Lifestyle
Lifestyle : कपल्स के बीच रिलेशनशिप में नहीं चाहते झगड़े,तो रहे इन 5 बातोँ से दूर..

कपल्स के बीच विचारों में मतभेद होना संभव है लेकिन अगर आप न चाहते हुए भी पार्टनर के साथ बहस का हिस्सा बन जाते हैं और दोनों के बीच का मतभेद बड़े झगड़े में तब्दील हो जाता है तो बेहतर होगा अगर आप उन टॉपिक से दूर रहें.शायद ही ऐसा कोई कपल हो जिसकी कभी अनबन, नोंक झोंक या बहस ना हुई हो.
कभी-कभार होने वाले ये छोटे मोटे नोंक झोंक रिलेशनशिप का मजबूत बनाने का भी काम करते हैं. लेकिन अगर बात लड़ाई, झगड़े या बहस की हो तो ये दो रिश्तों में अलगाव की वजह भी कई बार बन सकती हैं. दरअसल विचारों में मतभेद होना संभव है लेकिन अगर आप ना चाहते हुए भी पार्टनर के साथ बहस का हिस्सा बन जाते हैं.
और दोनों के बीच का मतभेद बड़े झगड़े में तब्दील हो जाता है तो जहां तक हो सके ऐसे टॉपिक से दूर रहना ही समझदारी है. अगर आप ऐसे हालात से बचना चाहते है और रिश्ता प्यार के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ बातों को इग्नोर करना जरूर जान लें. आइए आज हम आपको बताते हैं कि रिलेशनशिप में झगड़ों से बचने के लिए आपको किन मुद्दों से बचना चाहिए.
इन बातों से बचकर रिलेशनशिप से दूर रख सकते हैं झगड़ा
अगर आप मैरेड कपल हैं और दोनों ही वर्किंग हैं तो घरेलू कामकाज को लेकर विवाद होना आम बात है. ऐसे में घर आकर दोनों ही आराम करना चाहते हैं. अगर किसी एक पर घर के कामकाज का अधिक दबाव पड़ता है तो इससे तनाव बन सकता है. ऐसे में बहस करने की बजाय मिलजुल कर काम करना बेहतर है.
समय के साथ रिश्तों में उबाहट आ जाती है और पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत नहीं हो पाती. अगर आपका पार्टनर भी आपसे कम बात करता है तो इसकी वजहों को समझें और बात करने की कोशिश करें. ऐसी बातों पर बहस करना झगड़े को निमंत्रण देना है.
कपल्स के बीच में खाने की पसंद नापसंद को लेकर लड़ाई आम है. कई बार वे पार्ननर के हाथ से बनी डिश की बुराई करते हैं और यही से तनाव बन जाता है. ऐसे में बात को समझें और खोने का मेन्यू बनाकर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तय कर लिया करें. मिल बांट कर काम करें.
अक्सर लोग अपने लाइफ पार्टनर के दोस्त की हमेशा बुराई करते हैं जिससे बहस झिड़ सकता है. ऐसे में में आप आपस के मामलों को क्लियर करते चलें. इन बातों पर झगड़ने की बजाय हंसी मजाक में निकाल दें.

Lifestyle
CG News: 11 साल के बच्चे ने चार साल के बच्चे को ईट से कुचलकर उतारा मौत के घाट…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को 11 साल के एक बच्चे ने ईंट से सिर कुचल कर 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे का शव देर रात झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। उसने बताया कि पर्सनल खुन्नस के चलते उसने बच्चे की हत्या की है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बाल अपचारी है और चोरी सहित अन्य मामलों में बाल सुधार गृह जा चुका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर के मुड़ापार निवासी अंशू दास (4) पुत्र श्याम दास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो उसने आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने बुधवारी रिकांडो बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद किया।
अंशू का शव।
बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिले और शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पुलिस ने बरामद की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने साथ लाए डॉग बाघा को बच्चे के कपड़े सुंघाए और उसे लेकर आगे बढ़े तो वह बस्ती की ओर भागा है और एक घर में दाखिल हो गया। इस दौरान घर में मौजूद 11 साल के बच्चे को देखकर भौंकने लगा, जैसे ही पुलिस ने ढील छोड़ा, बाघा ने नाबालिक पर झपट्टा मार दिया।
आरोपी के घर तक पहुंची पुलिस।
इस पर पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अंशू की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि दो-तीन महीना पहले उसका अंशू से झगड़ा हुआ था। इस पर अंशू ने उसे पत्थर फेंककर मारा था। इसी बात को लेकर उसे अंशू से खुन्नस थी। उसने बहाने से बच्चे को अपने पास झाड़ियों में बुलाया और वहां ईंट से वार कर उसे मार दिया। आरोपी बच्चे ने बताया कि यह सब उसने बदला लेने के लिए किया।
झाड़ियों में देर रात बरामद हुआ था शव।
बस्ती वालों ने लगाया जाम, आरोपी के परिवार को हटाने की मांग
वारदात सामने आने के बाद बस्ती वालों का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया है। लोग आरोपी के परिवार को बस्ती से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनका बच्चा आदतन अपराधी है। हमेशा चोरी और अन्य कामों में पकड़ा जाता था, लेकिन नहीं पता था कि वह इतने छोटे बच्चे की हत्या भी कर देगा। आरोपी और उसके परिवार से पूरी बस्ती को खतरा है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है।
Lifestyle
क्या आप भी है दाद खाज- खुजली से परेशान, तो डरे नही बस करे ये छोटा सा उपाये…

Itching In Summer: गर्मी अपने साथ त्वचा संबंधित कई समस्याएं भी लाती है. इसमें लोग सबसे ज्यादा घमौरियों, रेड रैशेज, खुजली, फोड़े-फुंसियों से परेशान रहते हैं. कई बार साफ-सफाई का ध्यान ना रखने से भी त्चवा में खुजली, रैशेज की समस्या शुरू हो जाती है. कुछ लोगों को पसीना बहुत अधिक आता है, ऐसे में प्रॉपर हाइजीन का ख्याल ना रखें, तो उनमें पसीने के कारण भी खुजली होने लगती है. हालांकि, ये समस्याएं गर्मी में होने वाली बेहद कॉमन परेशानियां हैं, जो कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से भी ठीक हो सकती हैं. हम आपको पसीने के कारण होने वाली त्वचा में खुजली, रैशेज को दूर करने के कुछ आसान से प्राकृतिक उपचार बता रहे हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल करके जरूर देखें.
नारियल तेल से दूर करें खुजली
ओन्लीमाईहेल्थ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, नारियल तेल वर्षों से इस्तेमाल किया जाने वाला नेचुरल तेल है, जो बालों और त्वचा की समस्याओं को ठीक करता है, इन्हें हेल्दी रखता है. नारियल तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व कई तरह की स्किन संबंधित समस्याओं जैसे स्किन रैशेज, खुजली, जलन आदि कम कर सकते हैं.
तुलसी से पाएं रैशेज, खुजली से छुटकारा
तुलसी की पत्तियां भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. इसे आप त्वचा पर भी लगा सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज खुजली वाली त्वचा को ठीक कर देते हैं. इसमें कैंम्फर, यूजेनॉल और थाइमॉल नामक तत्व होते हैं, जो त्वचा पर होने वाली इचिंग को दूर करते हैं. तुलसी की पत्तियों को पानी में पीसकर पेस्ट बना लें और इसे त्वचा पर लगाएं.
सेब का सिरका है बेहद काम का
एप्पल साइडर वेनेगर भी एक नेचुरल तरीका है खुजली, रैशेज को दूर करना का. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल तत्व होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन को कम करते हैं. गर्मी में पसीने के कारण होने वाली खुजली, फोड़े-फुंसियों को ठीक करते हैं. इसमें मौजूद खास तरह के एंजाइम्स त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं. एक बाल्टी पानी में दो से तीन बड़े चम्मच सेब का सिरका डालकर स्नान करें.
एलोवेरा भी दूर करे स्किन की समस्या
एलोवेरा भी त्वचा और बालों को हेल्दी रखता है. इसमें विटामिन ई होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इसके अलावा, एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो स्किन रैशेज और रूखेपन को रोक सकते हैं. खुजली सहित आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को ठीक करता है. एलोवेरा के पत्तों से जेल निकाल कर त्वचा पर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं. खुजली, जलन, चुभन में आराम और ठंडक महसूस होगी.
Lifestyle
Heart Attack Treatment : हार्ट अटैक से बचना है तो करें,ये 5 काम..नहीं आयेगा कभी अटैक

Heart Attack Treatment: बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते आज के समय में अपने आपको फिट रख पाना मुश्किल होता जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि आपको ऐसे कौन-से काम करने चाहिए, जिससे हार्ट अटैक के जोखिम को कम किया जा सके.
Heart Attack Treatment For Healthy life: फिट रहने के लिए हार्ट को भी फिट रखना बेहद जरूरी है. सभी जानते हैं कि देश में ज्यादातर लोगों की जान हार्ट अटैक से जाती है. ऐसे में अपने आपको हेल्दी रखने के लिए विशेष ध्यान रखना पड़ता है. आइए जानते हैं कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको ऐसे कौन-से 6 काम करने चाहिए, जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है.
1. धूम्रपान न करें
धूम्रपान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है. यदि आपको धूम्रपान की बहुत ज्यादा आदत हो चुकी है तो धीरे-धीरे इस आदत को छोड़ दें.
2. रोज करें मेडिटेशन
मेडिटेशन को अपनी अपनी लाइफ में शामिल कर लें. क्योंकि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए मेडिटेशन करना बेहद जरूरी है. योग की मदद से स्ट्रेस लेवल कम होता है. रोजाना मेडिटेशन करने से माइंड भी शांत रहता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है.
3. नींद पूरी लें
अगर आप नींद पूरी लेंगे तो आपको हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है. दरअसल, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करना चाहिए. नींद पूरी नहीं होने से भी तनाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक रिस्क भी बढ़ जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप नींद पूरी लें.
4.वजन रखें कंट्रोल
वजन कंट्रोल करना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि वजन बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. ऐसे में कोशिश करें कि एक्स्ट्रा शुगर का सेवन न करें.
5. बीएमआई और हार्ट रेट नोट करें
इसके साथ ही बीएमआई और हार्ट रेट को नोट करते रहें. अगर आपका बीएमआई 25 से ज्यादा है और कमर 35 इंच से ज्यादा है तो आपको हार्ट हेल्थ का खतरा हो सकता है. ऐसे में आपको एक्सरसाइज करनी की आदती डालनी होगी.
-
देश - दुनिया7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle7 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
Lifestyle7 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
जॉब7 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…



















You must be logged in to post a comment Login