देश - दुनिया
बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की, लड़के ने रेप के बाद कहा- फिर दिखी तो जान से मार देंगे

मध्य प्रदेश के जबलपुर से रेप की खबर है. युवती को सोशल साइट पर प्यार हुआ और वो बॉयफ्रेंड से मिलने कानपुर चली गई. यहां बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर होटल ले गया और तीन दिन तक दुष्कर्म किया. इसके बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया. आरोपी के युवती के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करने की भी खबर है. युवती ने जबलपुर की महिला थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है.
महिला थाना पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र 26 साल है. इस घटना के बाद वह आरोपी के घर गई और पिता से भी मिली. लेकिन, उसके पिता ने भी लड़की के साथ बद्तमीजी की और धक्के मारकर भगा दिया. आरोपी और उसके पिता ने लड़की से कहा कि दोबारा कानपुर में दिखी तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे. बॉयफ्रेंड ने लड़की को उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है. पुलिस ने आरोपी लड़के और पिता के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देने व आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है.
जबलपुर की रहने वाली 26 साल की लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई. उसने बताया कि वह MBA कर रही है. कुछ समय पहले उसकी दोस्ती गुमती नंबर पांच श्री दुर्गा फ्रुट्स कंपनी कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अर्चित सलूजा से हुई थी. दोनों के बीच सोशल साइट पर दोस्ती हुई. उनके बीच बातें होने लगीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. लड़के ने शादी की बात कहकर कानपुर बुला लिया. वह एक होटल में तीन दिन तक रेप और अप्राकृतिक यौन शोषण करता रहा.
आरोपी के पिता ने भी नहीं सुनी गुहार
पुलिस को लड़की ने बताया कि उसके कानपुर पहुंचते ही लड़के उसे पूरी तरह विश्वास में लिया. उसके साथ उसने जो भी किया उसका वीडियो बना लिया. तीन दिनों तक वह रोज शारीरिक संबंध बनाने लगा और फिर शादी से इनकार कर दिया. लड़की ने कहा कि इससे उसके विश्वास को ठेस लगी और वह उसके पिता हरदीप सलूजा के पास गुहार लगाने पहुंची. लेकिन, हरदीप ने भी से कानपुर से भाग जाने और जान से मारने की धमकी दी.


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल


























You must be logged in to post a comment Login