Connect with us

Trending

भूलकर भी ना देखें ये सीरिज अकेले में वर्ण,हो सकती है डर में हालत ख़राब….ये रही सीरिज

Published

on

Horror Web Series: लोग जब से ओटीटी की दुनिया से अच्छे से रूबरू हुए हैं, वेब सीरीज से उनका एक खास नाता बन गया है. आपके पसंद की हर वेब सीरीज ओटीटी पर मौजूद है और अगर आप भुतहा यानी हॉरर कंटेंट पसंद करते हैं तो आज हम आपको उन पांच वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अकेले देखने की हिम्मत तो बिल्कुल नहीं कर सकते.

इस सीरीज की कहानी इतनी दिलचस्प है कि आप इसके सभी एपिसोड एक बार में देख डालेंगे.सीरीज की कहानी की बात करें, तो इसमें एक परिवार छुट्टियां बिताने गोवा के विरान जगह पर बनी हवेली ‘बारदेज विला’ में जाता है, जिसका अपना ही भूताहा इतिहास है.

कहां देखें- Netflix राधिका आप्टे स्टारर Ghoul वेब सीरीज Netflix पर देखने के लिए उपलब्ध है. इस सीरीज में राधिका आप्टे एक मिलिट्री ऑफिसर ‘निदा रहीम’ का किरदार निभा रही हैं.घूल’ एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब ‘जिन्न’ होता है। इस वेब सीरीज में आपको जिन्न कॉन्सेप्ट पर आधारित कहानी देखने को मिलेगी.

कहां देखें- Netflix रस्किन बॉन्ड की हॉरर कहानियों पर बेस्ड वेब सीरीज परछाई को बनाया गया है. इसमें आपको 12 शॉर्ट हॉरर स्टोरीज देखने को मिलेगी. कहां देखें- ZEE5यह एक साइको-हॉरर थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज में आपको कल्कि कोचलिन लीड रोल में दिखेंगी. स्ट्रेस दूर करने वह हिल स्टेशन जाती हैं, जहां उन्हें अपने आसपास एक लड़की दिखने लगती है.

कहां देखें- ZEE5इस वेब सीरीज में आपको चार अलग-अलग शॉर्ट स्टोरीज देखने को मिलेगी, जो कि भूतियां कहानियां है. पहली कहानी जोया अख्तर की है, जिसमें जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं.इसके बाद अनुराग कश्यप की शॉर्ट हॉरर स्टोरी देखने को मिलेगी. तीसरी कहानी दिबाकर बैनर्जी की है, जो कि जॉम्बी का देसी वर्जन है. आखिरी कहानी करण जौहर की है, जिसमें आपको मृणाल ठाकुर लीड रोल में दिखेंगी. कहां देखें- Netflix

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Trending

आया संजय दत्त को गुस्सा आखिर क्यों भड़के सलमान खान के उपर आइये पढ़े पूरी बात

Published

on

जब संजय दत्त ने सुपरस्टार सलमान खान को जड़ा था थप्पड़, इस लड़की की वजह से हुआ था ये कांड - Entertainment News: Amar Ujala

संजय दत्त की नई फिल्म

संजय दत्त की नई फिल्म ‘केजीएफ 2’ गुरुवार को बैसाखी के दिन पूरे देश में अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अधीरा की भूमिका में नजर आएंगे जो फिल्म के नायक यश से भी ज्यादा खतरनाक खलनायक है। ऐसा नहीं है कि संजय दत्त पहली बार किसी फिल्म में खलनायक या निगेटिव भूमिका निभा रहे है।

 

‘खलनायक’ के नाम से बनी सुभाष घई की फिल्म में तो वह खलनायक की टाइटल भूमिका में थे। ‘खलनायक’ के बाद वह ‘वास्तव’, ‘मुसाफिर’, ‘अग्निपथ’ और ‘पानीपत’ सरीखी फिल्मों में भी निगेटिव भूमिका निभा चुके हैं। असल जिंदगी में भी संजय दत्त की सच्चाई सबको पता है लेकिन इस बांद्रा ब्वॉय की असल दबंगई फिल्मी ‘दबंग’ सलमान खान ने भी देखी है। चलिए, बताते हैं आपको ये दिलचस्प किस्सा और साथ ही कुछ और किस्से संजू बाबा के.

सलमान खान को मारने पहुंचे संजू

सलमान खान और संजय दत्त के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों एक दूसरे को मानते भी बहुत हैं। फिल्मों से पहले दोनों का दोस्ताना दोनों परिवारों के बीच बने पारिवारिक रिश्ते के चलते पनपा। लेकिन एक जमाना ऐसा भी आया जब सलमान खान की शोहरत संजय दत्त के स्टारडम से भी आगे निकल गई और सलमान खान फिल्म जगत के कुछ लोगों को अपनी दबंगई दिखाने लगे थे। सलमान के इस लपेटे में संजय दत्त के कुछ करीबी भी आ गए। बताते हैं कि संजय दत्त को इसकी भनक लगी तो वह  सलमान खान को मारने उनके घर तड़के बजे पहुंच गए थे। अगला किस्सा बताते हैं आपको श्रीदेवी का…

जब श्रीदेवी ने संजय दत्त को किया ‘गुमराह’

‘गुमराह’ फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त श्रीदेवी के पीछे पड़े रहते थे। लेकिन, श्रीदेवी को कभी छेड़ नहीं पाए। वह श्रीदेवी को छेड़ने के मौके ढूंढते रहते थे लेकिन श्रीदेवी हमेशा संजय दत्त की मंशा समझ जाती थी और उनसे कन्नी काट लेती थी। कई बार शूटिंग के दौरान श्रीदेवी जिस रास्ते से आने वाली होती थी, संजय उस रास्ते में कोई छुपने की जगह देखकर वहीं बैठ जाते थे। लेकिन, श्रीदेवी को उनके छुपने का आभास पहले से ही हो जाता था और वह अपना रास्ता बदल देती थी। फिल्म ‘गुमराह’ इंग्लिश फिल्म ‘बैकांक हिल्टन’ की हू ब हू कॉपी थी और कहते हैं कि संजय दत्त ने खुद महेश भट्ट को इस फिल्म की डीवीडी लाकर दी थी।

संजय दत्त को समझ नहीं आया हिरानी का काम

विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त को ‘मुन्नाभाई एम्बीबीएस’ के लिए जब साइन किया तो संजय दत्त को डायरेक्टर के रूप में राजकुमार हिरानी पसंद नहीं थे। और फिल्म करने के मूड में नहीं थे। विधु विनोद चोपड़ा के आग्रह पर किसी तरह राजू हिरानी के साथ वह काम करने के लिए तैयार तो हुए लेकिन सेट पर उन्हें राजकुमार  हिरानी का काम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। राजकुमार  हिरानी अलग अलग कैमरा एंगल से शूट कर रहे थे और संजय दत्त को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कर रहे हैं। हालांकि बाद में संजय दत्त को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिल्म हिट होने के बाद उन्होंने हिरानी से अपने बर्ताव के लिए माफ़ी भी मांगी।

करण जौहर सबसे अजीज

यूं तो हिंदी सिनेमा में संजय दत्त के बहुत सारे दोस्त और करीबी है लेकिन वह करण जौहर को सबसे ज्यादा मानते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि जब संजय दत्त पहली बार गिरफ्तार हुए तो उस समय करण जौहर के पिता यश जौहर ने उनको छुड़ाने में काफी मदद की थी।  मुंबई बम धमाकों में गिरफ्तारी के समय संजय दत्त फिल्म ‘गुमराह’ की ही शूटिंग करने मुंबई आ रहे थे। मॉरिशस में वह फिल्म ‘आतिश’ की शूटिंग करके जब मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिए गए। आज भी संजय दत्त फिल्म ‘गुमराह’ के निर्माता रहे यश जौहर के अहसान को भूले नहीं है और उनके बेटे करण जौहर को कभी किसी बात के लिए ना नहीं करते हैं।

Continue Reading

Trending

रणबीर-आलिया की शादी की रस्में जारी, अलिया को लगेगी रणवीर के नाम की मेहंदी आज बजेगी सादी के सहनायी

Published

on

By


Alia Bhatt Ranbir Kapoor Pre Wedding Functions: नीतू ने किया रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का ऐलान, जानें क्या बोलीं रिद्धिमा alia bhatt ranbir kapoor wedding functions live updates all the

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होने रही है। रणबीर के घर ‘वास्तु’ में गुरुवार सुबह से हलचल है। यहीं सबसे पहले हल्दी की रस्म हुई। इस दौरान मां नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इमोशनल भी हो गईं। दोनों परिवारों के चुनिंदा लोग और दोस्त शादी में शामिल हुए हैं। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन शादी के बाद चुनिंदा तस्वीरें जारी की जाएंगी।

परिवारवाले इन गानों पर करेंगे परफार्म

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर परफार्म करने के लिए दोनो के परिवार वालो ने ढोलीड़ा, क्यूटी पाई, तेनु लेके मैं जावांगा और मेहंदी है रचने वाली गानों पर परफॉरमेंस तैयार की है। इन गानों पर नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी संग अन्य लोग परफॉर्म करने वाले हैं। सभी ने अपने डांस की रिहर्सल महज 4 से 5 दिनों में की है। यह रिहर्सल नीतू कपूर के घर पर हुई थी। जिसकी तस्वीरें नीतू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

पंजाबी रीति रिवाज से रणबीर और आलिया की शादी

पंजाबी रीति रिवाज से रणबीर और आलिया की शादी, वेडिंग में पहुंचे ये मेहमानआलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार 13 अप्रैल को रणबीर के घर वास्तु पर दुल्हन आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी रखी गई है। आलिया भट्ट को रणबीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है। वहीं नीतू कपूर ने भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। अपनी मेहंदी पर नीतू ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा है। बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर का निधन हो गया था। आज सुबह हल्दी सेरेमनी हुई। शादी से पहले कुल देवता की पूजा भी हुई और सभी परिवार के सदस्य शादी की मुख्य रस्म के लिए तैयार हो चुके हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी में करीना कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता नंदा पहुंचे। करण ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे तो वहीं करीना ने पेस्टल ब्लू कलर का लहंगा पहना। इसके अलावा रणबीर की बुआ के बेटे अरमान जैन भी शादी में पहुंचे। वेन्यू के अंदर फोटो खींचने पर सख्त पाबंदी है। यहां जानिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क शादी से जुड़ी हर अपडेट-

Continue Reading

Trending

महिलाये साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम तो ब्लाउज चुनते समय इन बातों का रखें खयाल…

Published

on

By

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो शादी, सगाई या किसी भी अन्य फैमिली फंक्शन में सबसे ज्यादा पहनी जाती है. आमतौर पर स्लिम महिलाएं साड़ी को लेकर कोई भी एक्सपेरिमेंट आसानी से कर लेती हैं, क्योंकि उन पर किसी भी तरह की ड्रेस आसान से जंच जाती है, लेकिन वजनदार महिलाओं के लिए ये एक बड़ा चैलेंज है. कई बार साड़ी पहनकर मोटी महिलाएं और भी ज्यादा वजनदार लगने लगती हैं. ऐसे में सुंदर, आकर्षक दिखने की चाहत पर पानी फिर जाता है. अगर आपका भी वजन ज्यादा है तो आपको साड़ी के अलावा ब्लाउज को भी बहुत सोच समझकर तैयार करवाना चाहिए. यहां जानिए वो टिप्स जो आपको साड़ी में भी काफी स्लिम दिखाने में मददगार हो सकती हैं.

साड़ी चुनते समय इन बातों का रखें खयाल

वजनदार महिलाओं को साड़ी का चुनाव काफी सोच समझकर करना चाहिए. पतले बॉर्डर की साड़ी, डबल शेड की साड़ी, छोटे प्रिंट की साड़ी पहनकर मोटी महिलाएं थोड़ी स्लिम नजर आती हैं. इसके अलावा मोटे लोगों के लिए काला रंग परफेक्ट माना जाता है. इसके अलावा जब भी साड़ी पहनें तो हील्स जरूर कैरी करें ताकि आपकी लंबाई ठीकठाक लगे. छोटी हाइट होने पर भी वजन ज्यादा नजर आता है.

ब्लाउज बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

– ब्लाउज को बहुत ढीला न सिलवाएं. ढीले ब्लाउज आपके शरीर को और ज्यादा बल्की दिखाते हैं. इसलिए ब्लाउज हमेशा फिटिंग के सिलवाएं.

– ज्यादातर लंबी बाजुओं के ब्लाउज ही पहनें. शॉर्ट स्लीव्स के ब्लाउज या विद्आउट स्लीव्स पहनने से आपकी बाजू काफी मोटी नजर आती हैं.

– अगर आपकी कमर के आसपास फैट जमा है तो आपको डीप नेक पहनने से बचना चाहिए. डीप नेक पहनकर खूबसूरत दिखने की बजाय आपका शरीर भारी दिखेगा.

– अगर आपकी गर्दन छोटी है तो कॉलर वाले ब्लाउज, बोट नेक या बंद गले वाले पैटर्न के ब्लाउज न पहनें. इससे आपकी गर्दन पूरी तरह कवर हो जाएगी और आप कहीं ज्यादा मोटी नजर आएंगी.

– डार्क कलर के ब्रॉड राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज आपके मोटापे को छिपाने का काम करते हैं. वहीं फ्रिल, रफ्ल्स, हैवी वर्क और एम्ब्रॉइडरी वाले ब्लाउज आपको ज्यादा मोटा दिखाते हैं. इन्हें पहनने से बचना चाहिए.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

भारत में बढ़ा कोरोना का कहर: भारत में एक दिन में 2541 केस मिले; और 5,22,223 की हुई मौत..

एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल...

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG News: अब प्रदेश में लगेंगे प्रीपेड मीटर, जानिए कैसे किया जायेगा इसका उपयोग… पढ़िये पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पटाने के लिए जल्दी ही न तो लंबी लाइन लगानी होगी, और न ही बिल...

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG News: प्रदेश मे बढ़ा गर्मी का कहर, लोगो के छूटने लगे पसीने 40 डिग्री के पार पहुँचा तापमान…

  दो दिनों की गिरावट के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार...

छत्तीसगढ़22 hours ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के चार करोड़ आकड़ा पार

रायपुर. 24 अप्रैल 2022 : (ETOI NEWS) छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है।...

छत्तीसगढ़23 hours ago

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने प्राचार्य कार्य लिए 24 ट्रेनें को किया रद्द, देखे लिस्ट….

  ट्रेन से आप कहीं जाना चाह रहे हैं या जाने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Tech & Auto5 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • देश6 days ago

    अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

  • जॉब3 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • Tech & Auto5 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • जॉब3 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • देश6 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…

  • Tech & Auto2 days ago

    रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग

  • ज्योतिष3 days ago

    कपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

  • जॉब3 days ago

    आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…