छत्तीसगढ़
पिकनिक मनाने गए युवक की डेम में डूबने से मौत

कांकेर : शहर से लगे मनकेशरी डेम में पिकनिक मनाने गए एक युवक की मौत हो गई है, जानकारी के अनुसार बुधवार के आठ दोस्त कांकेर के मानकेश्री डेम पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए थे, जिसमे नहाने के दौरान एक युवक फरीद कुरैशी की डूबने से मौत हो गई है। रामनगर निवासी फरीद कुरैशी अपने दोस्त का बर्थडे पार्टी मनाने दोस्तो के साथ मनकेशरी डेम गया हुआ था। पार्टी के बाद गर्मी के पानी का आनंद लेने नहाने लगे, जिसमे फरीद आगे पत्थरो के पास पहुच गया था, उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से फरीद का सिर पत्थरों पर लगा और गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।घटना के तुरंत बाद दोस्तो ने ग्रामीणों की मदद लेकर निकलने का प्रयास किया व शाम 7 बजे के बाद गोताखोरों की टीम भी पहुँची पर युवक का पता ना चलने पर रात 10 बजे टीम वापस लौट गई, जो अगली सुबह 6 बजे से पहुचकर दोस्तो के बताए स्थान पर ढूंढने के प्रयास किया और आज सुबह 8 बजे उसे बाहर निकाल लिया गया है।

छत्तीसगढ़
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस, कुल रिकवरी रेट 98.74% एवं 18,604 एक्टिव केस..
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस सामने आए हैं। ये गुरुवार के मुकाबले 0.5 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं 11 मरीजों की मौत हुई, जबकि 3,295 मरीज कोरोना रिकवर हुए। जिसके बाद भारत में कुल रिकवरी रेट 98.74% पर पहुंच गया। देश में इस वक्त 18,604 एक्टिव केस हैं।.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.58 % हो गया है। देश में ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5,24,190 हो चुकी है।
दिल्ली में रोज आ रहे सबसे ज्यादा मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 899 नए केस मिले हैं। इसके बाद पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.34% हो गई। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 26,912 टेस्ट किए गए थे। गुरुवार को राज्य में 1032 केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 3.64% थी।
केरल और हरियाणा कोरोना अपडेट
केरल में शुक्रवार को कोरोना के 419 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस 65 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 69,355 हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट के हिसाब से 3.03% है। राज्य में कोरोना के 13,840 टेस्ट किए गए।
वहीं हरियाणा में 439 नए मामले मिले हैं, जबकि एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 1912 हैं और कुल मामले 99 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में शुक्रवार को 15,317 टेस्ट किए गए।
महाराष्ट्र में मिले 231 नए केस
महाराष्ट्र में 28,541टेस्ट किए गए, जिसमें 263 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.92% रहा है। कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 240 रही है। राज्य में कोरोना से आज 2 व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 1,47,853 हो गई है। महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या 77 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।
देश में 190 करोड़ से ज्यादा हुआ कोरोना वैक्सीनेशन
देश में कोरोना टीकाकरण कवरेज 191.14 करोड़ (1,91,14,04,078) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च से शुरू किया गया था। अब तक 4.32 करोड़ (4,32,23,489) से अधिक किशोरों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हुईं कोरोना पॉजिटिव
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि PM जेसिंडा अर्डर्न में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जेसिंडा अब सात दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगी। सोमवार को सरकार की तरफ से वार्षिक बजट पेश किया जाना है, लेकिन इस बजट में अब प्रधानमंत्री जेसिंडा की जगह उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन मीडिया को संबोधित करेंगे।
कोविड से 47 लाख मौतों के दावे का WHO में विरोध करेगा भारत
WHO की ओर से हाल में भारत में कोरोना से 47 लाख मौतों के दावे का केंद्र सरकार ने विरोध करने का निर्णय किया है। WHO की विश्व स्वास्थ्य सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसका आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज करेगा। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से पांच लाख 24 हजार ही मौतें हुई हैं।
महामारी के 2 साल बाद नॉर्थ कोरिया में मिला कोरोना मरीज
कोरोना महामारी को आए हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। नार्थ कोरिया में महामारी आने के 2 साल बाद पहली बार कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। यहां पर कोविड से 1 की मौत भी हो चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। इसके बाद एक बैठक में किम मास्क में भी देखे गए।
सरकारी मीडिया के मुताबिक फिलहाल नॉर्थ कोरिया में 1,87,000 लोगों को बुखार के लक्षण आ रहे हैं, जिस कारण उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि रोजगार सहायकों के मानदेय 5000 से 6000 रुपये को कलेक्टर दर 9540 रुपये किया जाएगा। रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर निर्णय राज्य स्तरीय गठित समिति के प्रतिवेदन मिलने पर लिया जाएगा। सीएम के इस आदेश के बाद 15 हजार से ज्यादा रोजगार सहायकों को फायदा मिलेगा।
बता दें कि प्रदेशभर में मनरेगा कर्मचारी नियमितीकरण एवं रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करने तथा मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। मनरेगा कर्मियों ने दंतेवाड़ा से एक दांडी मार्च भी निकाला था, जिसे तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया था। तिरंगा यात्रा में करीब 5 हजार रोजगार सहायक शामिल हुए थे। रोजगार सहायक ने दावा किया था कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आंदोलन है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 400 किलोमीटर तक लंबी दांडी यात्रा निकाली है।
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब कलेक्टर दर पर मानदेय मिलेगा। सेवा शर्तों की मांग पर राज्य स्तरीय समिति से प्रतिवेदन मिलने के बाद फैसला लिया जाएगा। रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है। रोजगार सहायक अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन में छत्तीसगढ़ के 15 हजार रोजगार कर्मचारी शामिल हैं। आंदोलन के जरिए रोजगार सहायक सरकार पर दबाव बना रहे थे।
छत्तीसगढ़
CG बोर्ड का Result जारी होते ही शिक्षा मंत्री ने परिणाम किया घोषित कहा- 10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंति साव ने किया टॉप…

CG बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल, कांकेर की सोनाली और 12वीं में रायगढ़ की कुंति साव ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ गए। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा।
10वीं की परीक्षा में कुल 15, 983 स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री आए हैं। वहीं 294 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनके परिणाम रोक दिए गए हैं। इनके अलावा 115 स्टूडेंट्स के रिजल्ट नकल प्रकरण के चलते रोक दिए गए हैं। 28 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे।
दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए। स्टूडेंट्स रिजल्ट मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे।
10वीं के रिजल्ट में सुधार
10वीं पिछले साल कुल 3 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उस दौरान 73.62% स्टूडेंट पास हुए थे। मगर इस बार यह आंकड़ा बढ़ा है। इस बार कुल 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मतलब की इस बार परिणाम में 0.61 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था
इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पैरेंट्स सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे।
दो साल बाद स्कूल में हुई है ऑफलाइन परीक्षाा
पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से दसवीं की परीक्षा नहीं हुई थी। असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किए गए थे। बारहवीं की परीक्षा भी छात्रों ने घर से दी थी। तब जहां छात्र पढ़ते थे, उन्हीं स्कूलों से परीक्षा के लिए आंसरशीट और प्रश्नपत्र का वितरण किया गया था। आंसर लिखने के बाद छात्रों ने संबंधित स्कूलों में ही कापियां जमा की। इस बार छात्रों को संबंधित सेंटर में जाकर पेपर लिखना था, जैसा परीक्षा का आम पैटर्न हुआ करता है।
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…































You must be logged in to post a comment Login