Connect with us

Lifestyle

जरूरत की खबर : 50 साल से भी कम उम्र वालो को स्किन कैंसर का ज्यादा खतरा आइये जानते है इनके बचाव

Published

on

 

50 साल से कम उम्र की महिलाओं में स्किन कैंसर की संभावनाएं ज्यादा - national news punjab kesari delhi skin cancer women

 

एक नई रिसर्च में सामने आया है कि 2040 तक सबसे खतरनाक स्किन कैंसर के मरीज दोगुना हो जाएंगे। वहीं, दुनिया में 68% ज्यादा लोग इससे अपनी जान नहीं बचा पाएंगे। इस कैंसर को मेलेनोमा कहते हैं। स्किन कैंसर का हर 5 में से 1 मरीज मेलेनोमा का होता है।

दुनिया के ज्यादातर देशों में 50 साल से पहले महिलाओं और उसके बाद पुरुषों में इस कैंसर के होने का खतरा ज्यादा है। जामा डर्मेटोलॉजी मैग्जीन में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, कई अफ्रीकी और एशियाई देशों के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में नए मरीजों की संख्या 36 गुना अधिक पाई गई। वहीं, इसने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा लोगों की जान ली।

सूरज से सीधे संपर्क में न आए
कैंसर पर रिसर्च करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के अनुमान के अनुसार, 2020 में मेलेनोमा के 3,25,000 नए मरीज सामने आए, वहीं 57,000 मौतें हुई हैं। इस बीमारी से बचने के लिए हमें शरीर को सीधे सूरज के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। लैंप आदि उपकरणों जिनसे यूवी रे निकलती है, उनसे बचना चाहिए।

मेलेनोमा कैंसर
मेलेनोमा स्किन कैंसर का एक रूप है। यह बीमारी सूर्य की अल्‍ट्रावायलेट किरणों से होती है। इस स्थति में स्किन में काले तिल की तरह दाग होने लगते हैं। धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ने लगता है। यह एक प्रकार की आनुवांशिकी बीमारी भी है, जो पीढ़ी दर चलती रहती है। प्राथमिक स्तर पर इसका इलाज संभव है। कोताही बरतने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर इस बीमारी का इलाज कराएं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

हर महीने 5000 चाहिये तो; जुड़े अटल पेंशन योजना से’ जाने क्या है इनके लाभ..

Published

on

 

APY: 7 रु की रोज बचत से मिलेगी 5000 रु मंथली पेंशन, 2.8 करोड़ लोग कर चुके हैं रजिस्टर | The Financial Express

 

भारत सरकार हर कुछ समय में कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब तबके के लोगों तक, जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। ऐसे में सरकार मुफ्त शिक्षा के जरिेए, मुफ्त या सस्ता राशन देकर, बीमा कवर जैसी अन्य सुविधाएं देकर लोगों की मदद करती है।

इसी कड़ी में साल 2015 में अटल पेंशन योजना को लाया गया, जिसके जरिए लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। अब तक काफी संख्या में इस योजना से लोग जुड़ चुके हैं, और काफी लोग जुड़ भी रहे हैं। इसलिए अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो हम आपको इसका तरीका और इस योजना के बारे में विस्तार से काफी कुछ बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जानते हैं…

योजना के बारे में जानिए:
इस अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पहले इसमें निवेश करना होता है, और फिर आपकी 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन के रूप में पैसे मिलते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप इस योजना में हर महीने 210 रुपये जमा कराते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको सालाना 60 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकती है।
योजना से जुड़ने के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है
यहां पर दिख रहा ‘एपीवाई एप्लीकेशन’ पर क्लिक करें
अब आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें
इसके बाद मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को दर्ज करें
अब बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें, जो वेरिफाई होगी और फिर खाता सक्रिय हो जाएगा
फिर प्रीमियम और नॉमिनी के बारे में की जानकारी दें
इसके बाद ई-साईन करें और इसका वेरिफिकेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
ये लोग हैं पात्र:-
आवेदन करने वाला शख्स भारत का नागरिक हो
उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
बैंक खाता हो, जो आधार से लिंक हो
पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो।
मिलते हैं ये लाभ:-
अटल पेंशन योजना से जुड़ने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसके अलावा आपको इनकम टैक्स में छूट भी दी जाती है और साथ ही भारत सरकार द्वारा गरीबों की मदद भी इस योजना के अंतर्गत की जाती है।

Continue Reading

Lifestyle

यहां सिर्फ सोने के लिए मिल रहे है 26 हज़ार रूपये, जाने क्यों? 

Published

on

By

 

 

कुछ बातें हम यूं ही सुनते आए हैं, मसलन देर तक सोते रहने से कोई पैसे नहीं देता. हालांकि अब इस कहावत को परे करके हम आपको बताते हैं कि मलेशिया की एक यूनिवर्सिटी के कुछ रिसर्चर्स ने खास आलसी लोगों को एक ऑफर दिया. वे अपने शोध में शामिल होने वाले लोगों को सिर्फ सोने के लिए इनाम के तौर पर 26 हज़ार (26,500 Rs for Seeping) रुपये दे रहे हैं. सोचिए भला इससे अच्छी डील कहीं मिल सकती है?

यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया के रिसर्चर्स की स्टडी से जुड़ा हुए एक पोस्टर इसीलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि उनके शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों को सिर्फ सोना है और इसके अलावा कुछ और नहीं करना है. इसके बदले उन्होंने मलेशियन मुद्रा में 1,500 मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक साढ़े 26 हज़ार (26,500 Rs for Seeping) रुपये हैं.

20 से 40 साल की उम्र के लोगों को ऑफर
इस स्टडी में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ खास योग्यताएं भी तय की गई हैं. मसलन हिस्सा लेने वाले लोगों की उम्र 20 से 40 के बीच होनी चाहिए और उनका वज़न औसत होना चाहिए. इसकी वजह ये है कि उन्हें एक खास स्लीप हाउसस सुबैंग में सोना है. स्टडी में शामिल लोगों को एक महीने तक घर पर ही रहकर सोना होगा और उन्हें सुपरवाइज़ किया जाएगा. अगर किसी तरह की स्लीपिंग कंडीशन पाई गई, तो पार्टिसिपेंट्स को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा. वर्ल्ड ऑफ बज़ की मिस सैफा के मुताबिक स्लीपिंग हाउस में भेजने से पहले वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग की जाएगी, तब ही उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा.

30 रात सोने के लिए 26 हज़ार 500 रुपये
एक बार स्क्रीनिंग से पास होने के बाद स्लीपिंग हाउस में लोगों को सोने के लिए भेज दिया जाएगा. उन्हें 30 रातों तक सोना होगा और इसके बदले उन्हें 26 हज़ार 500 रुपये मिलेंगे. जैसे ही रिसर्चर्स की ओर से इसका विज्ञापन दिया गया, वैसे ही इंटरनेट पर लोग मानो टूट पड़े. हालात ये हो गए कि विज्ञापन वायरल होने के बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा. साल 2017 में फ्रांस के इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस मेडिसिन एंड सायकॉलजी की ओर से भी इसी तरह 3 महीने तक बेड पर सोने के लिए लोगों को 11.2 लाख रुपये ऑफर किए गए थे.

Continue Reading

Lifestyle

गर्मियों में बिजली का बिल ज्यादा आता तो; ये सावधानी बरते..

Published

on

 

बिजली बिल अंतिम तारीख तक जमा करने पर एक प्रतिशत की छूट | One percent discount on depositing the electricity bill by the last date - Dainik Bhaskar

 

सर्दी के मौसम के बाद गर्मियां आते ही लोग कई तरह की दिक्कतों से परेशान रहते हैं। इसमें बढ़ता तापमान सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करता है। इस मौसम में गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। धूल, आंधी और तूफान के कारण भी लोग परेशान रहते हैं। लेकिन इसके अलावा एक और ऐसी चीज है जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते हैं

 

और वो है बिजली का बढ़ता बिल। दरअसल, गर्मियों में लोग घरों में एसी और कूलर का काफी इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण बिल में बढोतरी देखी जाती है और इससे लोग परेशान रहते हैं क्योंकि सर्दियों के मुकाबले में लोगों का गर्मियों में बिल लगभग ज्यादा आता है। लेकिन हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप गर्मियों में अपने बिजली के बिल को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं…

इन चार बातों का ध्यान रखें:-

इलेक्ट्रॉनिक अप्लायन्स की रेटिंग का रखें ध्यान
आप अगर बिजली बचाना चाहते हैं, तो आपको कोई भी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायन्स खरीदते समय उनकी स्टार रेटिंग जरूर देखनी चाहिए। पहले भले ही लोग बिना रेटिंग देखें चीजें खरीद लेते थे, लेकिन अब लोग जागरूक हुए हैं और वो रेटिंग जरूर देखते हैं।
आपको ध्यान देना है और कोशिश करनी है कि 5 स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ही खरीदें। 5 स्टार रेटिंग सबसे अच्छे प्रोडक्ट्स को दर्शाती है।

दिन में लाइट बंद रखें
जब भी कमरे में अंधेरा होता है, तो लोग बल्ब जला लेते हैं। लेकिन कई लोग दिन के समय भी लाइट जलाकर रखते हैं। इससे फालतू में बिजली का बिल आता है। इसलिए दिन में बाथरूम, किचन या रूम की लाइट जलाने से बचें, जिससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिलेगी।

एसी को 24 डिग्री तापमान पर चलाएं
गर्मियों में लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादा जल्दी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी को 16 डिग्री पर चलाते हैं। इससे बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। इसलिए आपको एसी को 24 डिग्री पर चलाना चाहिए। इससे बिजली का बिल कम आने के अलावा कूलिंग भी लंबे समय तक रहने में मदद मिलती है।

सामान्य बल्ब की जगह पर एलईडी का उपयोग करें
बिजली की बचत करने के लिए आपको एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना चाहिए। पहले के बल्बों की तुलना में एलईडी 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत करती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़24 mins ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के चार करोड़ आकड़ा पार

रायपुर. 24 अप्रैल 2022 : (ETOI NEWS) छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है।...

छत्तीसगढ़1 hour ago

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने प्राचार्य कार्य लिए 24 ट्रेनें को किया रद्द, देखे लिस्ट….

  ट्रेन से आप कहीं जाना चाह रहे हैं या जाने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो...

छत्तीसगढ़5 hours ago

Covid update: बढ़ा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार बुरा हुआ मरीजो का हाल बड़ी मरीजों की संख्या..

। बारां जिले में इन दिनों लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया...

छत्तीसगढ़5 hours ago

weather update: उत्तर भारत में बदला मौसम, मिली गर्मी से राहत,

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में शुक्रवार को तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।...

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG News:  प्रदेश में बरसात से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली बड़ी राहत, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा तापमान… जाने क्या है आज मौसम हाल… 

  छत्तीसगढ़ में गुरुवार-शुक्रवार को हुई बरसात से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को भी...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Tech & Auto4 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • देश5 days ago

    अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto4 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • जॉब2 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • जॉब2 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • देश5 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…

  • Lifestyle4 days ago

    Heart Attack Treatment : हार्ट अटैक से बचना है तो करें,ये 5 काम..नहीं आयेगा अटैक