Connect with us

क्राइम न्यूज़

14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…

Published

on

गैंग रेप: पश्चिम बंगाल के नादिया में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अभी एक सप्ताह ही हुआ है कि, बीरभूम जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। गुरुवार रात यहां के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ उसके प्रेमी को भी पीटा।

घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।दरअसल, एक सप्ताह पहले नादिया जिले में कथित रूप से टीएमसी नेता के बेटे व उसके दोस्तों ने 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब दूसरी घटना बीरभूम जिले की है।बताया जा रहा है कि, घटना उस वक्त घटी जब रात में युवती मेले से अपने प्रेमी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी।

इसके बाद पीड़िता को एक नदी के किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस मामले में लिखित शिकायत मिली है और घटना की जांच की जा रही है।

हाल ही में भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल में आए दिन हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि, यह सब द्रौपदी चीरहरण जैसा है।

भरी सभा में उसका चीरहरण हो रहा था और लोग हंस रहे थे। दरअसल, महाभारत में रूपा गांगुली ने ही द्रौपदी का किरदार निभाया था, उन्होंने कहा कि वह इस रोल को करने के बाद कई रातें सो नहीं पाई थीं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

प्यार चढ़ा परवान : 30 वर्षीय विधवा महिला 6 मासूम बच्चों को छोड़कर भागी प्रेमी के साथ,अनाथ हुए मासूम…

Published

on

मासूमों को अनाथ करके भाग गई है माँ
कहते हैं कि प्यार…कभी भी, किसी से भी हो सकता है और जब प्यार परवान चढ़ता है तो लोगों को अंधा कर देता है, प्यार में खोये हुए व्यक्ति को आगे- पीछे कुछ दिखाई नहीं देता,सब भूलकर उसे बस अपने प्यार के अलावा सब भूल जाता है, चाहे माँ के सबसे प्यारे अपने मासूम ही क्यों ना हो, ऐसा ही एक मामला एमपी के विदिशा जिले के शमशाबाद इलाके के बाढ़ेर गाँव से सामने आया है, जहाँ गाँव की निवासी रानी अहिरवार 30 वर्षीय विधवा निर्दयी महिला अपने 6 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता एवं बीमार घर में छोड़कर गैर मर्द के साथ भागकर अपने प्यार को अपना लिया है.

और मासूमों को अनाथ करके भाग गई है, जिससे उन मासूमों का अब कोई और सहारा नहीं है,अब मासूमों द्वारा शमशाबाद पुलिस थाना पहुँचकर महिला की गुम होने की रिपोर्ट लिखवाकर पुलिस से माँ को खोजने की मांग की है साथ ही महिला की ननद ने पुलिस से महिला के खाते में होल्ड लगवाने की मांग की है, महिला की ननद का कहना है कि मेरे भाई की पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई थी

उसका अब 15 लाख रुपये मुआवजा मिलने वाला है तो हमारी भाभी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अपने 6 मासूम बच्चों को छोड़कर भाग गई है अब उसे मुआवजा मिलने वाला है ,हम उसके खाते पर होल्ड लगवाना चाहते हैं ताकि इन बच्चों को पैसा मिल सके जो इनके काम आ सके।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

पति ने किया पत्नी और बेटे की हत्या आइये जानते क्या है पूरी खबर

Published

on

 

husband brutally murdered disabled wife while intoxicated with alcohol In Rajsamand in Rajasthan - Murder In Rajsamand: राजस्थान के राजसमंद में शराब के नशे में पति ने दिव्यांग पत्नी की निर्मम ...

 

सीकर में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करके जान दे दी। घर में महिला और बेटे का शव पलंग पर पड़ा था। वहीं, पति उसी कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था। लोगों का कहना है कि तीनों मृतक शुक्रवार शाम के बाद से घर से नहीं निकले थे। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो तीनों के शव मिले।

घटना गणेश्वर इलाके के गांव गांवड़ी की है। नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे कुछ लाेगों ने सूचना दी थी। जब मौके पर देखा तो संपत कुमावत (28) का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। वहीं पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर पड़े मिले। वर्मा ने बताया कि फिलहाल तीनों शवों को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की। इसके बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

महिला के शरीर पर जलने के निशान
पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। शरीर पर कई जगह फफोले भी उठे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने घर को भी सीज कर दिया है। देर रात हुई इस घटना के बाद ग्रामीण आश्चर्य में है।

घर में सिर्फ तीन ही लोग थे
मृतक संपत का छोटा भाई किसी काम से अपनी बुआ के घर गया हुआ था। ऐसे में घर पर सिर्फ तीन ही लोग थे। आसपास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर के बाद तीनों को घर से बाहर निकलते हुए भी नहीं देखा। शनिवार को घर का कोई भी सदस्य दूध देने के लिए भी घर से बाहर नहीं निकला। घर पर कोई ताला भी नहीं लगा था।

परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था मृतक
मृतक संपत कुमावत अपने परिवार के साथ मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। होली पर ही वह अपने गांव आया था। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सहयोग : उमेश शर्मा गणेश्वर / श्रवण भरद्वाज नीमकाथाना

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

21 साल की अंधी-दिव्यांग महिला से चाचा ने किया,दुष्कर्म;आरोपी गिरप्तार… 

Published

on

पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गांव में 21 साल की अंधी और शारीरिक रूप से अक्षम महिला के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया है।पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गांव में 21 साल की अंधी और शारीरिक रूप से अक्षम महिला के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दयामा हरीश ने बताया कि आरोपी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत के आदेश पर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल को घटना के वक्त महिला महमदवाल गांव में अपने घर पर अकेली थी। काम से लौटने के बाद मां ने अपनी बेटी को रोते हुए पाया। जब बेटी से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि बगल के कमरे में रहने वाले गुरनाम सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने जानकारी दी कि पेशे से मजदूर गुरनाम सिंह पर शुक्रवार को बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

ज्यादा शक्कर हो सकती है शरीर के लिए नुकसानदायक आइय जानते है वो कारण

    मेरी एक फ्रेंड है प्रियंका। जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो वह कोल्ड ड्रिंक की जगह...

छत्तीसगढ़1 day ago

व्हाट्सएप मे hi भेजकर टिकट बुक करे

    किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइनहोती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की...

छत्तीसगढ़2 days ago

CM बघेल ने किया घोषणा, कहा- अब खैरागढ़-छुईखदान और गंडई होगा नया जिला… पढ़े पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार देर शाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को...

छत्तीसगढ़2 days ago

हैरान कर देने वाली न्यूज़ जिससे पड़ कर आप दंग रह जायगे जब अनार की बोरी से निकली नोटों की गद्दी

  फ्रूट की पेटियों में फलों के साथ नोटों की कतरन देख हर कोई चौंक गया। पेटियों में 20 से...

छत्तीसगढ़3 days ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Lifestyle5 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    परिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..

  • जॉब4 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    मौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना

  • जॉब5 days ago

    नौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन

  • जॉब5 days ago

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

  • देश - दुनिया3 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े  बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…