Lifestyle
Heart Attack Treatment : हार्ट अटैक से बचना है तो करें,ये 5 काम..नहीं आयेगा अटैक

Heart Attack Treatment: बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते आज के समय में अपने आपको फिट रख पाना मुश्किल होता जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि आपको ऐसे कौन-से काम करने चाहिए, जिससे हार्ट अटैक के जोखिम को कम किया जा सके.
Heart Attack Treatment For Healthy life: फिट रहने के लिए हार्ट को भी फिट रखना बेहद जरूरी है. सभी जानते हैं कि देश में ज्यादातर लोगों की जान हार्ट अटैक से जाती है. ऐसे में अपने आपको हेल्दी रखने के लिए विशेष ध्यान रखना पड़ता है. आइए जानते हैं कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको ऐसे कौन-से 6 काम करने चाहिए, जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है.
1. धूम्रपान न करें
धूम्रपान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है. यदि आपको धूम्रपान की बहुत ज्यादा आदत हो चुकी है तो धीरे-धीरे इस आदत को छोड़ दें.
2. रोज करें मेडिटेशन
मेडिटेशन को अपनी अपनी लाइफ में शामिल कर लें. क्योंकि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए मेडिटेशन करना बेहद जरूरी है. योग की मदद से स्ट्रेस लेवल कम होता है. रोजाना मेडिटेशन करने से माइंड भी शांत रहता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है.
3. नींद पूरी लें
अगर आप नींद पूरी लेंगे तो आपको हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है. दरअसल, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करना चाहिए. नींद पूरी नहीं होने से भी तनाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक रिस्क भी बढ़ जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप नींद पूरी लें.
4.वजन रखें कंट्रोल
वजन कंट्रोल करना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि वजन बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. ऐसे में कोशिश करें कि एक्स्ट्रा शुगर का सेवन न करें.
5. बीएमआई और हार्ट रेट नोट करें
इसके साथ ही बीएमआई और हार्ट रेट को नोट करते रहें. अगर आपका बीएमआई 25 से ज्यादा है और कमर 35 इंच से ज्यादा है तो आपको हार्ट हेल्थ का खतरा हो सकता है. ऐसे में आपको एक्सरसाइज करनी की आदती डालनी होगी.

Lifestyle
हर महीने 5000 चाहिये तो; जुड़े अटल पेंशन योजना से’ जाने क्या है इनके लाभ..

भारत सरकार हर कुछ समय में कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब तबके के लोगों तक, जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। ऐसे में सरकार मुफ्त शिक्षा के जरिेए, मुफ्त या सस्ता राशन देकर, बीमा कवर जैसी अन्य सुविधाएं देकर लोगों की मदद करती है।
इसी कड़ी में साल 2015 में अटल पेंशन योजना को लाया गया, जिसके जरिए लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। अब तक काफी संख्या में इस योजना से लोग जुड़ चुके हैं, और काफी लोग जुड़ भी रहे हैं। इसलिए अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो हम आपको इसका तरीका और इस योजना के बारे में विस्तार से काफी कुछ बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जानते हैं…
योजना के बारे में जानिए:–
इस अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पहले इसमें निवेश करना होता है, और फिर आपकी 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन के रूप में पैसे मिलते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप इस योजना में हर महीने 210 रुपये जमा कराते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको सालाना 60 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकती है।
योजना से जुड़ने के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है
यहां पर दिख रहा ‘एपीवाई एप्लीकेशन’ पर क्लिक करें
अब आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें
इसके बाद मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को दर्ज करें
अब बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें, जो वेरिफाई होगी और फिर खाता सक्रिय हो जाएगा
फिर प्रीमियम और नॉमिनी के बारे में की जानकारी दें
इसके बाद ई-साईन करें और इसका वेरिफिकेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
ये लोग हैं पात्र:-
आवेदन करने वाला शख्स भारत का नागरिक हो
उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
बैंक खाता हो, जो आधार से लिंक हो
पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो।
मिलते हैं ये लाभ:-
अटल पेंशन योजना से जुड़ने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसके अलावा आपको इनकम टैक्स में छूट भी दी जाती है और साथ ही भारत सरकार द्वारा गरीबों की मदद भी इस योजना के अंतर्गत की जाती है।
Lifestyle
यहां सिर्फ सोने के लिए मिल रहे है 26 हज़ार रूपये, जाने क्यों?

कुछ बातें हम यूं ही सुनते आए हैं, मसलन देर तक सोते रहने से कोई पैसे नहीं देता. हालांकि अब इस कहावत को परे करके हम आपको बताते हैं कि मलेशिया की एक यूनिवर्सिटी के कुछ रिसर्चर्स ने खास आलसी लोगों को एक ऑफर दिया. वे अपने शोध में शामिल होने वाले लोगों को सिर्फ सोने के लिए इनाम के तौर पर 26 हज़ार (26,500 Rs for Seeping) रुपये दे रहे हैं. सोचिए भला इससे अच्छी डील कहीं मिल सकती है?
यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया के रिसर्चर्स की स्टडी से जुड़ा हुए एक पोस्टर इसीलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि उनके शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों को सिर्फ सोना है और इसके अलावा कुछ और नहीं करना है. इसके बदले उन्होंने मलेशियन मुद्रा में 1,500 मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक साढ़े 26 हज़ार (26,500 Rs for Seeping) रुपये हैं.
20 से 40 साल की उम्र के लोगों को ऑफर
इस स्टडी में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ खास योग्यताएं भी तय की गई हैं. मसलन हिस्सा लेने वाले लोगों की उम्र 20 से 40 के बीच होनी चाहिए और उनका वज़न औसत होना चाहिए. इसकी वजह ये है कि उन्हें एक खास स्लीप हाउसस सुबैंग में सोना है. स्टडी में शामिल लोगों को एक महीने तक घर पर ही रहकर सोना होगा और उन्हें सुपरवाइज़ किया जाएगा. अगर किसी तरह की स्लीपिंग कंडीशन पाई गई, तो पार्टिसिपेंट्स को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा. वर्ल्ड ऑफ बज़ की मिस सैफा के मुताबिक स्लीपिंग हाउस में भेजने से पहले वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग की जाएगी, तब ही उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा.
30 रात सोने के लिए 26 हज़ार 500 रुपये
एक बार स्क्रीनिंग से पास होने के बाद स्लीपिंग हाउस में लोगों को सोने के लिए भेज दिया जाएगा. उन्हें 30 रातों तक सोना होगा और इसके बदले उन्हें 26 हज़ार 500 रुपये मिलेंगे. जैसे ही रिसर्चर्स की ओर से इसका विज्ञापन दिया गया, वैसे ही इंटरनेट पर लोग मानो टूट पड़े. हालात ये हो गए कि विज्ञापन वायरल होने के बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा. साल 2017 में फ्रांस के इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस मेडिसिन एंड सायकॉलजी की ओर से भी इसी तरह 3 महीने तक बेड पर सोने के लिए लोगों को 11.2 लाख रुपये ऑफर किए गए थे.
Lifestyle
गर्मियों में बिजली का बिल ज्यादा आता तो; ये सावधानी बरते..

सर्दी के मौसम के बाद गर्मियां आते ही लोग कई तरह की दिक्कतों से परेशान रहते हैं। इसमें बढ़ता तापमान सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करता है। इस मौसम में गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। धूल, आंधी और तूफान के कारण भी लोग परेशान रहते हैं। लेकिन इसके अलावा एक और ऐसी चीज है जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते हैं
और वो है बिजली का बढ़ता बिल। दरअसल, गर्मियों में लोग घरों में एसी और कूलर का काफी इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण बिल में बढोतरी देखी जाती है और इससे लोग परेशान रहते हैं क्योंकि सर्दियों के मुकाबले में लोगों का गर्मियों में बिल लगभग ज्यादा आता है। लेकिन हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप गर्मियों में अपने बिजली के बिल को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं…
इन चार बातों का ध्यान रखें:-
इलेक्ट्रॉनिक अप्लायन्स की रेटिंग का रखें ध्यान
आप अगर बिजली बचाना चाहते हैं, तो आपको कोई भी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायन्स खरीदते समय उनकी स्टार रेटिंग जरूर देखनी चाहिए। पहले भले ही लोग बिना रेटिंग देखें चीजें खरीद लेते थे, लेकिन अब लोग जागरूक हुए हैं और वो रेटिंग जरूर देखते हैं।
आपको ध्यान देना है और कोशिश करनी है कि 5 स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ही खरीदें। 5 स्टार रेटिंग सबसे अच्छे प्रोडक्ट्स को दर्शाती है।
दिन में लाइट बंद रखें
जब भी कमरे में अंधेरा होता है, तो लोग बल्ब जला लेते हैं। लेकिन कई लोग दिन के समय भी लाइट जलाकर रखते हैं। इससे फालतू में बिजली का बिल आता है। इसलिए दिन में बाथरूम, किचन या रूम की लाइट जलाने से बचें, जिससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिलेगी।
एसी को 24 डिग्री तापमान पर चलाएं
गर्मियों में लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादा जल्दी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी को 16 डिग्री पर चलाते हैं। इससे बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। इसलिए आपको एसी को 24 डिग्री पर चलाना चाहिए। इससे बिजली का बिल कम आने के अलावा कूलिंग भी लंबे समय तक रहने में मदद मिलती है।
सामान्य बल्ब की जगह पर एलईडी का उपयोग करें
बिजली की बचत करने के लिए आपको एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना चाहिए। पहले के बल्बों की तुलना में एलईडी 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत करती है।
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश5 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto4 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
जॉब2 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब2 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…
-
जॉब2 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…


















You must be logged in to post a comment Login