Lifestyle
Hair care Tips: हेयर स्ट्रेट करने से पहले जान ले ये कुछ जरुरी बाते…

पार्टी या फिर वेडिंग सीजन में हेयर स्टाइलिंग करने के लिए गर्ल्स हेयर स्ट्रेटनिंग या फिर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में हीट लगने से बाल डैमेज होने का खतरा बना रहता है। खासतौर पर जब आप हेयर स्ट्रेट या कर्ल करने के लिए स्ट्रेटनर मशीन का इस्तेमाल करते हैं। बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप स्ट्रेटनिंग से पहले बालों में हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का यूज कर सकते हैं।इससे आपके बाल डैमेज नहीं होते। अब आप सोच रहे होंगे कि हीट प्रोटेक्शन स्प्रे इतने महंगे आते हैं। ऐसे में कभी-कभी हेयर स्टाइलिंग करने के लिए इतना महंगा प्रॉडक्ट क्यों खरीदें? असल में जरूरी नहीं है कि आप मार्केट से ही हीट प्रोटेक्शन स्प्रे खरीदें बल्कि आप नेचुरल तरीके से इसे घर में भी बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं हीट प्रोटेक्शन स्प्रे-
हीट प्रोटेक्शन स्प्रे बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच अलसी लेकर इसे दो मिनट तक उबालना है। अब उबलने पर अलसी में से जेल निकलेगा। इस जेल को आप छलनी से छानकर अलग कर लें। इसे गर्म-गर्म ही छानें. वरना ठंडा होने के बाद जेल जम जाएगा। इसके बाद इस जेल को निकाल लें और मिक्सी में डालकर पीस लें। अब आधी कटोरी पानी उबाल लें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख लें। ठंडा होने पर इसमें मिक्सी में पीसा हुआ जेल डाल दें। अब इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन-ई कैप्सूल भी मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. आपका हीट प्रोटेक्शन स्प्रे रेडी है। इसे हेयर स्ट्रेटनिंग करने से पहले बालों में स्प्रे करें।

Lifestyle
सोना के दामो मे आयी गिरावट लेने से पहले पड़ ले महत्त्वपुर्ण बाते
Gold Silver Latest Rate Update
: बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 52,862 रुपये हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.15 फीसदी का उछाल आया और इसकी कीमत 68,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
बुधवार को कीमती धातुओं के भाव सपाट रहे। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 52,862 रुपये हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.15 फीसदी का उछाल आया और इसकी कीमत 68,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
Lifestyle
लॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
Yamaha Motor India
(यामाहा मोटर इंडिया) ने हाल ही में भारतीय बाजार में कई नए उत्पाद पेश किए हैं। अब कंपनी अपने लोकप्रिय Fascino 125 स्कूटर को एक नए कलर ऑप्शन में पेश करने की तैयारी कर रही है। रेट्रो स्टाइल वाले टू-व्हीलर को नए सिल्वर-ग्रे डुअल-टोन विकल्प में डीलरों को दिखाया गया था। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने डीलर पार्टनर्स को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शोकेस किए।
कितनी होगी कीमत
अपकमिंग कलर ऑप्शन को Fascino 125 के मौजूदा नौ रंगों के विकल्पों के साथ बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक नए वैरिएंट की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,130 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है, यह देखते हुए कि डुअल-टोन थीम वाले मौजूदा ट्रिम की कीमत उतनी ही है।
इंजन और पावर
हलाकि, कीमत के अलावा, बाकी डिटेल्स समान रहने की उम्मीद है। इसमें पहले की तरह ही 125cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाता है। यह इंजन 6,500rpm पर अधिकतम 8bhp का पावर और 5,000rpm पर 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यामाहा का दावा है कि हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम को शामिल करने से इस पावरट्रेन की ओवरऑल एफिशिएंसी में इजाफा हुआ है।
मुकाबला
Yamaha का लक्ष्य Fascino के सुडौल और आकर्षक डिजाइन के साथ महिला राइडर्स को लुभानाहै। यह स्कूटर सीधे Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) और TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125) जैसे स्कूटरों को टक्कर देता है।
Lifestyle
सस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू

रिलायंस जियो के पास रोज 1.5GB डाटा वाले कई सारे प्री-पेड प्लान हैं,
हालांकि सभी ग्राहकों को सभी प्लान के बारे में जानकारी नहीं है। जियो के रोज 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान की शुरुआती कीमत 119 रुपये है, जबकि सबसे महंगे प्लान की कीमत 2,545 रुपये है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Jio के रोज 1.5 जीबी डाटा वाले टॉप-5 प्री-प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं…
Jio का 119 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है यानी इसमें आपको कुल 21 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाएगी। इस प्लान के साथ आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी और कुल 300 SMS मिलेंगे। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
रोज 1.5 जीबी डाटा वाले जियो के दूसरे प्लान की कीमत 199 रुपये है।
इस प्लान की वैधता 23 दिनों की है। इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा।
रोज 1.5 जीबी डाटा वाला जियो का तीसरा प्लान 239 रुपये का है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी। इसमें आपको रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे।
जियो के पास 479 रुपये और 666 रुपये के भी प्लान हैं
जिनमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलती है। इन प्लान की वैधता क्रमश 56 दिन और 84 दिन है। जियो के पास 2,545 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें 336 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…



















You must be logged in to post a comment Login