Lifestyle
देश में है 20 करोड़ से अधिक लोग स्मोकिंग के आदि, हो सकती है बड़ी परेशानी
धूम्रपान (स्मोकिंग) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ये बात हम सभी जानते हैं। ज्यादा स्मोकिंग आपके फेफड़ों को खराब तो करती ही है, साथ ही ये सांस संबंधी बीमारियों को भी बढ़ाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में 15 साल से ज्यादा के 20 करोड़ लोगों को स्मोकिंग की लत लगी है।
स्मोकिंग की आदत हमें शारीरिक और मानसिक रूप से भी कमजोर बनाती है। यह बीमारियों को खुलेआम न्योता देने जैसा है। धूम्रपान जानलेवा है क्योंकि सिगरेट का सेवन बंद न करने पर आपका पूरा शरीर एक समय बाद खराब हो सकता है।
MyUpchar.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट का सेवन करना फेफड़ों के कैंसर होने का मुख्य कारण है। लगभग 90% फेफड़ों के कैंसर के मामलों के लिए सिगरेट जिम्मेदार है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।
आइए जानते है कि जब कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो उसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है…
1. स्मोकिंग का दिमाग पर असर
हमें ये तो पता है कि फेफड़ों पर धूम्रपान का बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि धूम्रपान दिमाग को भी प्रभावित करता है। इससे आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम में रुकावट आती है। यही सिस्टम आपके दिमाग को नियंत्रित करता है।
तंबाकू और निकोटीन दिमाग की नसों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादा सिगरेट पीने से इंसान के सोचने और समझने की क्षमता कम हो जाती है। लंबे समय बाद स्मोकिंग छोड़ने से इंसान को स्ट्रेस एंग्जाइटी, डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
2. स्मोकिंग हार्ट के लिए खतरा
सिगरेट का ज्यादा सेवन हार्ट को नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान के कारण पूरा कार्डियोवस्कुलर सिस्टम खराब हो जाता है। निकोटीन की शरीर में एंट्री ब्लड वेसल्स की सिकुड़न का कारण बनती है। इससे खून का बहना रुक जाता है।
स्मोकिंग की लत में पड़े लोगों में खून के थक्के जमने और ब्लड प्रेशर की समस्या बन जाती है। ये हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती है। जिन लोगों को पहले ही दिल का दौरा पड़ चुका है, उन्हें इसका ज्यादा खतरा होता है।
3. स्मोकिंग पेट के लिए भी खतरनाक
स्मोकिंग से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी खराब हो सकता है। बहुत से लोग ये बात नहीं जानते। जैसे ही आप धूम्रपान करते हैं, निकोटीन और तंबाकू आपके मुंह और गले से होते हुए आपके पेट में जाते है। इससे कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी, भूख न लगने जैसी कई परेशानियां होती हैं। साथ ही डायबिटीज होने का भी खतरा रहता है।
4. स्मोकिंग से दांतों को नुकसान
लंबे समय तक ज्यादा धूम्रपान करने से आपके दांतों पर असर पड़ सकता है। इससे पीरियोडोंटाइटिस यानी मसूड़ों का गंभीर इन्फेक्शन हो जाता है। पीरियोडोंटाइटिस में दांतों में सूजन हो जाती है।
इन सबके अलावा स्मोकिंग करने से और भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। स्मोकिंग के दौरान शरीर में बड़े बदलाव आते हैं और धीरे-धीरे निकोटीन की लत लग जाती है। इसलिए अपने और अपने परिवार की अच्छी सेहत के लिए स्मोकिंग से दूरी बनाएं।

Lifestyle
Heart attack risk: इन 3 ब्लड ग्रुप में होता है हार्ट अटैक का खतरा,जानिए डिटेल…

दिल का दौरा मुख्यत: ब्लड से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है। जब बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है या हार्ट तक आसानी से ब्लड नहीं पहुंच पाता तो हार्ट अटैक की संभावना बढ़ने लगती हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने अपनी नई स्टडीज में पाया है कि कुछ बल्ड गुप ऐसे हैं जिनमें हार्ट अटैक की संभावना दूसरे ब्लड ग्रुप वालों से करीब 8 प्रतिशत ज्यादा होती है।
कम उम्र में ही लोग दिल की बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। बिगड़ी लाइफस्टाइल, कुछ भी खा लेने की आदत और एक्सरसाइज की कमी के साथ स्ट्रेस का होना इस बीमारी के खतरे को और भी बढ़ा देता है। लेकिन हाल ही में अमेरिकन रिसर्च ने एक और कारण इसमें जोड़ दिया है वह है कुछ खास बल्ड ग्रुप में अटैक के जोखिम ज्यादा होता है। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (HSPH) के नए रिसर्च में क्या दावा किया जा रहा है, चलिए जानें।इन 3 ब्लड ग्रुप को होता है हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट बताती है कि ब्लड ग्रुप ए, बी और एबी ग्रुप में हार्ट अटैक के चांसेज ज्यादा होते हैं। वहीं, ब्लड ग्रुप ओ में हार्ट अटैक के चांसेज इन तीनों ग्रुप से करीब 8 प्रतिशत तक कम खतरा होता है। स्टडीज के अनुसार, ए या बी ब्लड ग्रुप वालों को दिल का दौरा पड़ने का 8% जोखिम है तो हार्ट फेलियर का जोखिम 10% है। वहीं, एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोग विकसित होने की संभावना दूसरों की तुलना में 23% अधिक पाई जाती है।क्यों होता है ए, बी और एबी में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा?-Why is there a higher risk of heart attack in A, B and AB?
इन तीन ब्लड ग्रुप में हार्ट अटैक आने के चांसेज ज्यादा इसलिए होते हैं , क्योंकि इनके शरीर का खून गाढ़ा होता है और इस कारण इसमें क्लाटिंग के चांसेज ज्यादा होते हैं। टाइप ए और टाइप बी ब्लड में मौजूद प्रोटीन नसों और धमनियों में अधिक ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसके अलावा इन दोनों ही ब्लड ग्रुप में ब्लड क्लोटिंग और हृदय रोग का खतरा भी ज्यादा है।यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट बताती है कि इन तीन ब्लड ग्रुप वाले लोगों में वॉन विलेब्रांड (von Willebrand factor) कारक की अधिक सांद्रता होती है। दरअसल, ये खून में थक्का बनाने वाला प्रोटीन (थ्रोम्बोटिक) प्रोन होते हैं। खून के थक्के दिल के दौरे में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे कोरोनरी धमनी को ब्लॉक कर सकते हैं और ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी से हृदय की मांसपेशियों की सिंकिंग का कारण बन सकते हैं। जिसके कारण दिल का दौरा पड़ सकता है।
ओ ब्लड ग्रुप में ब्लीडिंग डिसऑर्डर का खतरा ज्यादा-O blood group has a higher risk of bleeding disorders
इन सबके अलावा O रक्त प्रकार वाले लोगों को हृदय रोग और रक्त के थक्के जमने का जोखिम थोड़ा कम होता है, लेकिन वे रक्तस्राव या ब्लीडिंग डिसऑर्डर के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। इसलिए चोट आदि के बाद टाइप ओ वाले लोगों में बाकी ब्लड ग्रुप वालों की तुलना ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
इसके अलावा एक अन्य शोध में यह भी पाया गया है कि टाइप एबी वाले लोगों में ओ टाइप वाले लोगों की तुलना में संज्ञानात्मक हानि के लिए जोखिम बढ़ सकता है। संज्ञानात्मक हानि में याद रखने, ध्यान केंद्रित करने या निर्णय लेने में परेशानी जैसी चीजें शामिल हैं। इसलिए इन तमाम ब्लड ग्रुप वाले लोगों को इस बार में जानना चाहिए और इन बीमारियों को जोखिम कारकों से बचना चाहिए।
ये रही बचाव के उपाय-
जब स्टडीज से ये साफ हो गया है कि किन कारणों से तीन ब्लड ग्रुप में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है तो यह जरूरी हो गया है कि इन तीन ग्रुप को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा। इन ग्रुप को कोलेस्ट्रॉल, बीपी या स्ट्रेस से खुद को बचाना होगा। इसके लिए एक हेल्दी लाइफ रुटीन बनानी होगी। रोज 45 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज के साथ लो फैटी हाई रफेज डाइट और प्रोटीन लेना चाहिए। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Lifestyle
अब बिना पैसों के आप कही भी घूम सकते है; आइये जानते है कैसे..
एक इंटरव्यू में जाने माने फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि घूमने से सबसे ज्यादा सीख मिलती है। हम चीजों को समझते हैं। बात सही भी है, लेकिन घूमने के लिए पैसे की भी तो जरूरत पड़ती है। इसीलिए तो जब हम कहीं घूमने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले अपना बजट देखते हैं।
लेकिन उसी में यदि हम यह कहें कि घूमने के लिए पैसों की कोई जरूरत नहीं है फिर…! अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? ट्रैवल करना, रहना, खाना-पीना… कैसे पॉसिबल हो सकता है? तो चलिए आज हम आपको अफसार मलिक से मिलवाते हैं। इस कहानी को पढ़ने के बाद आप भी बिना पैसे के पूरा देश आसानी से घूम सकते हैं।
28 साल के अफसार मलिक दिल्ली के रहने वाले हैं। वह बिना पैसे के पूरा देश घूम रहे हैं। ट्रैवल विदाउट मनी (Travel Without Money) के साथ पूरे भारत की यात्रा करना इनका लक्ष्य है। अब तक अफसार नॉर्थ-ईस्ट और कुछ टेरिटरी को छोड़ बाकी देश के अधिकांश राज्यों को घूम चुके हैं।
अफसार मलिक बताते हैं कि 2017 में M.Com के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी के साथ अकाउंटेंट की जॉब शुरू की, लेकिन, 2020 में कोरोना के समय उन्होंने जॉब छोड़ दी।
अफसार का कहना है कि उन्हें स्कूल टाइम से ही पूरा देश घूमने का शौक था। अब यह पैशन के साथ-साथ प्रोफेशन का हिस्सा बन चुका है। वह अपने ट्रैवल के वीडियो सोशल मीडिया, यूट्यूब पर डालते हैं। कोरोना में सबसे पहले उन्होंने राजस्थान का टूर किया था।
इसके बाद से अफसार अब तक हिमाचल प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, लद्दाख, उत्तर प्रदेश समेत 25 से ज्यादा राज्य घूम चुके हैं। साथ में अफसार नेपाल भी घूम चुके हैं। अब वो भारत भ्रमण के बाद विदेश जाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि बिना पैसे के अफसार कैसे इतने राज्य घूम चुके हैं और पूरा देश घूमने की बात कर रहे हैं।
तो इसके बारे में अफसार बताते हैं कि वह लिफ्ट लेकर ट्रैवल करते हैं। हाईवे पर ट्रक और शहरों में बाइक वालों से लिफ्ट लेते हैं। इसके लिए अब उन्होंने एक बोर्ड बनवा लिया है जिस पर ‘लिफ्ट प्लीज’ लिखा हुआ है।
अफसार कहते हैं कि पहले वो ऐसे ही किसी से लिफ्ट मांगा करते थे। कुछ लोग रुकते थे तो कुछ लोग डाउट करते थे। लद्दाख जाने के दौरान उन्हें ये आइडिया आया।
अफसार ‘ट्रैवल विदाउट मनी’ नाम से सोशल प्लेटफॉर्म भी चलाते हैं। वह बताते हैं कि पहले खाने-पीने के लिए कभी-कभी पेमेंट करने पड़ते थे, लेकिन अब वीडियो की वजह से लोग उन्हें जानने लगे हैं। जो लोकल होते हैं वह उन्हें रहने-खाने की जगह मुहैया कराते हैं।
अफसार मलिक का कहना है कि यदि हम पैसा देकर बुकिंग कर ट्रैवल करते हैं तो इससे उतना हम उन जगहों को नहीं समझ पाते हैं जितना हम वहां रहकर, उन लोगों के बीच बातचीत कर वहां की चीजों को जान पाते हैं। वह कहते हैं लोग अब खुद से सब कुछ ऑफर करते हैं।
अब आपके मन में एक और सवाल उठ रहा होगा कि यदि हम बिना पैसे के ट्रैवल के लिए कहीं का प्लान बनाते हैं तो क्या साथ में हमें कुछ चीजें लेकर निकले की भी जरूरत है।
अफसार मलिक बताते हैं कि फैमली के साथ इस तरह से ट्रैवल करना संभव नहीं है, लेकिन यदि कोई अकेले ट्रैवल करना चाहता है तो कर सकता है। कुछ चीजों को साथ में लेकर चलें तो ट्रैवल करने में आसानी हो सकती है।
कैंपिंग टेंट
स्लीपिंग बैग
हेलमेट
ट्रैवल बोर्ड
कुछ स्नैक्स, बिस्कुट
पावर बैंक
Lifestyle
Health Tips: लू और चिलचिलाती धूप से बचना है तो करे ये छोटा सा उपाये….

पूरे उत्तर भारत में इस समय तेज गर्मी और लू का प्रकोप है। 38-40 डिग्री तक का यह तापमान न सिर्फ असहज कर देने वाली गर्मी को बढ़ाता है, साथ ही इस मौसम में सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। लू और गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक, बुखार, त्वचा की समस्या, सिरदर्द और एलर्जी हो सकती है, ऐसे में इस मौसम में सभी लोगों को निरंतर गर्मी से बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में कई बैक्टीरिया भी सक्रिय हो जाते हैं, जो पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधान रहने की सलाह देते हैं। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण हीटस्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यह गर्मी से संबंधित सबसे सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी है। जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता तब यह दिक्कत होती है। इस स्थिति में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, पसीना बनाने वाले तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाते जिससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं कि किन उपायों को अपनाकर इन दिनों सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है?
हीटस्ट्रोक से बचाव
गर्मी के महीनों में हीटस्ट्रोक प्रमुख समस्या है। विशेषज्ञों के मुताबिक वयस्क इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनका शरीर तापमान में बदलाव के साथ जल्दी से समायोजित नहीं हो पाता है। हीट स्ट्रोक में तेज बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं। इससे बचाव के लिए पैरों को ठंडे पानी में डालने से काफी मदद मिल सकती है। धूप में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अचानक से गर्मी से एसी या एसी से निकलकर तेज धूप में न जाएं।
हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी
निर्जलीकरण, गर्मी के दिनों में होने वाली सबसे आम समस्या है। इस मौसम में तापमान बढ़ने के कारण अधिक पसीना होता है, इसके अलावा मधुमेह और कुछ दवाओं के कारण भी शरीर निर्जलित हो सकता है। निर्जलीकरण की स्थिति में सिरदर्द, थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप दिनभर में खूब तरल पदार्थ और कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
आंखों का बचाव
तेज धूप के संपर्क में आने से आंखों को नुकसान हो सकता है। यूवी रेज से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप के चश्मे पहनकर बाहर निकलें। इसके अलावा आंखों को ठंडक देने के लिए कूलिंग जेल आई मास्क का उपयोग करें, आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। यदि आपको खुजली, जलन या लालिमा की दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह पर ही किसी आई ड्रॉप को प्रयोग में लाएं।
त्वचा का बचाव
सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को भी क्षति पहुंचती है। तेज धूप वाले इन दिनों में अपनी त्वचा की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। यदि संभव हो तो, धूप में बाहर जाने से बचें या फिर अच्छे सनस्क्रीन का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बार निकले, सिर को ढ़ककर जरूर रखें। त्वचा में अगर खुजली, जलन या दाने निकल रहे हैं तो इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह पर लोशन ले सकते हैं।
-
Tech & Auto7 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto6 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश7 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto3 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
Tech & Auto6 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
ज्योतिष4 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब3 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login