छत्तीसगढ़
covid update : आ गयी है कोरोना की चौथी लहर हो जाइये सतर्क
कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों की पोस्टिंग से लेकर संसाधन की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों की बैठक में हर दिन कोरोना के बचाव को लेकर मंथन चल रहा है। अस्पतालों में कोरोना को लेकर एहतियात के साथ डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में पटना मेडिकल कॉलेज में 27 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है। सरकार ने पूरे राज्य में विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एक साल के लिए 512 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नियुक्त किया है।
अलग-अलग विभागों में तैनाती
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अलग-अलग विभागों में जूनियर रेजिडेंट को पोस्ट किया गया है। यह पोस्टिंग एक साल के टेन्योर के लिए हुई है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को अलग-अलग विभागों में तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए जूनियर रेजिडेंट को मुख्य रुप से सुपर स्पेशियलिटी विभाग में लगाया गया है। इससे गंभीर रोगियों के इलाज में काफी राहत होगी।
डॉक्टरों की कमी होगी दूर
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी है और जूनियर रेजिडेंट की तैनाती से इस समस्या से थोड़ी राहत होगी। डॉक्टर विशेषकर उन विभागों में ही तैनात किए जाएंगे, जिस विभाग में डॉक्टरों की कमी है। सरकार ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एक साल के लिए 512 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नियुक्त किया है। इन्हें प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर 65 हजार रुपए मिलेंगे। कोरोना को लेकर चल रही तैयारी में सरकार का यह बड़ा प्रयास है। मौजूदा समय में बच्चों में एईएस (AES) और जेई (JE) के साथ गर्मी से होने वाली बीमारी का खतरा है। ऐसे में डॉक्टरों की कमी दूर होने से बड़ी राहत होगी।

छत्तीसगढ़
weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने जशपुर, महासमुंद, बीजापुर समेत 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है. रायपुर, बिलासपुर दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीजापुर, महासमुंद, जशपुर समेत आस-पास के जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है. सोमवार की सुबह से ही प्रदेश के लगभग हर जिले में बारिश हो रही है.
रायपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एचके चन्द्रा के मुताबिक ओडिशा और गंगा की तराई में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. इससे मध्य छत्तीसगढ़ रायपुर ,दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे भी यही सिस्टम सक्रिय रहेगा. यहां गरज चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक करीब पखवाड़े भर से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब मानसून सक्रिय हो गया है. राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, रायपुर व बिलासपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां बारिश के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है. बिलासपुर और रायपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है. बीजापुर में बीते रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने कहा गया है. जरूरी इंतजाम के साथ बाहर निकलने की चेतावनी दी गई है.
छत्तीसगढ़
सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..
Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। सिलाई मशीन का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत सरकार देशभर में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार ग्रामीण और शहरी परिवेश में रह रही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर उनकी आर्थिक दशा में सुधार करना चाहती है। इसी कड़ी आज हम जानेंगे कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है और इस स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है?
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी आर्थिक दशा काफी खराब है। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम है।इसके अलावा देश में जो महिलाएं विधवा और विकलांग हैं, वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। वहीं इस योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है।
मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ कोई पुरुष नहीं उठा सकता है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़े इन मापदंडों के बारे में पता होना चाहिए।देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाकर हर महीने अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
छत्तीसगढ़
1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…
1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई है। 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,021 रुपए होगी। पहले यह 2,219 रुपए थी। इससे पहले, 1 जून को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपए की कटौती की गई थी।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
जॉब2 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…





























You must be logged in to post a comment Login