जॉब
भारतीय मानक ब्यूरो में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई..

भारतीय मानक ब्यूरो (BSI) ने आशुलिपिक, सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA), वरिष्ठ तकनीशियन, व्यक्तिगत सहायक (PA), सहायक और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 मई है। परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा संभावित रूप से जून 2022 में आयोजित की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल
निदेशक (लीगल)- 01 पद
सहायक निदेशक (हिंदी) – 01 पद
सहायक निदेशक (प्रशासन और वित्त) – 01 पद
सहायक निदेशक (विपणन) – 01 पद
बागवानी पर्यवेक्षक – 01 पद
सहायक (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) – 02 पद
आशुलिपिक – 22 पद
वरिष्ठ तकनीशियन – 25 पद
वैयक्तिक सहायक – 28 पद
तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला) – 47 पद
सहायक अनुभाग अधिकारी – 47 पद
कनिष्ठ सचिवालय सहायक – 61 पद
वरिष्ठ सचिवालय सहायक -100 पद
उम्र सीमा
निदेशक – 56 वर्ष
सहायक निदेशक – 35 वर्ष
निजी सहायक – 30 वर्ष
सहायक अनुभाग अधिकारी – 30 वर्ष
सहायक (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) – 30 वर्ष
तकनीकी सहायक – 30 वर्ष
आशुलिपिक – 27 वर्ष
एसएसए – 27 वर्ष
जेएसए – 27 वर्ष
बागवानी पर्यवेक्षक – 27 वर्ष
सीनियर तकनीशियन – 27 वर्ष
आवेदन फीस
सहायक निदेशक (हिंदी), सहायक निदेशक (प्रशासन और वित्त), और सहायक निदेशक (विपणन और उपभोक्ता मामले) के पदों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये होगा, जबकि शेष पदों के लिए फीस 500 रुपये होगी।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

जॉब
हजारो रूपये कमा सकते है; घरेलू उपकरणों की मरम्मत का कोर्स करके..
जॉब
दिल्ली मेट्रो में निकली बम्फर भर्ती,मिलेगी 3 लाख सैलरी

Delhi Metro Bharti 2022 : दिल्ली मेट्रो में सिविल इंजीनियरों के लिए शानदार नौकरी है. दिल्ली मेट्रो ने जनरल मैनेजर/एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट/प्रॉपर्टी बिजनेस) बिजनेस पद पर भर्ती निकाली है.दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में नौकरी का शानदार अवसर है. दिल्ली मेट्रो ने जनरल मैनेजर/एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट/प्रॉपर्टी बिजनेस) बिजनेस पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 मई 2022 है. नोटिस के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रॉपर्टी बिजनेस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा. आवेदन के इच्छुक दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट https://www.delhimetrorail.com/ पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हुई है.
शैक्षिक योग्यता
जनरल मैनेजर/एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट/प्रॉपर्टी बिजनेस) पद के लिए उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही रेलवे/मेट्रो ऑर्गनाइजेशन में एडमिनिट्रेटिव लेवल पर रहते हुए कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट का 10 साल का अनुभव होना चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर 1,20,000-2,80,000/- और 1,50,000-3,00,000/- तक का वेतन प्राप्त हो सकता है.
सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन डेप्यूटेशन के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा. इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा.
जॉब
बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश6 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto5 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब3 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
Tech & Auto2 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
ज्योतिष3 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब3 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login