एजुकेशन
जूनियर क्लर्क और पर्सनल असिस्टेंट के Admit Card हुये जारी… ऐसे करे downlod

SSB Admit Card 2022 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने जूनियर क्लर्क और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए सेंकेंड टियर पीईटी / स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in या dsssb.delhi.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए सेकेंड टियर स्किल टेस्ट 18 मई से 5 जून तक और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए 24 अप्रैल से 18 मई तक होंगे। उम्मीदवारों उनके परीक्षा केंद्र का पता, तिथि व समय की डिटेल प्रवेश पत्र से मिलेगी।
ऐसे करें डाउनलोड
– dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
– “E-ADMIT CARDS LINK FOR SKILL TEST FOR THE POST CODE 17/21 AND 13/20” के लिंक पर क्लिक करें।
– ‘Second Tier PET/ Skill Test/Online Exam’ के लिंक पर क्लिक करें।
– टियर-1 परीक्षा का रोल नंबर डालें, पोस्ट चुनें और जनरेट बटन पर क्लिक करें।
– आपकी स्क्रीन पर DSSSB एडमिट कार्ड आ जाएगा। DSSSB: दिल्ली जल बोर्ड व DTC समेत कई विभागों में निकली भर्ती
डीएसएसएसबी ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास व दिल्ली आर्काइव्स जैसे विभागों में होनी हैं। रिक्त पदों में मैनेजर (मेकेनिकल), प्रोटेक्शन ऑफिसर, पंप ड्राइवर, फिटर, मोटरमैन, फिटर सुपरवाइजर आदि शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2022 है।

एजुकेशन
दो डिग्रीया एक साथ लाने के लिये अपनाये ये टिप्स

:Two Degree Simultaneously Konw all FAQs and Answers Related UGC Guidlines: यूजीसी की घोषणा के अनुसार, कोई भी विद्यार्थी अपनी रूचि के आधार पर दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों को चुनकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। हम इस खबर में दो डिग्री एक साथ करने को लेकर लाखों छात्रों के मन में उठ रहे प्रत्येक महत्वपूर्ण सवाल का जवाब आसान शब्दों में दे रहे हैं।
Two Degree Simultaneously Programme FAQ: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने हाल ही में दो डिग्री पाठ्यक्रम एक साथ पढ़ने की अनुमति दी है। इसके साथ ही यूजीसी ने दो डिग्री एक साथ करने संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर जारी दिशा-निर्देशों के तहत छात्र इसी सत्र से दो डिग्री कार्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। यूजीसी की घोषणा के अनुसार, कोई भी विद्यार्थी अपनी रूचि के आधार पर दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों को चुनकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
हालांकि, दो डिग्री एक साथ करने के संबंध में विद्यार्थियों के मन में कई सवाल कौंध रहे होंगे। हम इस खबर में दो डिग्री एक साथ करने को लेकर लाखों छात्रों के मन में उठ रहे प्रत्येक महत्वपूर्ण सवाल का जवाब आसान शब्दों में दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
क्या दोनों डिग्री हो या एक डिग्री और एक डिप्लोमा चयन की छूट है?
यूजीसी की ओर से जारी, दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये दोनों डिग्री कार्यक्रम हो सकते हैं, या एक डिग्री और एक डिप्लोमा कार्यक्रम भी हो सकता है। इतना ही नहीं, यूजीसी ने जानकारी दी कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बताए गए उद्देश्यों के साथ हम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कई विकल्प उपलब्ध कराए जाने का प्रयास जारी है।
चाहे वे ऑनलाइन आधारित हो या ऑफलाइन मोड में। वहीं, कई विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं जो बीएससी साइंस या बीकॉम करते हैं और इतिहास में उनकी रूचि रहती है, तो वे अब अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बीए, बीएसएसी या बीकॉम भी कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी।
पढ़ाई ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन मोड में?
कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन शिक्षा पाठ्यक्रमों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके तहत विद्यार्थी दो फिजिकल डिग्री प्रोग्राम में एक साथ दाखिला ले सकते हैं। लेकिन दोनों की क्लास की टाइमिंग अलग-अलग हो। वहीं, अन्य विकल्पों में वन फिजिकल मोड एंड अदर इन ओपन डिस्टेंस मोड भी है।
यानी कि विद्यार्थी एक विश्वविद्यालय से ऑफलाइन मोड में पढ़ाई करे तो दूसरे से दूरस्थ शिक्षा माध्यम से। वहीं, वन फिजिकल मोड प्रोग्राम एंड अदर वन इज ऑनलाइन प्रोग्राम हो सकता है। या फिर बोथ प्रोग्राम इन ऑनलाइन मोड में भी किए जा सकते हैं।
क्या दो डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिला अनिवार्य है?
जी नहीं। दो डिग्री पाठ्यक्रमों दाखिला अनिवार्य नहीं है। यह एक प्रकार की छूट है कि आप करना चाहे तो दो डिग्री एक साथ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपके बेशकीमती समय की बचत होगी।
क्या दोनों डिग्री की मान्यताओं में कोई अंतर रहेगा?
जी नहीं, दोनों पाठ्यक्रमों की डिग्री में कोई विशेष अंतर नहीं होगा। डिग्री पहले की तरह समान तौर पर स्वीकार की जाएगी। बस पहले आप एक कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एक कोर्स कर पाते थे। अब दो कॉलेज या दो यूनिवर्सिटी से दो कोर्स साथ-साथ कर सकते हैं।
दो डिग्री वाले पाठ्यक्रम कब से लागू होंगे?
यूजीसी की घोषणा के अनुसार, दो डिग्री करने की छूट दे दी गई है। ऐसे में अब यह स्टूडेंट्स को ही तय करना है कि वे कब दूसरे कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। आप चाहें तो इसी सत्र में दाखिना ले सकते हैं।
क्या है यह नियम सभी विश्वविद्यालयों के लागू होगा?
जी नहीं, दो डिग्री एक साथ करने देना एक नीतिगत छूट है। यह सभी के लिए वैकल्पिक है। कोई भी विश्वविद्यालय अपने यहां छात्रों को दो-दो कार्यक्रमों में दाखिला दे सकते हैं। हालांकि, ऐसे छात्रों के लिए दोनों पाठ्यक्रमों की कक्षाओं के समय में टकराव नहीं होना चाहिए।
इसके लिए कोई विशेष योग्यता जरूरी है क्या?
नहीं, दो डिग्री एक साथ करने के लिए कोई विशेष योग्यता की नहीं बल्कि विश्वविद्यालय या कॉलेज में दाखिले के लिए 12वीं पास होना चाहिए है। वहीं परास्नातक कार्यक्रमों के लिए स्नातक होना जरूरी है।
इनमें अटेंडेंस कैसे मैनेज होगी?
दो डिग्री पाठ्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में हो सकते हैं। इसलिए, इनकी अटेंडेंस के बारे में विश्वविद्यालय अपने स्तर पर नियत तय कर सकते हैं।
क्या ग्रेजुएशन के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कर सकते हैं
नहीं, स्नातक स्तर के छात्र स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम और परास्नातक यानी पोस्ट ग्रेजुएट छात्र समकक्ष मास्टर डिग्री कार्यक्रम को ही जॉइन कर सकते हैं।
दाखिले के लिए क्या-क्या नियम लागू होंगे?
दो डिग्री एक साथ करने के लिए दाखिले संबंधी नियम सभी विश्वविद्यालयों के अपने-अपने अलग कोर्स मानदंड पर आधारित हो सकते हैं।
क्या दो अलग-अलग संकाय के कोर्स में दाखिला से सकते हैं
जी हां, ऐसा संभव है। कोई भी छात्र कॉमर्स के साथ आर्ट्स के डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकता है। या फिर विज्ञान में स्नातक करते वक्त वह कला या वाणिज्य संकाय से भी स्नातक कर सकता है।
एजुकेशन
बंद हो सकते है स्कूल आइये पढ़े क्या है कारण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के आला अधिकारियों ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह रोजाना स्कूलों में मॉनिटरिंग करें और वहां आ रहे पॉजिटिव छात्रों के मामलों को स्वास्थ्य मंत्रालय से अपडेट कराएं।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते एक बार फिर से स्कूलों को बंद करने की तैयारी चल रही है। नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम के अलग-अलग स्कूलों में अब तक तकरीबन 30 से ज्यादा छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हो गया है।
स्कूल खुलने के बाद छात्रों में तेजी से पॉजिटिव होने की मामलों की संख्या के बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आपातकालीन बैठक की। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल संबंधित राज्यों को स्कूलों में बढ़ रहे मामलों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश यह भी दिए गए हैं अगर मामले लगातार बढ़े तो फिर से ऑनलाइन क्लास शुरू करने के लिए व्यवस्था की जाए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को देर शाम देश के अलग-अलग राज्यों से आई रिपोर्ट पर बैठक की गई थी। सूत्रों का कहना है बैठक में सबसे ज्यादा चिंता स्कूलों में बढ़ रहे छात्रों के बीच कोरोना की हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के आला अधिकारियों ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह रोजाना स्कूलों में मॉनिटरिंग करें और वहां आ रहे पॉजिटिव छात्रों के मामलों को स्वास्थ्य मंत्रालय से अपडेट कराएं।
ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था के लिए तैयार रहें स्कूल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर इसी तरीके से स्कूलों में मामले बढ़ते रहेंगे तो निश्चित तौर पर स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि स्कूलों में बच्चों के आने से अगर पॉजिटिव मामले बढ़ेंगे तो हालात निश्चित तौर पर चिंताजनक ही होंगे। इसलिए ऐसी कोई स्थिति पैदा न हो इसके पहले से ही व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
मंत्रालय की इस बैठक में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने राज्यों में आ रहे कोरोना के मामले खासतौर से स्कूलों में बच्चों में हुए कोरोना की पूरी रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों का कहना है फिलहाल उत्तर प्रदेश और हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि अगर एक तय संख्या से ज्यादा स्कूलों में पॉजिटिव केस आते हैं तो उन स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया जाए।
कोई खतरनाक वैरिएंट अब तक तो सामने नहीं आया है
आईसीएमआर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों में जो भी पॉजिटिव मामले आए हैं उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा चुकी है। फिलहाल किसी भी मामले में कोई नया खतरनाक वैरिएंट सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्कूलों में ऐसे ही मामले बढ़ते रहे तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इसलिए स्कूलों की लगातार मॉनिटरिंग हो और अगर मामले इसी संख्या में बढ़ते रहे तो स्कूलों को एक बार फिर से बंद कर ऑनलाइन क्लासेज चलाने का विकल्प खुला रखा जाएगा।
हालांकि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस बात का बिल्कुल अंदाजा था जब स्कूल खुलेंगे तो मामले सामने आएंगे। फिलहाल जितने भी मामले आ रहे हैं वह सभी ओमिक्रोन वैरिएंट के ही हैं। इसलिए फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के स्कूलों की ओर से राज्य सरकारों को दी गई जानकारी में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि स्कूलों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-सथ रोजाना सैनिटाइजेशन के तहत की जा रही है। जिन स्कूलों में कोरोना के मामले आ रहे हैं उनको कोविड प्रोटोकॉल के तहत तय समय के लिए बंद किया जा रहा है।
कई राज्यों में अभिभावकों के स्कूल में प्रवेश पर लगी रोक
छात्रों में कोरोना पॉजिटिव के बढ़ रहे मामलों के बीच उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में अभिभावकों को स्कूलों के अंदर आने से पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऑल इंडिया पब्लिक स्कूल फेडरेशन से जुड़े एनसीआर के एक प्राइवेट स्कूल के संचालक विवेक मल्होत्रा कहते हैं कि स्कूलों में अभिभावकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करके और स्कूलों में छात्रों के कक्षा वार समय को बदल करके हम कुछ हद तक स्कूलों में कोरोना के बढ़ने वाले खतरे को रोक सकते हैं।
विवेक का कहना है कि स्कूलों के छात्रों की जांच भी हो रही है और अगर कोई मामले आते हैं तो उसकी तत्काल विभाग को जानकारी भी दी जा रही है। उनका कहना है कि स्कूलों को बंद करके कोई फायदा नहीं होने वाला। बेहतर है कि हम जिस तरीके से सोसायटी के अलग-अलग हिस्सों में कड़ी मॉनिटरिंग के साथ व्यवस्थाओं को खोल रहे हैं उसी तरीके से स्कूलों को भी चलने देना चाहिए।
एजुकेशन
10वीं और 12वीं पास धारकों के लिए ये हैं टॉप सरकारी नौकरियां,
-
खास बातें
देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में जानते हैं… जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा आकर्षक वेतन, भत्ते और सुविधाएं । सरकारी नौकरियों और रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट यहां पढ़ते रहें।
इस तारीख को जारी होगा राजस्थान एपीआरओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी यानी एपीआरओ (RSMSSB APRO) भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।
ऐसे चेक करें शेड्यूल
जो भी उम्मीदवार रीट की प्रक्रिया के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तारीख से शुरू होगी रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET-2022) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर यह शेड्यूल जारी हो चुका है।
कब होगी परीक्षा?
दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड की ओर से तकनीकी सहायक और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा।
डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
BPSC 67th CCE Prelims
बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रीलिम्स 2022 के एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा की तारीख से लगभग 16 दिन पहले जारी होने की संभावना है। इसलिए, उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड के अप्रैल, 2022 के अंत तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सात मई, 2022 के लिए निर्धारित थी। - आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर [email protected] के सेक्शन में ‘ऑफिसर्स इन ग्रेड ‘बी’ (जनरल/ डीईपीआर/ डीएसआईएम) के पद के लिए भर्ती पर क्लिक करें।
अब पंजीकरण करने के लिए दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी क्रेडेंशियल दर्ज करें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्त लिखित घोषणा पत्र अपलोड करें और आवेदन पत्र के अन्य विवरण भरेंRBI Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च, 2022
पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 शाम छह बजे तक
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- I) 28 मई, 2022
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- II) 25 जून, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- I) 02 जुलाई, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- II) 06 अगस्त, 2022
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…



















You must be logged in to post a comment Login