जॉब
भारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…

भारतीय डाक विभाग 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। इंडिया पोस्ट द्वारा 38,926 पदों पर कराई जाने वाली इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।भारतीय डाक विभाग के कुल 38,926 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है।
इन पदों पर कोई भी दसवीं पास उम्मीदवार पांच जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फर्म भर सकता है। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान भी है। गौरतलब है कि डाक विभाग की इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा और कई अन्य राज्यों में डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों को भरा जाएगा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अवश्य देख लें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs – Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
आवेदन करते समय ध्यान रखें ये नियम
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों ने कम से कम दसवीं तक की पढ़ाई किसी भी बोर्ड से पूरी की हो। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर में टाइपिंग का अनुभव हो और साइकिल चलाने में दक्षता हासिल होनी अनिवार्य है। ये स्किल्स न रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन को निरस्त भी माना जा सकता है या इसके अलावा दक्षता रखने वाले अभ्यर्थी की तुलना में मेरिट लिस्ट में नीचे रखा जा सकता है।
इसके अलावा उम्मीदवार जिस सर्कल या राज्य के लिए दावेदारी कर रहे हों वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
साथ ही ध्यान रहे डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार पूर्व में डाक विभाग में किसी भी तरह से कार्यरत न हों और ना ही उनके ऐसे किसी अनुभव पर विचार किया जाएगा। फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि के लिए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।
इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी पर विचार किया जाएगा। अन्य माध्यमों से आवेदन करने पर डाक विभाग कोई विचार नहीं करेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें।
सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

जॉब
भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई में 4700 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है. एफसीआई ने सरकारी नौकरियों के लिए अभी शॉर्ट नोटिस जारी किया है. एफसीआई भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में बंपर नौकरियां हैं. सरकारी नौकरियां खोज रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका है. एफसीआई की ओर से जारी नोटिस के अनुसार II, III और IV कैटेगरी के पदों पर कुल 4710 नौकरियां हैं. हालांकि अभी इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवार एफसीआई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
वैकेंसी डिटेल
कैटेगरी II- 35 पद
कैटेगरी III- 2521 पद
कैटेगरी IV (वाचमैन)- 2154 पद
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को 8वीं/10वीं पास/ ग्रेजुएट होना चाहिए.
सेलेक्शन क्राइटेरिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा.
जॉब
बोर्ड रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार BRO में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.बोर्ड रोड्स ऑर्गनाइजेशन में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.
इसके लिए BRO ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के तहत ड्राफ्ट्समैन, स्टेनो बी, एलडीसी, एसकेटी, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, सुपरवाइजर सिफर, एमएसडब्ल्यू नर्सिंग असिस्टेंट,DVRMT, व्हीक मेक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, MSW DES, MSW मेसन, MSW ब्लैक स्मिथ, MSW कुक, MSW मेस वेटर और MSW पेंटर के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे BRO की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों के लिए अप्लाई करने कीं अंतिम तिथि 15 जून है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.bro.gov.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.bro.gov.in/WriteReadData/linkimages/4770195338-1.pdf पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 129 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 129ड्राफ्ट्समैन – 1,स्टेनो बी – 3 ,एलडीसी – 25,एसकेटी – 3,ऑपरेटर संचार – 2
सुपरवाइजर सिफर – 1,एमएसडब्ल्यू नर्सिंग असिस्टेंट – 9,डीवीआरएमटी – 24,वाहन मेक – 12,इलेक्ट्रीशियन – 3,टर्नर – 1,वेल्डर – 1,एमएसडब्ल्यू डेस – 23
एमएसडब्ल्यू मेसन – 13,एमएसडब्ल्यू ब्लैक स्मिथ – 1,एमएसडब्ल्यू कुक – 5
MSW मेस वेटर – 1,एमएसडब्ल्यू पेंटर – 1
योग्यता मानदंड
ड्राफ्ट्समैन – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस विषय के साथ 12वीं और ड्राफ्ट्समैन के लिए दो साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
स्टेनो – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10+2 में पास होना चाहिए और स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
LDC – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी या कंप्यूटर में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
SKT – 12वीं और स्टोर कीपिंग का नॉलेज होना चाहिए.
ऑपरेटर कम्युनिकेशन – 10वीं पास और आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
सुपरवाइजर सिफर- साइंस में ग्रेजुएशन और क्लास I कोर्स पास होना चाहिए.
जॉब
बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार MESCOM में नौकरी मिल सकती है.मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mhrdnats.gov.in/announcements पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/MESCOM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 183
योग्यता मानदंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर की निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoCGPSC में निकली भर्ती,14 मई तक करें आवेदन…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoसरकारी नौकरी का तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका: SBI में निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… जाने क्या है आवेदन के प्रक्रिया…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoइंडिया पोस्ट मे आई बड़ी भर्ती,जल्द करे अप्लाई…



























You must be logged in to post a comment Login