Connect with us

क्राइम न्यूज़

Crime News: लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को पकड़ने बनाया ये गजब का प्लान…

Published

on

 

पवन पटेल, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 32 साल की यह लुटेरी दुल्हन 32 शादियां कर चुकी है. शादियों के बाद परिवारों से लाखों रुपए लूटकर रफूचक्कर हो जाती है. राजस्थान पुलिस को आरोपी दुल्हन के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं थी. इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश कर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की. महिला ने राजस्थान में शादी के बाद ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

प्लान के अनुसार पुलिसकर्मी को वर बनाकर भेजा गया.

हैरानी की बात तो यह है कि महिला 33वीं शादी के लिए तैयार हो गई. महिला जैसे ही दूल्हा बनकर सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला का नाम रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी बताया जा रहा है. चेरीताल क्षेत्र में रहने वाली रीना ठाकुर के खिलाफ राजस्थान में 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. डूंगरपुर पुलिस ने रीना ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस रीना को अपने साथ राजस्थान ले गई है

.जाल बिछाकर पकड़ा
32 साल की रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी अपने काम में बेहद शातिर थी. 32 साल की उम्र में उसने 32 शादियां की हैं. राजस्थान पुलिस ने रीना को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके लिए पुलिस ने शिकार बनकर उसके सामने शादी की पेशकश की. पुलिस ने रीना को शादी के लिए एक व्यक्ति की बात की. रीना 33वीं शादी के लिए तैयार हो गई. बातचीत बढ़ी तो पुलिस ने प्लान के मुताबिक एक्शन लिए. पुलिसकर्मी को दूल्हा बनाया गया. एक दिन दोनों की मुलाकात कराने के लिए सिविक सेंटर स्थित मॉल की जगह तय की गई.

पुलिसकर्मी को सिविल ड्रेस में दूल्हा बनाकर मॉल के पास रीना से मिलने भेजा गया. रीना अपने साथ गुड्डी बर्मन नाम की महिला को भी साथ लाई थी. गुड्डी रिश्ते की मध्यस्थता कर रही थी. रीना जैसे ही शादी के लिए तैयार हुई तो पुलिसकर्मी ने रीना को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में गुड्डी बर्मन एवं दो अन्य युवकों को भी लुटेरी दुल्हन गैंग चलाने का आरोपी बनाया गया है. साथ ही आगे की जांच की जा रही है. रीना को राजस्थान पुलिस अपने साथ ले गई है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

मासूम के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार…

Published

on

By

 

पीड़िता के गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दिया वारदात को अंजाम, मासूम को बहला फुसला कर जंगल ले गया और वहां पर किया बलात्कार, पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ललितपुर. ललितपुर में फिर एक बार शर्मसार करने वाली वारदात हुई है. अब यहां पर एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला युवक उसी के गांव का है और पीड़िता के परिजन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया है और वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वारदात सोमवार शाम की है.

जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और वहां पर बच्ची के साथ बलात्कार किया. इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया. बाद में बच्ची बदहवास हाल में घर पहुंची जहां पर उसने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शिकायत करने के लिए पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार के अनुसार घटना 23 मई की शाम की है. सबसे पहले आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है. बच्ची का भी मेडीकल कराया जा रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है

थाने में हुआ था दुष्कर्म
गौरतलब है कि ललितपुर में पिछले कुछ दिनों पूर्व थाने में एक किशोरी से दुष्कर्म किये जाने की भी घटना सामने आई थी. इस घटना से जुड़े सभी आरोपी जेल में हैं. मामले की एसआईटी जांच भी जारी है. फिलहाल मासूम से रेप की घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

नक्सली धमाका, एक जवान घायल…

Published

on

By

Naxal Attack: Two ITBP jawans injured after being hit by IED blast

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली धमाका होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक ‘प्रेशर बम’ धमाके की चपेट में आकर सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान थाम सिंह घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब इंद्रावती नदी के किनारे पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य थे, तब दोपहर बाद लगभग 02:40 बजे जवान थाम सिंह का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और थाम सिंह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। उसे नेलसनार में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह के दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बीजापुर जिले में इस महीने 14 तारीख को नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेमुर्गा गांव के करीब ही प्रेशर बम की चपेट आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान रामनाथ मौर्य घायल हो गया था।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

नर्स से हुई छेड़छाड़, डाक्टर गिरफ्तार…

Published

on

By

 

गोल बाजार थाने के एसएचओ सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस साल फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को एक नर्स से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

शहर के गोल बाजार थाने के थानेदार (एसएचओ) सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर विकास सिंह (31) को नर्स से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस साल फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने काम के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसे परेशान करने के लिए उसके वेतन में कटौती की।

ध्रुव ने बताया कि नर्स की शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 hours ago

लोकल ट्रेनें रोकी गयी, जाने क्या है कारण…

  रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात, आदिवासी सम्मेलन में भी होंगे शामिल…

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को फिर से बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना...

छत्तीसगढ़1 day ago

today Weather update: मिलेगी तापमान से राहत, देश की कई जिलो मे बारिश की सम्भावना, एवं बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी आशंका…

प्री-मानसून का असर आज भी उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़3 days ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब5 days ago

    SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब4 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..