क्राइम
हैवानियत: दिल्ली में शादी का विरोध करने पर सामूहिक दुष्कर्म

कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति समेत फरार तीन आरापियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली के कालिंदी कुंज में पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली किशोरी(17) के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं किशोरी को जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी ने शादी का विरोध किया तो उसके साथ घर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति समेत फरार तीन आरापियों की तलाश की जा रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोवाहटी, असम की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के साथ दो दिन पहले कालिंदी कुंज थाने में पहुंची थी। किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि मदनपुर खाद में रहने वाले मधु, मनुवर हुसैन, अरिफुल और नीलचंद उर्फ बदशाह ने घर में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया।
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम आरोपी मधु व मनुवर हुसैन के पिता नूर अख्तर के घर में दिया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। किशोरी ने शिकायत में ये भी कहा गया है कि उसे मधु के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी की शिकायत पर छेड़छाड़, दुष्कर्म व पोक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने नीलचंद(32) और नूर अख्तर (53) को गिरफ्तार किया कर लिया है। पुलिस किशोरी के पति समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी असम फरार हो गए हैं। सभी आरोपी असम के रहने वाले हैं और मधु के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी की मधु से जबरदस्ती शादी करवा दी थी। किशोरी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसे साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात के बाद किशोरी डिप्रेशन में चली गई है। उसकी काउंसलिंग कराई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह शादी कराई है वह मान्य नहीं है। साथ ही पीड़ित किशोरी बालिग है।


क्राइम
चार हजार स्र्पये इनामी का झांसा देकर, मां के खाते से चार लाख 20 हजार स्र्पये पार
क्राइम
16 वर्षीय बेटी की से पिता ने ही डरा धमका कर करता रहा दुष्कर्म, बेटी ने मां के साथ थाने जाकर पिता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
क्राइम
नेशनल सुरक्षा गार्ड में ठेके दिलाने के नाम पर 125 करोड़ से अधिक की ठगी,डीप्टी कमांडेट समेत पत्नी और बहन गिरफ्तार
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login