यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

एनटीपीसी लिमिटेड की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है. कंपनी ने एग्जीक्यूटिव के 15 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 मई 2022 है.
गौर करने वाली बात यह है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 3 साल की अवधि पर नियुक्त किया जाएगा. एग्जीक्यूटिव (सोलर पीवी) और एग्जीक्यूटिव (डाटा एनालिस्ट) के पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को एक लाख रुपये प्रति महीना सैलरी दी जाएगी. एग्जीक्यूटिव (लैंड एक्विजिशन/रिहैबिलिएशन/रीसेटलमेंट एग्जीक्यूटिव) की सैलरी 90,000 रुपये प्रति महीने होगी.
वैकेंसी डिटेल
एनटीपीसी ने कुल 15 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. एग्जीक्यूटिव (सोलर पीवी) के 5 पद, एग्जीक्यूटिव (डाटा एनालिस्ट) के 1 पद और एग्जीक्यूटिव (लैंड एक्विजिशन/रिहैबिलिएशन/रीसेटलमेंट एग्जीक्यूटिव) के 9 पदों के लिए यह भर्ती होनी है.
भर्ती
एग्जीक्यूटिव (सोलर पीवी) के लिए आवेदकों की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. एग्जीक्यूटिव (डाटा एनालिस्ट) और एग्जीक्यूटिव (लैंड एक्विजिशन/रिहैबिलिएशन/रीसेटलमेंट एग्जीक्यूटिव) के लिए आवेदकों की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है. उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
आवेदन
एनटीपीसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को एनटीपीसी लिमिटेड की वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाना होगा. यहां आपको नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिल जाएगा. आप नोटिफिकेशन में दिए गए दिशानिर्देशों को अपनाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

जॉब
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
Tech & Auto
टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया Nexon EV Max इलेक्ट्रिक कार, जाने अन्य फीचर्स..

भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार इस समय तेजी से रफ़्तार पकड़ रहा है, हाल ही में टाटा मोटर्स ने ज्यादा रेंज और बड़े बैट्ररी पैक के साथ नई Nexon EV Max को लॉन्च किया है। इसके बाद भारत में दूसरी कार कंपनियां भी EV कार्स को लॉन्च करने की तैयारी के रही हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो जल्द ही भारत में दस्तक देने जा रही हैं। और इनकी रेंज भी 500 किलोमीटर तक बताई जा रही है। आइये जानते हैं…
Kia EV6
Kia अपनी इलेक्ट्रिक कार EV6 क्रॉसओवर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई EV6 की बुकिंग 26 मई से शुरू हो रही है। नई EV6 हुंडई मोटर ग्रुप के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर आधारित है, और इसमें एक स्लीक डिजाइन दिया गया है, जिसे कंपनी कई आकर्षक कलर विकल्पों में लॉन्च करेगी। पावर की बात करें तो Kia EV6 में बड़ा बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जो कि 320 बीएचपी तक की पावर और 604 NM टॉर्क देगा। Kia EV6 की सिंगल चार्ज पर बैटरी रेंज 500 किलोमीटर तक की हो सकती है। वहीं, टॉप स्पीड 185 kmph तक की होगी। महज 5.1 सेकेंड में 0-100kmph तक की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी इस कार को अगले महीने लॉन्च कर सकती है।भारत में Kia EV कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाया जाएगा जिसकी वजह से इसकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
Hyundai Ioniq 5
हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी नई Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉच करने जा रही है और कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी है। कंपनी 2022 की दूसरी छमाही में भारत में IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी। यह कार दो अलग-अलग बैटरी पैक, 58kWh बैटरी पैक और एक बड़ा 72.6kWh बैटरी पैक के विकल्प के साथ आती है। कंपनी ने इसको एक बार चार्ज करने पर 481 किमी से ज्यादा की रेंज देने का दावा किया है। यह कोना इलेक्ट्रिक के बाद भारत में हुंडई की दूसरी ईवी होगी। Hyundai IONIQ 5 हुंडई के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर आधारित है। Ioniq 5 के चार्जिंग विकल्प में एक 350kWh DC चार्जर दिया जाता है। जो इस कार को 18 मिनट से कम समय में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज करेगा।
Tata Altroz EV
हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी Nexon EV Max को भारत में लॉन्च किया है, जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी Altroz EV को भारत में लॉन्च कर सकती है। टाटा मोटर्स का कहना है कि वह अल्ट्रोज़ ईवी को “सही समय पर” लाएगी। इसके आधिकारिक लॉन्च के डिटेल्स का खुलासा होना बाकी है। बता दें कि, कंपनी ने 2019 जिनेवा मोटर शो में इलेक्ट्रिक हैचबैक को प्रदर्शित किया था, इसके बाद 2022 ऑटो एक्सपो में इस कार को पेश किया गया। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे।
जॉब
हेल्थ वर्कर की 1866 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 16 मई तक करें आवेदन..

Sarkari Naukri : गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. बोर्ड ने 1866 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है.इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दो दिन बाद यानी 16 मई से शुरू होगी.गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है.
बोर्ड ने 1866 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स या सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा चुके उम्मीदवार युवा इन पदों के लिए योग्य होंगे.
वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल ये यानी 16 मई 2022 से शुरू होगी
मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करः 1886
योग्यता
मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स या सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा होनी चाहिए.भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना देखें.
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…





















You must be logged in to post a comment Login