Horoscope: ये राशि के जातक वाले बच्चे होते है अधिक बुद्धिमान, बड़े से बड़े काम को चुटकी बजाते ही कर लेते हैजाने क्या है अपने बच्चे की राशि…

Zodiac Nature: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों का अपना एक स्वभाव, विशेषता और प्रतीक चिन्ह होता है। राशि और राशि के स्वामी के स्वभाव व विशेषता का हमारे व्यक्तित्व पर पूरा असर होता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और गुण व दोष का अंदाजा उसकी राशि के बारे में जानकर लगाया जा सकता है। हर राशि का अपना एक स्वामी होता है और यह राशियों के जातकों के स्वाभाव को नियंत्रित करता है। हिंदू ज्योतिष पद्धति के अनुसार सूर्य और चंद्रमा को एक-एक राशि का स्वामित्व प्राप्त है जबकि मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह को दो-दो राशि का स्वामित्व मिला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि की अपनी अलग विशेषता होती है और इसी विशेषता के कारण हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास होता है। कोई बेहद ही ईमानदार होता है तो कोई बुद्धिमान किसी को संगीत में रुचि होती है तो किसी की खेल में। और कुछ ऐसे होते हैं जिसमें जीतने की ललक हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ राशि के बच्चों के बारे में बताएंगे जिनके अंदर जीतने का जुनून कूट कूट कर भरा है। वह किसी भी क्षेत्र में हो चाहे पढ़ाई या खेल हर जगह अपना पहला स्थान बनाकर रखना चाहते हैं और इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां ।
मेष राशि
मेष राशि के बच्चे काफी तेज होते हैं, इस राशि के बच्चों को अपनी एक अलग पहचान बनाने की तमन्ना होती है। अपनी पहचान अलग बनाने के लिए इस राशि के बच्चे जी तोड़ मेहनत करते हैं। किसी भी चीज में जीतने का इनके अंदर जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। मेष राशि के बच्चों के अंदर भरपूर ऊर्जा होती है। इसलिए वो किसी भी काम में हार नहीं मानते।
वृषभ राशि के बच्चे बुलंद हौंसले वाले होते हैं। ये जो भी कार्य एक बार करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
वृष राशि
वृषभ राशि के बच्चे बुलंद हौंसले वाले होते हैं। ये जो भी कार्य एक बार करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यह जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उनमें सफलता हासिल किए बिना नहीं रहते। वह अपनी नंबर एक के टैग को छोड़ना नहीं चाहते। यह आकर्षण व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और इनके अंदर प्रतियोगिता की भावना होती है जिस कारण इन्हें मात देना आसान नहीं होता है।
थुन राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा हर जगह होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक काफी बुद्धिमान और प्रतिभाशाली माने जाते हैं और इसके साथ ही यह पढ़ाई में अव्वल होते हैं। मिथुन राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा हर जगह होती है। इस राशि के जातक हाजिरजवाब होते हैं और ये जो भी कार्य करना चाहते हैं उसे सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। इनके मन में जीतने का जुनून होता है जिस वजह से कम उम्र में यह ऊंचाइयों को छू लेते हैं।
इस राशि के बच्चे प्रतिस्पर्धी गुणों से परिपूर्ण होतें हैं। ये सफलता पाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं
तुला राशि
तुला राशि के जातक काफी तेज और समझदार होते हैं। यह मेहनती स्वभाव के होते हैं और कोई भी काम करने से पहले ही उसे पूरा करने के लिए अडिग हो जाते हैं। इस राशि के बच्चे प्रतिस्पर्धी गुणों से परिपूर्ण होतें हैं। ये सफलता पाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं और पहले नंबर का स्थान नहीं छोड़ते।
वृश्चिक राशि के बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं और सिर्फ मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी ये मजबूत होते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं और सिर्फ मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी ये मजबूत होते हैं। इन राशि के बच्चों के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। यह अपनी जीत के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। उनकी बस एक ही इच्छा रहती है कि वह हर क्षेत्र में आगे रहें।
कुंभ राशि वाले बच्चे भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं और लोग इनके इसी गुण के कायल होते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के बच्चे भी दिमाग के काफी तेज होते हैं। पढ़ाई लिखाई में भी यह अव्वल आते हैं और यह काफी दूरदर्शी भी होते हैं। कुंभ राशि वाले बच्चे भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं और लोग इनके इसी गुण के कायल होते हैं। यह बहुत ही काम उम्र में अपने करियर का चयन कर लेते हैं।

amazing amazing
OMG बंदर ने कोतवाल परिसर से मोबाइल उठाया फिर हुआ ये…

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बंदर के द्वारा कोतवाली परिसर से मोबाइल उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक बंदर कोतवाली परिसर में कोतवाल की टेबल से फरियादी का मोबाइल ले उड़ा. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं, बंदर से मोबाइल छुड़ाने के लिए फरियादी समेत पूरा पुलिस थाना लग गया, लेकिन वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर काफी देर तक उछल कूद करता रहा. इससे सभी के पसीने छूट गए.
यह मामला हरदोई की कोतवाली हरपालपुर का है, जहां कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले अनुराग मिश्रा अपनी फरियाद लेकर आए थे. उन्होंने जैसे ही अपना मोबाइल कोतवाल की टेबल पर रखा, तभी एक शातिर बंदर ने उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद बंदर के कब्जे से मोबाइल छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों के साथ अनुराग मिश्रा मशक्कत में जुट जाते हैं, लेकिन बंदर कभी इस पेड़ तो कभी उस पेड़, तो कभी इस बिल्डिंग तो कभी उस बिल्डिंग उछल कूद करता रहता है. इस बीच इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.बंदर ने पुलिस समेत सभी को खूब छकाया और फिर…
बहरहाल, बंदर से मोबाइल छुड़ाने की कोशिश में पुलिस और फरियादा समेत कई स्थानीय लोगों के पसीने छूट गए. यही नहीं, फरियादी जिस काम के लिए कोतवाली आया था, वह उसे भूलकर बंदर से मोबाइल लेने के प्रयास में जुट गया. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों का फरियादी को पूरा साथ मिला और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अनुराग मिश्रा ने बंदर के कब्जे से मोबाइल हासिल कर लिया. इसके बाद मोबाइल मालिक के साथ पुलिस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी.
जरा हटके
रहस्यमयी: दुनिया का एक ऐसा देश जंहा 6 महीने के लिए नही होती है सुबह, जानिए क्या है इसकी पीछे की वजह…

Long Night In Antarctica: धरती पर अटार्कटिका एक ऐसी जगह है जहां की परिस्थित दूसरी जगहों से अलग है। ध्रुवीय इलाके में होने की वजह से यहां पर छह महीने तक पूरा अंधेरा रहता है। यह समय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए बेहद खास होता है। अटार्कटिका में 13 मई को सूर्य अस्त हुआ था जिसके बाद यहां पर छह महीने तक रात रहेगी। अटार्कटिका में इस दौरान कठोर और चरम वातावरण रहता है जिसमें अंतरिक्ष में जाने से पहले एस्ट्रोनॉट्स को ट्रेनिंग दी जाती है।
यूरोपीय स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम को अंटार्कटिका के कॉन्कॉर्डिया स्टेशन भेजा गया है। यह टीम यहां पर कई महीनों के अलगाव और अन्य चरम वातावरण में रहने की ट्रेनिंग करेगी। अंतरक्षि यात्री यहां पर कठिन परिस्थितियों में रहने की ट्रेनिंग करते हैं। इन दिनों जहां भारत के कई इलाके गर्मी की मार झेल रहे है, तो वहीं अंटार्कटिका में सर्दी के मौसम की शुरुआत होने जा रही है
जहां पूरी दुनिया में चार तरह के मौसम होते हैं, तो वहीं अंटार्कटिका में सिर्फ दो मौसम रहते हैं। यहां पर सिर्फ सर्दी और गर्मी पड़ती है। अंटार्कटिका दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप है। जहां पर छह महीने दिन रहता है और बाकी छह महीने रात।
अंटार्कटिका के कॉन्कॉर्डिया बेस पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की 12 सदस्यीय टीम रहेगी और वहां पर काम करेगी। यूरोपियन स्पेस एजेंसी और उससे जुड़े संस्थानों के वैज्ञानिक छह महीने तक कई तरह के शोध करेंगे। अंधेरा होने की वजह से कॉन्कॉर्डिया रिसर्च स्टेशन के आसपास माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है।
स्पेस एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि दूसरे ग्रह पर रहने लायक हालात हैं। भविष्य में कॉनकॉर्डिया स्टेशन को बाहर से और मदद नहीं मिल पाएगी। बताया गया है कि यहां पर नौ महीने का भंडार मौजूद है।
अब इन छह महीनों में अंटार्कटिका से न कोई बाहर जाएगा और न कोई यहां पर बाहर से आएगा। अब यहां कोई सामान भी नहीं जाएगा जो वहां पर मौजूद है उसी से 12 लोग अपना जीवन बीताएंगे। सर्दियां बढ़ जाने से वहां की ऊंचाई और ठंड से लोगों के दिमाग में ऑक्सीजन कम होने लगता है जिसको क्रोनिक हाइपोबेरिक हाइपोक्सिया कहा जाता है।
यूरोपीय स्पेस एजेंसी के मेडिकल डॉक्टर रिसर्च स्टेशन पर सभी का ख्याल रखेंगे। उनका कहना है कि असली मिशन की शुरुआत अब होगी। अब दुनिया से 5 से 6 महीने के लिए अलग रहना पड़ेगा। रिसर्च के लिए पूरी दुनिया से अलग रहना पड़ता है। इस दौरान महसूस होता है कि किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हैं। यहां पर 6 महीने अंधेरा रहता है और छह महीने दिन।
Tech & Auto
लॉन्च होने वाले है आईफोन 14 सीरीज, एयर पॉड्स प्रो 2 और तीन एपल वॉच, जाने इनकी कीमत एवं अन्य फीचर्स..
एपल के अपकमिंग डिवाइसेस की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 सीरीज, एयर पॉड्स प्रो 2 और तीन एपल वॉच को सितंबर में होने वाले एपल इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये इवेंट ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन। इस बारे में ज्यादा जानकारी अगस्त के अंत तक मिल जाएगी।
इस बीच, एपल 6 जून से अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
टिप्सटर लीक्सएपलप्रो (LeaksApplePro) ने आईड्रॉप न्यूज के जरिए संकेत दिया कि एपल का सितंबर का इवेंट इस साल के 37वें सप्ताह में हो सकता है, जो 13 सितंबर की लॉन्च डेट का हिंट देता है। टिपस्टर ने कहा कि एपल को अभी यह तय करना बाकी है कि यह इवेंट इन-पर्सन इवेंट होगा या ऑनलाइन। कंपनी केवल इवेंट की तारीख के करीब ही यह तय करेगी और टिपस्टर के दावा किया है कि इसकी पुष्टि अगस्त के मध्य या देर से उपलब्ध होगी, क्योंकि जब एपल सितंबर इवेंट के लिए रिकॉर्डिंग शुरू करता है, अगर यह ऑनलाइन होता है।
आईफोन 14 सीरीज के एक्सपेक्टेड फीचर और कीमत
क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज के सितंबर इवेंट के दौरान अपनी आईफोन 14 सीरीज को पेश करने की उम्मीद है। टिपस्टर ने कहा है कि आईफोन 14 आईफोन 13 के समान दिखेगा और यह पिछले साल के एपल A15 चिप से लैस होगा, हालांकि, थोड़ा मॉडिफाइड होगा और इसे एपल A16 नाम दिया जा सकता है।
एपल आईफोन 14 सीरीज का मिनी वर्जन लॉन्च नहीं करेगा। आईफोन 14 और आईफोन 14 मैक्स में क्रमशः 6.1-इंच और 6.7-इंच स्क्रीन साइज होने की उम्मीद है।
आईफोन 14 मैक्स की कीमत $899 (लगभग 69,600 रुपए) होने की उम्मीद है, जबकि हालिया लीक ने आईफोन 14 की कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपए) होने का संकेत दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों हैंडसेट 128GB स्टोरेज ऑप्शन पर शुरू होंगे। आईफोन 14 सीरीज को होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, बजाय वर्तमान पीढ़ी के आईफोन मॉडल पर देखे गए नॉच के।
उसी टिपस्टर की एक पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि आईफोन 14 प्रो की कीमतें आईफोन 13 प्रो की तुलना में $100 (लगभग 7,400 रुपए) अधिक हो सकती हैं, और लेटेस्ट लीक से पुष्टि होती है कि आईफोन 14 प्रो की कीमत $1,099 (लगभग 85,200 रुपए) होगी, जबकि आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत $1,199 (करीब 93,000 रुपए) से शुरू होगी। शुरुआती स्टोरेज ऑप्शन पर कोई पुष्टि नहीं है।
आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स को एपल A16 चिप मिलता है, हालांकि इसे एपल A16 प्रो चिप के रूप में ब्रांडेड किया जा सकता है।
दो मॉडलों में उनके बेस मॉडल के रूप में 256GB स्टोरेज हो सकता है, हालांकि इसे अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
एयरपॉड्स प्रो 2 के एक्सपेक्टेड फीचर और कीमत
एयरपॉड्स प्रो 2 को सितंबर इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एयरपॉड्स प्रो 2 को “ओरिजनल एयरपॉड के बाद से वायरलेस ईयरबड्स में सबसे बड़ा इनोवेशन” कहा जा रहा है, और यह एक नए कोडेक, एक स्टेमलेस डिजाइन और नॉइज कैंसिलेशन करने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आता है। ईयरबड्स लाइटनिंग पोर्ट के बजाय एक USB टाइप-C कनेक्टर को भी सपोर्ट कर सकते हैं। एपल के ईयरबड्स को सफेद रंग में आने के लिए कहा गया है और इसकी कीमत $299 (लगभग 23,200 रुपए) होगी।
एपल वॉच 8, वॉच SE, वॉच एक्सट्रीम एडिशन
अमेरिकी टेक दिग्गज इस सितंबर में तीन एपल वॉच मॉडल लाएगी – एपल वॉच सीरीज 8, नया वॉच SE और वॉच एक्सट्रीम एडिशन। टिपस्टर ने बताया कि वॉच केवल एक इंटरनल अपडेट के साथ आ सकती हैं। इसके सपाट किनारों में बदलाव हो सकता है। कहा जा रहा है कि एपल वॉच एक्सट्रीम एडिशन की कीमत वॉच सीरीज 8 से ज्यादा है और यह $399 (लगभग 31,000 रुपए) से शुरू होगी।
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
7 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़6 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब7 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





















You must be logged in to post a comment Login