लस अब 63,520 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और टॉप-स्पेक एक्सटेक ड्रम जुबिलेंट येलो वेरिएंट के लिए 72,870 रुपये तक जाता है. हीरो डेस्टिनी 125 की कीमत 71,500 रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक वीएक्स प्लैटिनम वेरिएंट के लिए 76,900 रुपये तक जाती है.
डेस्टिनी 125 ये मॉडल हाल ही में हुआ है लॉन्च
डेस्टिनी 125 के एक्सटेक लाइनअप की कीमत नहीं बढ़ाई गई है. क्योंकि स्कूटर को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था. हीरो ने हाल ही में डेस्टिनी 125 का फीचर-पैक एक्सटेक वेरिएंट लॉन्च किया, जिसकी कीमत 79,990 रुपये है. Maestro Edge की बात करें तो स्पोर्टी दिखने वाले स्कूटर के 110cc वेरिएंट की कीमत 66,820 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए 72,870 रुपये है. Maestro Edge के 125cc वाले मॉडल की कीमत अब 75,450 रुपये से 84,320 रुपये के बीच है. ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.ऐसा है स्कूटरों का इंजन
प्लेजर प्लस और मेस्ट्रो एज 110 में एक ही जैसा 110.9cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7,500rpm पर 8 bhp पावर और 5,500rpm पर 8.75 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. दूसरी ओर, Destini और Maestro Edge 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है जो 8.7 bhp और 10.2 Nm का टार्क पैदा करता है. सभी स्कूटर CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं.

Tech & Auto
NETFLIX यूजर्स के लिए खुशखबरी: नेटफ्लिक्स लाया है अपने ग्राहकों के लिए लाया है सस्ते plans…

कई साल पहले शुरू हुई Netflix सर्विस अब एक नए मॉडल पर काम करने जा रही है. को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने मंगलवार को कहा कि नेटफ्लिक्स अब विज्ञापनों के साथ कम कीमत वाले प्लान की पेशकश करने के लिए तैयार है. बता दें कि अपनी स्ट्रीमिंग सेवा पर विज्ञापनों का विरोध करने के सालों बाद कंपनी ने ये फैसला अपने पहली तिमाही में 200,000 ग्राहकों को खो देने के बाद किया है, जिसे एक दशक में पहली ऐसी गिरावट माना जा रहा है. बता दें कि ये पहली बार है जब छह साल पहले चीन के बाहर दुनिया भर में स्ट्रीमिंग सेवा उपलब्ध होने के बाद से नेटफ्लिक्स के ग्राहक गिर गए हैं. रीड हेस्टिंग्स ने कहा, ‘मैं उपभोक्ताओं की पसंद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, और उन उपभोक्ताओं को अनुमति देना चाहता हूं जो कम कीमत में प्लान चाहते हैं और जो विज्ञापन देख सकते हैं.’ बता दें कि पिछले कई Netflix का दावा है कि सब्सक्राइबर्स घटने की वजह रूस और यूक्रेन युद्ध है. सिलिकॉन वैली टेक फर्म Netflix का इस साल की पहली तिमाही में कुल कमाई 1.6 बिलियन डॉलर रही है. जबकि पिछले साल की पहली तिमाही की कुल कमाई 1.7 बिलियन डॉलर रही थी. नेटफ्लिक्स के 2 लाख सब्सक्राइबर्स घटने के बाद कंपनी के शेयर में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
बिना भुगतान के भी सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं ग्राहक
Netflix के अनुमान के मुताबिक, 10 करोड़ ऐसे लोग हैं जो बिना पेमेंट किए सर्विस एंजॉय कर रहे हैं.ये वो लोग हैं जो अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का Netflix सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं. ग्राहकों में आई इतनी बड़ी गिरावट ने नेटफ्लिक्स को पहली बार ये कहने के लिए प्रेरित किया कि वह विज्ञापन के साथ सेवा के कम कीमत वाले वर्जन की पेशकश कर सकता है. यानी कि कंपनी के सस्ते प्लान में ग्राहकों को स्ट्रीमिंग करते हुए वीडियो में ऐड दिखाई देंगे. साल से Netflix बिना किसी विज्ञापन के फिल्में और टीवी शो दिखाती आ रही है. लेकिन कंपनी अब यह बड़ा बदलाव करने वाली है.
Tech & Auto
खुशखबरी: OLA यूजर्स के लिए.. ओला ने अपने इस APP पर लाये कुछ मजेदार फीचर्स, जाने क्या है ये फीचर्स…

नई दिल्ली: Ola Electric जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro में अपना पहला बड़ा OTA अपडेट रोल आउट करने जा रही है. MoveOS 2 अपडेट से कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने खुलासा किया है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक और मिसिंग फीचर जोड़ने जा रही है.
ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने ओला ऐप का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अपडेट रोल आउट होने के बाद ऐप लॉक फीचर सक्रिय हो जाएगा.ऐप लॉक होगा नया फीचर अग्रवाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे पास ओला इलेक्ट्रिक ऐप मूवओएस 2 के लिए तैयार है” वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वरुण दुबे की ओर से भी शेयर किया गया वीडियो दिखाता है कि उपयोग में न होने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉक करने के लिए ऐप लॉक सुविधा को कैसे सक्रिय किया जाएगा.
पहला बड़ा अपडेट है ये
इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने खुलासा किया था कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro में अब तक मिसिंग था. पिछले साल अगस्त में लॉन्च होने के बाद S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए यह पहला बड़ा ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट है. जोड़े जाने वाले कुछ फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और क्रूज कंट्रोल फीचर्स शामिल हैं.
हिल होल्ड कंट्रोल और हाइपर मोड के लिए करना होगा इंतजार
ओला इलेक्ट्रिक ने नए अपडेट में एक्टिव होने वाले सभी फीचर्स की पूरी लिस्ट शेयर नहीं की है. हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को हिल होल्ड कंट्रोल और हाइपर मोड जैसी कुछ प्रमुख विशेषताओं को प्राप्त करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. लॉन्च होने पर ओला ने इन्हें अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रमुख विशेषताओं के रूप में उजागर किया था, जो वर्तमान में अपने प्रतिद्वंद्वियों के बीच उपलब्ध नहीं है. वरुण दुबे ने हाल ही में आश्वासन दिया था कि इनमें से ज्यादातर अपडेट इस साल जून से पहले उपलब्ध होंगे.
Tech & Auto
Airtel ग्राहकों को मिली बड़ा झटका,इन 4 प्लान में हुआ बदलाव; ये रही जानें डिटेल

वहीं इसमें मिलने वाला डेटा, कॉलिंग और अन्य सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी। इसके अलावा इस प्लान में इन प्लान्स में एक साल के लिए Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Airtel अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म का फायदा देता है। कंपनी कम से लेकर अधिक वैधता वाले प्लान की पेशकश करती है। अब एयरटेल ने अपने पोस्टपैड ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने चार Postpaid Plans में बदलाव किया है।जिसके तहत 1 साल के लिए दिया जाने वाला फ्री Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन की वैधता अब सिर्फ 6 महीने कर दी गई है।वहीं इसमें मिलने वाला डेटा, कॉलिंग और अन्य सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी। इसके अलावा इस प्लान में इन प्लान्स में एक साल के लिए Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से हैं प्लान और इनके फायदे।
6 महीने के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन
एयरटे इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। साथ ही इसमें ग्राहकों 75GB डाटा दिया जाता है, जिसे 200GB तक रोलओभर किया जा सकता है। साथ ही 100 SMS हर दिन और 6 महीने के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक साल के लिए Disney + Hotstar, शॉ अकाडमिक लाइफटाइम एक्सेस और Wynk प्रीमियम के साथ और भी बहुत कुछ दिया जाता है।
999 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी संशोधन किया गया है। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 150GB तक मंथली डेटा दिया जाता है, जिसे 200GB रोलओभर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 100SMS, Prime सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए दिया जा रहा है।
एयरटेन ने 1599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में भी संशोधन
इस प्लान में भी छह महीने के लिए प्राइम वीडियो का मेंमरशिप दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 150GB तक की मंथली डेटा, जिसे 200GB तक रोलओभर किया जा सकता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस की सुविधा हर दिन और 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।एयरटेन ने 1599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में भी संशोधन किया है, इसके तहत ग्राहकों को 250GB डाटा और 200जीबी तक रोलओभर डाटा दिया जाता है। वहीं बाकी सभी प्लान की सुविधाओं के साथ ही इसमें भी 6 महीने तक प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन और अन्य लाभ दिया जाता है।
संशोधन 1 अप्रैल से लागू
बता दें कि यह संशोधन 1 अप्रैल से लागू है। इसका मतलब है कि जिन उपयोगकर्ताओं ने 1 अप्रैल से पहले योजना ली है और प्राइम मेंबरशिप के लिए साइन इन किया है, उन्हें एक साल तक सब्सक्रिप्शन मिलता रहेगा। जबकि अभी के यूजर्स के लिए प्राइम वीडियो की सदस्यता की वैधता को घटाकर छह महीने कर दिया गया है। यह अपडेट पोस्टपेड योजनाओं तक ही सीमित है और एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए कोई विशेष बदलाव नहीं लाया है।
-
देश - दुनिया7 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब7 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना हुए 5 बड़ी बदलाव,जानिए ये बदलाव
-
Lifestyle6 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login