Lifestyle
हेल्थ टिप्स: बढ़ती गर्मी में आंखों में जलन-चुभन या लालिमा से बचने के लिए; अपनाये ये टिप्स..
गर्मियों का यह मौसम हमारी सेहत के लिए कई तरह से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसमें बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही हीटस्ट्रोक से लेकर डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि बढ़ते धूप-तापमान के इस मौसम में अपनी आंखों की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। यह मौसम आंखों के लिए प्रतिकूल माना जाता है। गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को आंखों में जलन-चुभन या लालिमा के साथ दर्द हो सकती है। कुछ स्थितियों में आंखों को गंभीर क्षति का भी खतरा रहता है।
गर्मी का मौसम शरीर के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। इसके दुष्प्रभावों से बचाव के लिए सभी लोगों को ढेर सारा पानी पीने, तेज धूप में बाहर न जाने और गर्मियों में लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इन सबके बीच लोग अक्सर आंखों की उचित देखभाल के बारे में बात करना भूल जाते हैं। गर्मी की हवा और तेज धूप आपकी आंखों के लिए समस्या बढ़ा सकता है। आंखें, शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से एक हैं, बाहर की स्थितियों सहित कई चीजों से इसे नुकसान होने का खतरा है। तो जाहिर सी बात है कि अत्यधिक गर्मी और तेज धूप भी आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं इस मौसम में किन बातों का ध्यान रखकर इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है?
दोपहर की धूप से बचें
इस मौसम में होने वाली तेज धूप से आंखों की सुरक्षा करना बहुत आवश्यक हो जाता है। धूप में अनावश्यक रूप से, विशेषरूप से दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से बचें। चूंकि इस दौरान धूप बहुत तेज होता है, सूर्य से निकलने वाली यूवी रेज के कारण आंखों को क्षति पहुंच सकती है।
धूप में अधिक रहने के कारण आंखों में जलन, लालिमा और दर्द की समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि बाहर के काम सुबह 10 बजे के पहले या शाम को 5 बजे के बाद का निर्धारित करें।

Lifestyle
बढ़ते वजन और मोटापा से हैं परेशान,अपनाएं ये सरल उपाय…

अक्सर लोग लगातार बढ़ते वजन और मोटापा को लेकर चिंतित रहते हैं।जिसका मुख्य वजह है खान-पान। ज्यादातर लोगों का वजन वेट लॉस के कुछ दिन बाद फिर से बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कुछ लोग वजन कम करने के बाद सोचते हैं कि यह हमेशा के लिए है और वे लापरवाही बरतने लगते हैं। जिससे उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है।
- लोगों के साथ एक दिक्कत यह है कि वह जैसी ही अपने वजन घटाने के लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं वे वापस से अपनी पुरानी आदतों को अपना लेते हैं। इसलिए यह सबसे जरुरी बात है कि आप अपनी पुरानी आदतों पर वापस ना जाएं।
- जब आप अपना वजन कम करते हैं तो लंबे समय तक डाइटिंग करने के कारण आपकी भूख बढ़ सकती है। इसलिए अपनी डाइट पर कंट्रोल रखें। आपने वजन कम कर लिया है इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी और जितना मर्जी खा सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका वजन फिर से बढ़ने लगेगा।
- वजन मेंटेन रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं है आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक ही व्यायाम को सीमित रखें।गतिहीन जीवनशैली वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार एक बड़ा कारण है। इसलिए एक्सरसाइज करना ना छोड़े।
Lifestyle
क्या आप भी बीयर पीने के शौकीन है तो जान लीजिये, इसके हैरान कर देने वाले side Effects…

सिंगापुर सरकार ने गंदे पानी को रिसाइकल करने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। यहां की नेशनल वॉटर एजेंसी एक लोकल बीयर कंपनी के साथ मिलकर नाली के पानी और यूरिन से बीयर बना रही है। इसका नाम ‘न्यूब्रू’ रखा गया है। फिलहाल इसे दुनिया की सबसे इको फ्रेंडली बीयर के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
न्यूब्रू को निवॉटर से बनाया गया है। यह एक तरह का पानी है, जिसे नाली के पानी को रिसाइकल और फिल्टर कर सिंगापुर वॉटर सप्लाई में पंप किया जाता है। सिंगापुर सरकार पिछले 20 सालों से यह काम कर रही है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, गंदे पानी को इस प्रकार से फिल्टर किया जाता है कि वह पीने लायक साफ पानी बन जाए। बीयर कंपनी की मानें तो न्यूब्रू में 95% निवॉटर ही मिला हुआ है।
द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, न्यूब्रू 8 अप्रैल को लॉन्च की गई है। इसे सिंगापुर वॉटर एजेंसी PUB और लोकल क्राफ्ट बीयर कंपनी Brewerkz ने मिलकर बनाया है। इस प्रोजेक्ट को सिंगापुर इंटरनेशनल वॉटर वीक (SIWW) का सहयोग भी मिला है। न्यूब्रू देश की सभी शराब की दुकानों और बार में उपलब्ध है।
यूरिन और नाली का पानी ही क्यों?
सिंगापुर वॉटर एजेंसी का कहना है कि अगले कुछ सालों में पूरी दुनिया वॉटर क्राइसिस से जूझ सकती है। ऐसे में हमें पानी को बचाने और रिसाइकल करने की हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। बीयर को बनाने में बहुत सारे पानी की जरूरत होती है, क्योंकि यह 90% H2O ही होता है। इसलिए न्यूब्रू इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की एक पहल है।
कंपनी का कहना है कि रिसाइकल किया गया गंदा पानी बीयर के स्वाद में कोई बदलाव नहीं करता है। बीयर के विज्ञापन के मुताबिक, इस बीयर का आफ्टर टेस्ट हल्का भुना हुआ और शहद की तरह है। यह शराब गर्मियों में सिंगापुर के लोगों की प्यास बुझाएगी।
सिंगापुर में पानी की कमी बहुत बड़ी समस्या
दरअसल, चारों ओर समुद्री पानी से घिरे सिंगापुर में लोग पीने के पानी की कमी से जूझते हैं। ऐसे में सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए कई सालों से नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर को मजबूरन मलेशिया से पीने का पानी खरीदना पड़ता है। देश में बारिश के पानी को भी इकट्ठा किया जाता है। इस सबके बावजूद यहां केवल 50% पानी की जरूरत ही पूरी होती है।
2060 तक सिंगापुर की आबादी बढ़ जाएगी, जिससे यहां पानी की मांग दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में लोगों के पास निवॉटर और समुद्री पानी को साफ पानी में बदलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा।
Lifestyle
क्या आप भी माइग्रेन-सिरदर्द से परेशान है तो, अपनाये ये आसान से टिप्स…
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसके मामले पिछले कुछ समय से काफी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। माइग्रेन की स्थिति में सिर और आंखों में तेज दर्द होता है, कुछ स्थितियों में इसके कारण सामान्य रूप से कामकाज करने तक में भी दिक्कत हो सकती है। आमतौर पर यह सिर के केवल आधे हिस्से में ही होता है।
माइग्रेन अटैक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति प्रकाश या शोर के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को उल्टी, मतली और घबराहट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें इसको ट्रिगर करने वाली स्थितियों की पहचान कर उससे बचाव करते रहना चाहिए।
माइग्रेन और इसके कारण होने वाली सिरदर्द की समस्या के लिए आपको लंबे समय तक उपचार और बचाव की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके भी इससे लाभ पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत होती है, उनके लिए कौन से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं?
सेतुबंधासन योग का अभ्यास
सेतुबंधासन योग या ब्रिज पोज के नियमित अभ्यास को कमर-पीठ की समस्याओं के साथ माइग्रेन की दिक्कतों को दूर करने वाला भी माना जाता है। यह योग मस्तिष्क को शांत करने के साथ चिंता-तनाव को कम करने और माइग्रेन को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को नियंत्रित करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। माइग्रेन की समस्या को कम करने के साथ पेट, फेफड़े और थायरॉयड अंगों को उत्तेजित करने और रीढ़ की समस्याओं को कम करने में भी इस योग के लाभ देखे गए हैं।
चाइल्ड पोज
चाइल्ड पोज या बालासन को तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाला अभ्यास माना जाता है। माइग्रेन के दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में इसे काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि चाइल्ड पोज मुद्रा आपके मन को शांत करके चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है, जिससे माइग्रेन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द में काफी लाभ मिल सकता है।
पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे
माइग्रेन की समस्या को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग या सिटेड फॉरवर्ड बेंड योग काफी लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क को शांत करने और तनाव से राहत दिलाने में इस योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली समस्याओं को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छतीसगढ़6 days agotoday corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..























You must be logged in to post a comment Login