छत्तीसगढ़
पीजी मे रहने वाली गर्ल्स, बरते सावधानिया..
अमूमन देखा जाता है कि लोगों को अपने घरों से दूर जाना पड़ता है। एक गांव से निकलकर लोग शहरों में पढ़ने या फिर नौकरी करने जाते हैं। वहीं, कई लोगों को एक शहर से दूसरे शहर या राज्य में भी जाना पड़ता है। आमतौर पर लोग पढ़ाई के अलावा नौकरी के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाते है। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि वो जगह नई होती है, वहां पर कैसे रहना है, क्या चीजें नहीं करनी है, किससे मिलना है आदि सबकुछ नए सिरे से जानना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी करती है वो है रहने के लिए एक अच्छा घर ढूंढना। इसके लिए ज्यादातर लोग पेइंग गेस्ट यानी पीजी में रहना ज्यादा पसंद करते हैं और बड़े शहरों में तो लोग काफी संख्या में यहां रहते हैं। लेकिन लोग इनमें रहने से पहले कुछ बातों को जानना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये दिक्कतें आपके साथ न हो, इसके लिए हम आपको वो जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें पीजी में रहने से पहले आपको जान लेना चाहिए। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
लड़के-लड़कियों का पीजी एक साथ तो नहीं
वैसे तो पीजी लड़के और लड़कियों का अलग ही होता है, लेकिन शहरों में आजकल कई जगह पर लड़के और लड़कियों का पीजी एक ही जगह पर होता है। लोग एक फ्लोर पर लड़कों का और एक फ्लोर पर लड़कियों का पीजी बना देते हैं यानी एक ही बिल्डिंग में। ऐसे में आपके लिए ये जानना पहले जरूरी है कि आप जिस पीजी में रहने जा रहे हैं, वो कैसा है ताकि आपको बाद में दिक्कतें न हो।
खाने के बारे में जानें
पीजी में रहना तो ठीक है, लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि लोग यहां के खाने से परेशान रहते हैं। मतलब पैसे भी दो और खाना भी खराब मिलता है। ऐसे में पीजी लेने से पहले आस-पड़ोस के लोगों से खाने की क्वालिटी के बारे में जान लें। इसके अलावा किचन खुद देखें कि खाना बनाते समय हाइजीन का ध्यान रखा जाता है या नहीं। वरना आप खराब खाने की वजह से बीमार भी पड़ सकते हैं।
किराया जानना बेहद जरूरी
पीजी के किराए के बारे में जरूरी जान लें। कई लोग किराए के बारे में ढंग से बात नहीं करते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि किराया उनका ज्यादा है। ऐसे में आपको दिक्कतें हो सकती हैं। लोग ऑनलाइन किराया देखकर पीजी के मालिक से किराया नहीं पूछते हैं, लेकिन आपको ऐसा गलती नहीं करनी है।
कोई एस्ट्रा चार्ज तो नहीं देना
जब आप पीजी के किराए के बारे में जान चुके हैं, तो अब आपको ये भी जान लेना चाहिए कि इसके अलावा कोई हिडन चार्ज यानी छुपा हुआ किराया तो नहीं है। कई बार पीजी मालिक आपको ये बात बताते नहीं हैं और बाद में बिजली का बिल, एसी और कूलर चलाने का बिल आदि अलग से बताते हैं। इसलिए बाद की परेशानी से बचने के लिए पहले ही इसे जान लेना बेहतर है।
पीजी में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी लें
आप जब किसी पीजी में रहने जा रहे हैं, तो आपके लिए ये भी जरूरी है कि ये जानें कि पीजी में पहले से रहने वाले लोग कैसे हैं। कहीं कोई बुरी आदतों वाले लोग तो वहां नहीं रहते, जिनकी वजह से आपको बाद में दिक्कत हो।
आने-जाने का समय
पीजी में रहने से पहले ये जरूर जानें कि यहां आने-जाने का क्या समय है। दरअसल, अगर आप कभी अपने काम के कारण रात को देर से आ रहे हैं, तो गेट कितने बजे तक खुलेगा आदि। इसके अलावा ये भी जानें कि अगर आपके घर से कोई कभी आपसे मिलने आ रहा है, तो क्या वो आपके साथ कुछ दिन रह सकता है।PG

छत्तीसगढ़
CG बोर्ड का Result जारी होते ही शिक्षा मंत्री ने परिणाम किया घोषित कहा- 10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंति साव ने किया टॉप…

CG बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल, कांकेर की सोनाली और 12वीं में रायगढ़ की कुंति साव ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ गए। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा।
10वीं की परीक्षा में कुल 15, 983 स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री आए हैं। वहीं 294 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनके परिणाम रोक दिए गए हैं। इनके अलावा 115 स्टूडेंट्स के रिजल्ट नकल प्रकरण के चलते रोक दिए गए हैं। 28 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे।
दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए। स्टूडेंट्स रिजल्ट मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे।
10वीं के रिजल्ट में सुधार
10वीं पिछले साल कुल 3 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उस दौरान 73.62% स्टूडेंट पास हुए थे। मगर इस बार यह आंकड़ा बढ़ा है। इस बार कुल 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मतलब की इस बार परिणाम में 0.61 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था
इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पैरेंट्स सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे।
दो साल बाद स्कूल में हुई है ऑफलाइन परीक्षाा
पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से दसवीं की परीक्षा नहीं हुई थी। असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किए गए थे। बारहवीं की परीक्षा भी छात्रों ने घर से दी थी। तब जहां छात्र पढ़ते थे, उन्हीं स्कूलों से परीक्षा के लिए आंसरशीट और प्रश्नपत्र का वितरण किया गया था। आंसर लिखने के बाद छात्रों ने संबंधित स्कूलों में ही कापियां जमा की। इस बार छात्रों को संबंधित सेंटर में जाकर पेपर लिखना था, जैसा परीक्षा का आम पैटर्न हुआ करता है।
छत्तीसगढ़
नई बीमारी ने दी दस्तक, टोमैटो फ्लू जाने इसके लक्षण, व कारण..
कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू कहा जा रहा है। केरल में इस बीमारी की चपेट में 80 से ज्यादा बच्चे आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। आइए जानते हैं .
जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष मुनिंद्रा के मुताबिक, टोमैटो फीवर एक वायरल इंफेक्शन है। ये ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रहा है। इस वायरल इंफेक्शन का नाम टोमैटो फ्लू इसलिए रखा गया है क्योंकि टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर बच्चों के शरीर पर टमाटर की तरह से लाल रंग के दाने हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें त्वचा पर जलन और खुजली होती है। इस बीमारी से संक्रमित होने वाले बच्चों को तेज बुखार भी आता है। टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने वाले बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसके साथ-साथ शरीर और जोड़ों में भी दर्द की शिकायत होती है।
टोमैटो फ्लू के प्रमुख लक्षण
डिहाइड्रेशन।
स्किन रैशेज।
त्वचा में इर्रिटेशन या खुजली।
शरीर पर टमाटर जैसे चकत्ते और दाने।
तेज बुखार।
शरीर और जोड़ों में दर्द।
जोड़ों में सूजन।
पेट में ऐंठन और दर्द।
जी मिचलाना, उल्टी और दस्त।
खांसी, छींक और नाक बहना।
हाथ के रंग में बदलाव।
मुंह सूखना।
अत्यधिक थकान।
स्किन में जलन।
टोमैटो फ्लू के कारण?
डॉ. मनीष के मुताबिक, अभी टोमैटो फ्लू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसपर स्टडी जारी है। ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे ही इसकी चपेट में आ रहे हैं।
वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि यह बीमारी दूसरे बच्चों में न फैले। यह बहुत संक्रामक है। ये फ्लू छाले के पानी, बलगम, मल और तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।’
डॉ. रवींद्र कौशिक से हमने इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा, ‘टोमैटो फ्लू एक तरह का सेल्फ लिमिटिंग फ्लू है, जिसका मतलब है कि अगर समय रहते उचित देखभाल की जाए तो लक्षण को काबू किया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चे को हाईड्रेटेड रखें।’
बचाव के तरीके क्या हैं?
संक्रमित बच्चे को उबला हुआ साफ पानी पिलाएं, ताकि वह हाइड्रेटेड रह सके।
फफोले या रैशेज पर खुजली करने से बच्चे को रोकें।
घर और बच्चे के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
गर्म पानी से नहलाएं।
संक्रमित बच्चे से दूरी बनाकर रखें।
हेल्दी डाइट का सेवन करें।
ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
छत्तीसगढ़
देश में बढ़ा गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना..

देश में गर्मी का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई शहरों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि राजस्थान, दिल्ली, MP सहित कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। हालांकि, इस साल देश में मानसून के समय से पहले आने का अनुमान है।
मध्यप्रदेश: नौगांव 48 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर
मध्यप्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश का नौगांव 48 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर रहा। बीते 16 साल में ऐसा पहली बार है, जब मई का पहला पखवाड़ा इतना तपा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को 27 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल भी शामिल है। पढ़े पूरी खबर…
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली के कई इलाकों में आज भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। हालांकि, अगले हफ्ते थोड़ी राहत दिल्ली वासियों को मिल सकती है।
UP के लोग गर्मी से परेशान
UP में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज राज्य में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। लखनऊ में आज का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
राजस्थान में आज पारा 48 डिग्री के पार
राजस्थान में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में पारा 48.1 और अजमेर में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री
बिहार में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य में 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी। साल 2021 में 13 जून को यास तूफान के कारण बिहार में जमकर बारिश हुई थी। अब तक का पूर्वानुमान बिहार में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश का है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में मानसून 10 दिन पहले
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून जल्दी आएगा। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि मानसून 27 मई तक केरल तट पर पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ और सब कुछ सामान्य रहा तो अगले 10 दिन में 7 जून तक छत्तीसगढ़ की धरती पर मानसून का आगमन होगा। प्रदेश में अभी अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoइंडिया पोस्ट मे आई बड़ी भर्ती,जल्द करे अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…


















You must be logged in to post a comment Login