क्राइम न्यूज़
18 वर्षीय युवक ने स्कूल मे की अंधाधुंध फायरिंग, 19 स्टूडेंट एवं 2 टीचर की हुई मौत….
अमेरिकी राज्य टेक्सास से मंगलवार दोपहर को दिल दहलाने वाली खबर आई। टेक्सास के युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में एक 18 वर्षीय युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 19 स्टूडेंट और 2 टीचर की मौत हो गई। फायरिंग में 13 बच्चे, स्कूल के स्टाफ मेंबर्स और कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। हमलावर ने स्कूल में फायरिंग से पहले अपनी दादी को भी गोली मारी है। उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।घटना के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चे को कभी नहीं देख पाएंगे। बहुत सारी आत्माएं आज कुचली गई हैं। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।
पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मारने का दावा किया है। अभी उसकी पहचान को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि हमलावर खुद भी स्टूडेंट है। टेक्सास के स्कूल में फायरिंग की यह घटना कनेक्टिकट में 2012 में हुई फायरिंग से मिलती हुई है। कनेक्टिकट के न्यूटाउन में सैंडी हुक एलिमेंट्री हाईस्कूल में 14 दिसंबर 2012 को 20 वर्षीय युवक ने फायरिंग की थी। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, इनमें 20 बच्चे थे। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे भयावह मास शूटिंग थी।
टेक्सास स्कूल फायरिंग में अब तक क्या सामने आया, सबसे अहम पॉइंट
शूटर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है।
घटना के बाद अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
जिस संदिग्ध को मारने का दावा पुलिस अधिकारी कर रहे हैं, वो युवाल्डे हाईस्कूल का छात्र बताया जा रहा है।
हमलावर युवक अपना वाहन छोड़कर स्कूल में दाखिल हुआ। उसके पास एक हैंडगन और एक राइफल थी।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान सल्वाडोर रामोस के तौर पर हुई है और वो युवाल्डे का ही रहने वाला है।
अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने स्कूल में फायरिंग से पहले अपनी दादी को भी शूट किया। उसकी दादी को एयरलिफ्ट किया गया है, वो जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।
टेक्सास फायरिंग में मारे गए लोगों के शोक में अमेरिका में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
अमेरिकी प्रेसिडेंट गोलीबारी की घटनाओं को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश भी देंगे। वे क्वॉड समिट से लौटकर अमेरिका पहुंचे हैं और घटना की रिपोर्ट मांगी है।
सोशल मीडिया पर संदिग्ध की फोटो, पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
टेक्सास गवर्नर एबॉट ने जब बताया कि हत्यारे की पहचान सल्वाडोर रामोस के तौर पर हुई है, तब सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो वायरल हो गई। यह इंस्टाग्राम पेज सल्वाडोर रामोस का बताया जा रहा है। इस पर एक युवक की मोबाइल के साथ फोटो है। इसके अलावा पेज पर राइफल की फोटोज भी पोस्ट की गई हैं। बताया जा रहा है कि यही टेक्सास फायरिंग का संदिग्ध है। हालांकि, अभी तक इन फोटोज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह इंस्टाग्राम पेज भी शूटिंग के कुछ ही देर बाद हटा दिया गया।
हत्यारे की संदिग्ध तस्वीर मीडिया में आई है, लेकिन अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हत्यारे ने पहले हथियार खरीदा और फिर उसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया।
फोटोज में टेक्सास स्कूल में फायरिंग
हमलावर तकरीबन 11.15 मिनट पर स्कूल पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। उसके हाथ में AK-47 जैसा हथियार देखा गया है।
हमले में 14 मौतें हुई हैं, जबकि 13 बच्चे घायल हैं और 2 स्टाफ को भी गोली लगी है।
टेक्सास पुलिस के अलावा स्कूल को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने घेर लिया है।
घटना के 4 घंटे बाद बच्चों को धीरे-धीरे स्कूल से निकाल कर घर भेजा जा रहा है। स्कूल से निकलने के बाद अपने पेरेंट्स के समाने रो रही एक छात्रा।
घटना के 4 घंटे बाद बच्चों को धीरे-धीरे स्कूल से निकाल कर घर भेजा जा रहा है। स्कूल से निकलने के बाद अपने पेरेंट्स के समाने रो रही एक छात्रा।
स्कूल के बाहर पेरेंट्स रो रहे हैं। स्कूल प्रबंधक ने अभी सभी पेरेंट्स को दूर रहने के लिए कहा है।
स्कूल की पेरेंट्स से अपील- अभी यहां न आएं
इधर, घटना के बाद स्कूल ने सभी पेरेंट्स से अपील की है कि वे अभी बच्चों को लेने न आएं। स्कूल की ओर से कहा गया है कि जब तक पुलिस की टीम पूरे इलाके को सुरक्षित नहीं कर लेती है, तब तक आप लोग न आएं। सभी बच्चों को स्कूल प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
गवर्नर बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि हत्यारा 18 साल का है और उसने रायफल से फायरिंग की है। हालांकि, पुलिस के साथ एनकाउंटर में वो भी मारा गया है। हम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा उसे बख्शेंगे नहीं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
जापान दौरे से लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उनके प्रेस सलाहकार ने बताया कि बाइडेन ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की है।
कमला हैरिस बोलीं- हममें एक्शन लेने का साहस होना चाहिए
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने घटना पर दुख जताया। हैरिस ने कहा- अब बहुत हो गया, एक देश के तौर पर हमारे पास कार्रवाई करने का साहस होना चाहिए और एक स्टैंड लेने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं फिर न हों, इसके लिए एक सही पब्लिक पॉलिसी बननी चाहिए।
2012 में हुई न्यूटाउन फायरिंग जैसी घटना
साल 2012 में अमेरिका के न्यू टाउन के सैंडी हुक स्कूल में भी ऐसी ही गोलीबारी हुई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 20 स्कूली बच्चे और 6 टीचर शामिल थे। 20 वर्षीय एडम लांजा नामक हत्यारे ने कत्लेआम को अंजाम दिया था। टेक्सास की घटना भी उस फायरिंग से मिलती-जुलती है। न्यूटाउन में एडम लांजा ने अपनी मां की हत्या करने के बाद स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी। टेक्सास फायरिंग में भी हमलावर ने स्कूल आने से पहले अपनी दादी को गोली मार दी थी।
हर साल बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं
इस साल में अब तक अमेरिका के 27 स्कूलों में गोलीबारी हो चुकी है। वहीं देशभर में गोलीबारी की 200 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नेशनल गन वायलेंस मेमोरियल के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में अमेरिका में गोलीबारी के 693 मामले सामने आए, 2020 में 611 मामले और 2019 में गोलीबारी की 417 घटनाएं दर्ज की गई थीं। आंकड़ों से साफ जाहिर है कि अमेरिका में गोलीबारी के मामले हर साल बढ़ रहे हैं।

क्राइम न्यूज़
दर्दनाक घटना : पानी समझ गलती से पिला दिया डीजल,मासूम की मौत…

नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर एक चार साल की मासूम बच्ची ने अपने 8 माह के छोटे भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया. जिससे मासूम की मौत हो गई. यह घटना नोएडा के सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी गांव की है।
पीड़िता परिवार मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है. लेकिन छिजारसी गांव लंबे समय से रह रहा है. यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है. परिवार के सभी लोग घर पर ही मौजूद थे. अचानक 8 माह का मासूम रोने लगा. भाई को रोता देख बहन पास में पड़ी बोलत उठाई और पानी पिलाने लगी. बच्ची को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसे पानी नहीं डीजल है।
डीजल पीते ही मासूम जोर-जोर से रोने लगा.सभी घरवाले मासूम के पास पहुंचे उन्होंने पता चला कि बच्ची ने पानी की जगह मासूम को डीजल पिला दिया. तुरंत ही मासूम को लेकर परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के तीन दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
वहीं कोतवाली सेक्टर 63 ने जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पूछताछ में पता चला है कि 4 साल की बहन ने बोतल में रखे डीजल को पानी समझकर अपने भाई को पिला दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
क्राइम न्यूज़
सड़क हादसा, वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। उसकी बाइक भी रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी हुई मिली है।
जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव कोरबा-चांपा मार्ग पर रिलैक्सिंन होटल पास पड़ा हुआ है। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। इस पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के पैदल होने के चलते पुलिस ने संभावना जताई की आसपास के इलाके का हो सकता है। इस पर क्षेत्र में मुनादी कराई गई।
इस बीच पुलिस को उरगा फाटक पर एक लावारिस बाइक के खड़ी हुई है। नंबर के आधार पर बाइक मालिक के घर पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह पताड़ी निवासी जवाहर लाल (32) की है। इस पर पुलिस ने लावारिस मिले शव की पहचान के लिए जवाहर के परिजनों को बुलाया, जिसके बाद शिनाख्त हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण जवाहर पैदल ही घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया कि जवाहर मंगलवार सुबह से घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि वह कहां गया था, इसका पता नहीं चल सका है। फाटके पास बाइक खड़ी होने और वहां से 500 मीटर दूर शव मिलने का मामला भी संशय पैदा कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
क्राइम न्यूज़
दोस्त बना दुश्मन, शराब के नाम पर हुई दोस्तों के बीच हुई हाथापाई, बोतल मारकर सिर फोड़ा, आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान दोस्तों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का बोतल मारकर सिर फोड़ा दिया। बीच-बचाव करने पर उसने तीसरे दोस्त पर पेट्रोल डालकर उसे जलाया। झुलसे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने एक दोस्त के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। वहीं दूसरे के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। परिवार वाले आग बुझाकर युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
झुलसे युवक की पहचान समीर जबकि दूसरे घायल की पहचान गौरव के रूप में हुई है। दोनों परिवार के साथ कंझावला के महावीर विहार में रहते हैं। समीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 जून की रात उसके पास उसका दोस्त संदीपआया। उसके पास शराब की बोतल थी। संदीप ने उससे ठंडा पानी देने के लिए कहा। परिजन के घर में होने की वजह से समीर ने पानी देने से मना कर दिया। इसके बाद संदीप वहां से चला गया।
समीर ने बताया कि संदीप रात एक बजे फिर से उसके घर आया और बात करने के बहाने उसे बुलाकर ले गया। दोनों घर से कुछ दूरी पर बैठ गए। संदीप शराब पीने लगा। इस दौरान उनका एक और दोस्त गौरव वहां पहुंच गया। गौरव भी शराब लेकर आया था। दोनों वहां शराब पीने लगे। समीर को भी पीने की इच्छा हुई और उसने संदीप की बोतल से शराब लेकर पी गया। यह देखकर संदीप गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने कहा कि उसे पानी नहीं दिया और उसकी शराब पी ली। गौरव ने उसे गाली देने से मना किया। आरोपी ने गुस्से में आकर गौरव के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।
समीर के बीच-बचाव करने पर संदीप उसे धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद संदीप फिर वापस आया और समीर के शरीर पर पेट्रोल डाल दिया। जब तक समीर कुछ समझ पाता उसने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दी। कपड़े में आग लगते ही समीर चिल्लाते हुए घर की ओर भागा और बाहर रखे पानी में सिर डाल दिया लेकिन कपड़ों में आग लगी हुई थी। शोर सुनकर परिवार वाले घर से बाहर निकले और आग बुझाई। परिवार वाले समीर और गौरव को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से समीर को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और समीर के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संदीप को पुलिस ने 20 जून को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…




















You must be logged in to post a comment Login