Trending
आया संजय दत्त को गुस्सा आखिर क्यों भड़के सलमान खान के उपर आइये पढ़े पूरी बात
संजय दत्त की नई फिल्म
संजय दत्त की नई फिल्म ‘केजीएफ 2’ गुरुवार को बैसाखी के दिन पूरे देश में अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अधीरा की भूमिका में नजर आएंगे जो फिल्म के नायक यश से भी ज्यादा खतरनाक खलनायक है। ऐसा नहीं है कि संजय दत्त पहली बार किसी फिल्म में खलनायक या निगेटिव भूमिका निभा रहे है।
‘खलनायक’ के नाम से बनी सुभाष घई की फिल्म में तो वह खलनायक की टाइटल भूमिका में थे। ‘खलनायक’ के बाद वह ‘वास्तव’, ‘मुसाफिर’, ‘अग्निपथ’ और ‘पानीपत’ सरीखी फिल्मों में भी निगेटिव भूमिका निभा चुके हैं। असल जिंदगी में भी संजय दत्त की सच्चाई सबको पता है लेकिन इस बांद्रा ब्वॉय की असल दबंगई फिल्मी ‘दबंग’ सलमान खान ने भी देखी है। चलिए, बताते हैं आपको ये दिलचस्प किस्सा और साथ ही कुछ और किस्से संजू बाबा के.
सलमान खान को मारने पहुंचे संजू
सलमान खान और संजय दत्त के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों एक दूसरे को मानते भी बहुत हैं। फिल्मों से पहले दोनों का दोस्ताना दोनों परिवारों के बीच बने पारिवारिक रिश्ते के चलते पनपा। लेकिन एक जमाना ऐसा भी आया जब सलमान खान की शोहरत संजय दत्त के स्टारडम से भी आगे निकल गई और सलमान खान फिल्म जगत के कुछ लोगों को अपनी दबंगई दिखाने लगे थे। सलमान के इस लपेटे में संजय दत्त के कुछ करीबी भी आ गए। बताते हैं कि संजय दत्त को इसकी भनक लगी तो वह सलमान खान को मारने उनके घर तड़के बजे पहुंच गए थे। अगला किस्सा बताते हैं आपको श्रीदेवी का…
जब श्रीदेवी ने संजय दत्त को किया ‘गुमराह’
‘गुमराह’ फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त श्रीदेवी के पीछे पड़े रहते थे। लेकिन, श्रीदेवी को कभी छेड़ नहीं पाए। वह श्रीदेवी को छेड़ने के मौके ढूंढते रहते थे लेकिन श्रीदेवी हमेशा संजय दत्त की मंशा समझ जाती थी और उनसे कन्नी काट लेती थी। कई बार शूटिंग के दौरान श्रीदेवी जिस रास्ते से आने वाली होती थी, संजय उस रास्ते में कोई छुपने की जगह देखकर वहीं बैठ जाते थे। लेकिन, श्रीदेवी को उनके छुपने का आभास पहले से ही हो जाता था और वह अपना रास्ता बदल देती थी। फिल्म ‘गुमराह’ इंग्लिश फिल्म ‘बैकांक हिल्टन’ की हू ब हू कॉपी थी और कहते हैं कि संजय दत्त ने खुद महेश भट्ट को इस फिल्म की डीवीडी लाकर दी थी।
संजय दत्त को समझ नहीं आया हिरानी का काम
विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त को ‘मुन्नाभाई एम्बीबीएस’ के लिए जब साइन किया तो संजय दत्त को डायरेक्टर के रूप में राजकुमार हिरानी पसंद नहीं थे। और फिल्म करने के मूड में नहीं थे। विधु विनोद चोपड़ा के आग्रह पर किसी तरह राजू हिरानी के साथ वह काम करने के लिए तैयार तो हुए लेकिन सेट पर उन्हें राजकुमार हिरानी का काम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। राजकुमार हिरानी अलग अलग कैमरा एंगल से शूट कर रहे थे और संजय दत्त को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कर रहे हैं। हालांकि बाद में संजय दत्त को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिल्म हिट होने के बाद उन्होंने हिरानी से अपने बर्ताव के लिए माफ़ी भी मांगी।
करण जौहर सबसे अजीज
यूं तो हिंदी सिनेमा में संजय दत्त के बहुत सारे दोस्त और करीबी है लेकिन वह करण जौहर को सबसे ज्यादा मानते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि जब संजय दत्त पहली बार गिरफ्तार हुए तो उस समय करण जौहर के पिता यश जौहर ने उनको छुड़ाने में काफी मदद की थी। मुंबई बम धमाकों में गिरफ्तारी के समय संजय दत्त फिल्म ‘गुमराह’ की ही शूटिंग करने मुंबई आ रहे थे। मॉरिशस में वह फिल्म ‘आतिश’ की शूटिंग करके जब मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिए गए। आज भी संजय दत्त फिल्म ‘गुमराह’ के निर्माता रहे यश जौहर के अहसान को भूले नहीं है और उनके बेटे करण जौहर को कभी किसी बात के लिए ना नहीं करते हैं।

Trending
रणबीर-आलिया की शादी की रस्में जारी, अलिया को लगेगी रणवीर के नाम की मेहंदी आज बजेगी सादी के सहनायी
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होने रही है। रणबीर के घर ‘वास्तु’ में गुरुवार सुबह से हलचल है। यहीं सबसे पहले हल्दी की रस्म हुई। इस दौरान मां नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इमोशनल भी हो गईं। दोनों परिवारों के चुनिंदा लोग और दोस्त शादी में शामिल हुए हैं। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन शादी के बाद चुनिंदा तस्वीरें जारी की जाएंगी।
परिवारवाले इन गानों पर करेंगे परफार्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर परफार्म करने के लिए दोनो के परिवार वालो ने ढोलीड़ा, क्यूटी पाई, तेनु लेके मैं जावांगा और मेहंदी है रचने वाली गानों पर परफॉरमेंस तैयार की है। इन गानों पर नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी संग अन्य लोग परफॉर्म करने वाले हैं। सभी ने अपने डांस की रिहर्सल महज 4 से 5 दिनों में की है। यह रिहर्सल नीतू कपूर के घर पर हुई थी। जिसकी तस्वीरें नीतू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
पंजाबी रीति रिवाज से रणबीर और आलिया की शादी
पंजाबी रीति रिवाज से रणबीर और आलिया की शादी, वेडिंग में पहुंचे ये मेहमानआलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार 13 अप्रैल को रणबीर के घर वास्तु पर दुल्हन आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी रखी गई है। आलिया भट्ट को रणबीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है। वहीं नीतू कपूर ने भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। अपनी मेहंदी पर नीतू ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा है। बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर का निधन हो गया था। आज सुबह हल्दी सेरेमनी हुई। शादी से पहले कुल देवता की पूजा भी हुई और सभी परिवार के सदस्य शादी की मुख्य रस्म के लिए तैयार हो चुके हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी में करीना कपूर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता नंदा पहुंचे। करण ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे तो वहीं करीना ने पेस्टल ब्लू कलर का लहंगा पहना। इसके अलावा रणबीर की बुआ के बेटे अरमान जैन भी शादी में पहुंचे। वेन्यू के अंदर फोटो खींचने पर सख्त पाबंदी है। यहां जानिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क शादी से जुड़ी हर अपडेट-
Trending
महिलाये साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम तो ब्लाउज चुनते समय इन बातों का रखें खयाल…

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो शादी, सगाई या किसी भी अन्य फैमिली फंक्शन में सबसे ज्यादा पहनी जाती है. आमतौर पर स्लिम महिलाएं साड़ी को लेकर कोई भी एक्सपेरिमेंट आसानी से कर लेती हैं, क्योंकि उन पर किसी भी तरह की ड्रेस आसान से जंच जाती है, लेकिन वजनदार महिलाओं के लिए ये एक बड़ा चैलेंज है. कई बार साड़ी पहनकर मोटी महिलाएं और भी ज्यादा वजनदार लगने लगती हैं. ऐसे में सुंदर, आकर्षक दिखने की चाहत पर पानी फिर जाता है. अगर आपका भी वजन ज्यादा है तो आपको साड़ी के अलावा ब्लाउज को भी बहुत सोच समझकर तैयार करवाना चाहिए. यहां जानिए वो टिप्स जो आपको साड़ी में भी काफी स्लिम दिखाने में मददगार हो सकती हैं.
साड़ी चुनते समय इन बातों का रखें खयाल
वजनदार महिलाओं को साड़ी का चुनाव काफी सोच समझकर करना चाहिए. पतले बॉर्डर की साड़ी, डबल शेड की साड़ी, छोटे प्रिंट की साड़ी पहनकर मोटी महिलाएं थोड़ी स्लिम नजर आती हैं. इसके अलावा मोटे लोगों के लिए काला रंग परफेक्ट माना जाता है. इसके अलावा जब भी साड़ी पहनें तो हील्स जरूर कैरी करें ताकि आपकी लंबाई ठीकठाक लगे. छोटी हाइट होने पर भी वजन ज्यादा नजर आता है.
ब्लाउज बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
– ब्लाउज को बहुत ढीला न सिलवाएं. ढीले ब्लाउज आपके शरीर को और ज्यादा बल्की दिखाते हैं. इसलिए ब्लाउज हमेशा फिटिंग के सिलवाएं.
– ज्यादातर लंबी बाजुओं के ब्लाउज ही पहनें. शॉर्ट स्लीव्स के ब्लाउज या विद्आउट स्लीव्स पहनने से आपकी बाजू काफी मोटी नजर आती हैं.
– अगर आपकी कमर के आसपास फैट जमा है तो आपको डीप नेक पहनने से बचना चाहिए. डीप नेक पहनकर खूबसूरत दिखने की बजाय आपका शरीर भारी दिखेगा.
– अगर आपकी गर्दन छोटी है तो कॉलर वाले ब्लाउज, बोट नेक या बंद गले वाले पैटर्न के ब्लाउज न पहनें. इससे आपकी गर्दन पूरी तरह कवर हो जाएगी और आप कहीं ज्यादा मोटी नजर आएंगी.
– डार्क कलर के ब्रॉड राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज आपके मोटापे को छिपाने का काम करते हैं. वहीं फ्रिल, रफ्ल्स, हैवी वर्क और एम्ब्रॉइडरी वाले ब्लाउज आपको ज्यादा मोटा दिखाते हैं. इन्हें पहनने से बचना चाहिए.
amazing amazing
जानिए 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर कैसे बना मॉडल…

केरल के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। कोझिकोड जिले के रहने वाले मम्मिक्का ने अपनी लुंगी और शर्ट छोड़कर एक लोकल ब्रांड के लिए सूट और सनग्लास को अपना लिया है। नए लुक में फोटोग्राफर शारिक वायालिल की ली हुईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। हजारों लोग इस नए माडल को बधाई दे रहे हैं। दरअसल, शारिक ने पूर्व में मम्मिक्का की एक फोटो खींची थी और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था। अभिनेता विनायकन जैसा दिखने की वजह से मम्मिक्का की यह फोटो वायरल हो गई। इसके बाद शारिक ने मम्मिक्का से अपनी वेडिंग सूट कंपनी के लिए माडलिंग करने के लिए कहा। फोटो शूट से पहले मम्मिक्का का मेकओवर किया गया जिसका एक वीडियो बनाया गया था।
Daily wage Labourer Mammika from Kerala & his photographer Vayalil Shareek became social media sensation, when the photographer shared his makeover photos on various social media platforms. pic.twitter.com/ZzweKJ3KDm
— sanatanpath (@sanatanpath) February 15, 2022
इंस्टाग्राम पर हजारों ने इस वीडियो को देखा है। पिछले हफ्ते साझा किए जाने के बाद से इसे 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।शारिक ने कहा कि उन्हें अपनी कंपनी के माडल के तौर पर मम्मिक्का से बेहतर कोई नहीं लगा। फोटोशूट की तस्वीरों से साबित हो चुका है कि वह गलत नहीं थे। इन तस्वीरों में मम्मिक्का हाथ में आइपैड लिए क्लासिक ब्लेजर और ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। मम्मिक्का अपनी शोहरत का श्रेय शारिक को देते हुए कहते हैं कि अब वह अपने मजदूरी के काम के साथ-साथ माडलिंग में भी कोशिश करना चाहेंगे।
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




















You must be logged in to post a comment Login