छत्तीसगढ़
खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि रोजगार सहायकों के मानदेय 5000 से 6000 रुपये को कलेक्टर दर 9540 रुपये किया जाएगा। रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर निर्णय राज्य स्तरीय गठित समिति के प्रतिवेदन मिलने पर लिया जाएगा। सीएम के इस आदेश के बाद 15 हजार से ज्यादा रोजगार सहायकों को फायदा मिलेगा।
बता दें कि प्रदेशभर में मनरेगा कर्मचारी नियमितीकरण एवं रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करने तथा मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। मनरेगा कर्मियों ने दंतेवाड़ा से एक दांडी मार्च भी निकाला था, जिसे तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया था। तिरंगा यात्रा में करीब 5 हजार रोजगार सहायक शामिल हुए थे। रोजगार सहायक ने दावा किया था कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आंदोलन है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 400 किलोमीटर तक लंबी दांडी यात्रा निकाली है।
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब कलेक्टर दर पर मानदेय मिलेगा। सेवा शर्तों की मांग पर राज्य स्तरीय समिति से प्रतिवेदन मिलने के बाद फैसला लिया जाएगा। रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है। रोजगार सहायक अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन में छत्तीसगढ़ के 15 हजार रोजगार कर्मचारी शामिल हैं। आंदोलन के जरिए रोजगार सहायक सरकार पर दबाव बना रहे थे।

छत्तीसगढ़
देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…
देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 2084 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 1,957 मरीज ठीक हो गए। जबकि 17 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल देश में 13,617 मरीजों को इलाज चल रहा है।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए केस में 19% की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को कुल 1675 मामले सामने आए थे, जो रविवार के मुकाबले 17% कम थे। रविवार को 2022 नए केस सामने आए थे।
महामारी की शुरुआत से अभी तक देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4.25 करोड़ ठीक हुए हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।
भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला
भारत में ओमिक्रॉन BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला है। दक्षिण अफ्रीका का रहने वाला ये शख्स 1 मई को अपने पैरेंट्स से मिलने के लिए गुजरात के वडोदरा पहुंचा। 29 साल के इस व्यक्ति के बारे में वडोदरा नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट के बाद वह 10 मई को न्यूजीलैंड निकल गया था। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए टेस्ट सैंपल गांधीनगर की लैब में भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद यह खुलासा हुआ।
केरल में सबसे ज्यादा नए केस
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 468 नए मामले केरल में आए हैं। यहां 12 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 69,630 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 3097 मरीजों का इलाज चल रहा है। केरल के बाद सबसे ज्यादा नए मरीज दिल्ली में मिले। मंगलवार को यहां 418 केस आए, दो मरीज की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अभी तक दिल्ली में 26203 लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 1841 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
फाइजर का दावा- तीसरा डोज बच्चों पर 80% असरदार
फाइजर और बायोटेक की वैक्सीन के तीन डोज 6 महीने से लेकर 5 साल तक के बच्चों पर 80 फीसदी प्रभावी पाए गए हैं। वैक्सीन के तीन डोज बच्चों में ओमिक्रान का खतरा कम कर सकते हैं। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों में पता चला कि वैक्सीन की तीसरी डोज का प्रभाव सबसे अधिक होता है।
बायोटेक के CEO उगुर साहीन ने बताया कि इस हफ्ते हम फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के पास वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए अनुमति का आवेदन करेंगे। फाइजर के CEO एल्बर्ट बोरला बोले, उम्मीद है कि जल्द ही 6 महीने से 5 साल के बच्चों के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध होगी।
छत्तीसगढ़
महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल डीजल के बाद खाने के तेलों में आयेगी गिरावट….

नमस्कार, महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल से कस्टम ड्यूटी और सेस खत्म कर दिया है। यानी खाने का तेल सस्ता होना तय है। एक और अच्छी खबर। अब पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डाक्यूमेंट वॉट्सऐप से तुरंत डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने एक नंबर जारी किया है। उस पर मैसेज करने और थोड़ी डिटेल देने के बाद 2 मिनट में डॉक्यूमेंट आपके मोबाइल में होगा।
छत्तीसगढ़
लोकल ट्रेनें रोकी गयी, जाने क्या है कारण…
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।मुंबई में मंगलवार को बिजली की समस्या के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए थम गया। इस कारण दफ्तर जाने वाले मुंबईकरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। लोकल ट्रेनें थमने के बाद कई यात्रियों, जिनमें ज्यादातर सुबह दफ्तर जाने जाने वाले थे, ने मध्य रेलवे को शिकायत की। हार्बर लाइन पर ट्रेनें नवी मुंबई और दक्षिण मुंबई के अलावा महानगर के पश्चिमी उपनगरों को भी जोड़ती है। सुबह की भीड़ के समय ये ट्रेनें कम से कम 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं। ट्रेनों के चक्के कुछ देर थमने के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
करीब 17 मिनट रही बिजली की समस्या
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि हार्बर कॉरिडोर पर अप लाइन (दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर) पर ट्रेनों का संचालन लगभग 15 मिनट तक रोका गया, क्योंकि ओवरहेड वायर पावर सप्लाय सुबह 9 बजकर 13 से नहीं हो रहा था। बाद में बिजली की समस्या का समाधान कर लिया गया और सुबह करीब साढ़े नौ बजे अप लाइन सेवाएं बहाल कर दी गईं।
10 लाख लोग रोज करते हैं सफर
मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों की हार्बर लाइन पर रोजाना करीब 10 लाख यात्री सफर करते हैं। इस लाइन की ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोरेगांव और सीएसटी से पनवेल स्टेशनों के बीच चलती हैं।
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..


























You must be logged in to post a comment Login