Connect with us

रायपुर छत्तीसगढ़

पाठ्य पुस्तक निगम महाप्रबंधक को राहत, कार्यवाही पर लगी रोक!!

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर) ने महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम को राहत देते हुए महिला कर्मी द्वारा उनके विरुद्ध शिकायत पर शासन से किसी भी कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

वहीं याचिकाकर्ता को कोई भी अंतरिम राहत देने से इनकार किया है। बता दें कुछ दिनों पूर्व याचिकाकर्ता ने जीएम के खिलाफ उत्पीड़न की याचिका लगाई थी। इसके बाद जब जांच के लिए विशाखा कमेटी गठित की गई तो निगमकर्मी द्वारा उसमे भाग नही लिया जा रहा था।

इसके बजाय बड़े नेताओं के पास जाकर याचिकाकर्ता द्वारा इस मामले में ज्ञापन देकर दबाव बनाया जा रहा था। याचिकाकर्ता के जांच में भाग ना लेने से जांच में देरी भी हो रही थी। फिलहाल हाई कोर्ट द्वारा जीएम को राहत दी गयी है। पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से किशोर भादुरी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अनिमेष तिवारी एवं अर्जित तिवारी ने दलील रखी थी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

रायपुर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए

Published

on

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

Continue Reading

रायपुर छत्तीसगढ़

बिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार

Published

on

नगर निगम बिरगांव क्षेत्र के पूरे 40 वार्ड में निगम के द्वारा सफ्लाई पेयजल की बुरी स्थिति है पानी के नाम पर आए गर्मी में निगम अधिकारियों के द्वारा गंदा पानी परोसकर खाना पूर्ति की जा रही है पानी से बदबू आ रही है इसे मुह में ले जाना तो दूर की बात है निस्तारी के लिए लोगों को सोंचना पड़ राहा है क्षेत्र में सुबह शाम पिछले 2 माह से गन्दा पानी की सफ्लाई से बड़ो और बच्चों के हांथ पैर में खुजली की शिकायत आने लगी है,पानी इतना खराब है कि मानो गर्मी में रसना पानी की व्यवस्था महापौर जी ने बिरगांव वासियों के लिय किया है पूरे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुवा है ऐसा लगता है कि महापौर जी एवं जल प्रभारी अभी भी कुम्भकर्णीय नीद में सोए हुवे है अभी तक कोई पहल इनके द्वारा नही किया गया मात्र 4 महीना ही हुवा है स्थानीय चुनाव में पानी को लेकर बड़े – बड़े वायदे करने वाले लोग आज दिखाई नही दे रहे है आज चारो तरफ पानी के लिए हाहाकार मचा हुवा है

इनकी करनी और कथनी लोगों को नजर आ रही है भीषण गर्मी चालू हो गया है और क्षेत्र में पानी के लिए चारो तरफ मारामारी हो रही है हाहाकार मचा हुवा है सरकार में बने हुवे लोग बड़े वायदे करके बिरगांव की सत्ता हासिल तो कर लिए है परन्तु आज बिरगांव को नजर अंदाज कर रहे है पानी इतना गंदा है कि देखने मात्र से जी मचलने लगता है इसमें निस्तारी कैसे करें महापौर व जल प्रभारी अपने मे मस्त है गरीबों के घर में गंदा पानी लगातार बदबू वाला पानी आ रहा है पर उन्हें बिरगाव की जनता से मतलब नही है,उन्हें तो राज्य सरकार और विधायक के आदेश से मतलब है बिरगांव में गरीब मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा रहते है लोग जब सुबह पानी के लिए नल खोलते है तो बदबू दार गन्दा पानी मिलता है,इतना गन्दा की उसे हाथ लगाने का भी मन नही होता है आज नगर निगम बिरगांव में भाजपा पार्षदों ने बजट का पुरजोर बहिष्कार किया है

क्षेत्र के आम जन तक साफ पानी भेजने के लिए सभी पार्षद सदन में नारे भाजी भी किया है महिला पार्षद गन मटका लेकर विरोध प्रदर्शन कर बजट का बहिष्कार किया 3 दिन में यदि बिरगांव वासियो को साफ पानी नही मिला तो भाजपा पार्षद दल साफ पानी की माग को लेकर धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करेगी जिनकी सारि जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जिसमें मुख्य रूप से श्री होरीलाल देवांगन,ओमप्रकाश साहू,खेमलाल साहू ,पतिराम साहू ,केहरू साहू,धरमीन पुनाराम साहू,शकुन डेविड साहू,ज्ञानेश्वरी मिर्झा,गोदावरी साहू,बिसवंतीन धनेश जोगी उपस्थित रहे

Continue Reading

रायपुर छत्तीसगढ़

बड़े कारोबारियों के हाथ में हाथकरघा विभाग, वर्क आर्डर जारी होने के पहले ही लाखों सरकारी कपड़े बनकर तैयार, 2022-23 का लेबल भी मिल रहा ब्लैक में, जवाब देने और संज्ञान लेने में टालमटोल कर रहे जिम्मेदार अधिकारी

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाथकरघा विभाग इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। एक के बाद एक नए नए मामले सामने आ रहें हैं। पुरुष और महिला समूह के मुद्दे के बाद अब अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैय्या भी सामने आने लगा है, इस रवैय्ये के कारण बड़े कारोबारियों की चांदी हो रही है। बता दें छत्तीसगढ़ हाथकरघा विभाग द्वारा हर साल गणवेश सिलाई का वर्क आर्डर जारी किया जाता है। वर्क आर्डर जारी होने के बाद विभिन्न समूहों को सिलाई का कार्य आबंटित किया जाता है। लेकिन इस वर्ष (2022-23) का वर्क आर्डर जारी होने से पहले ही बड़ा मामला सामने आया है। लाखों कपड़े (गणवेश) बनकर तैयार हो चुके है, साथ ही हाथकरघा विभाग का सरकारी लेबल जो कि टेंडर के बाद विभाग को सप्पलाई किया जाता है, वह भी मार्केट में आसानी से ब्लैक में समूहों को मिल रहा है। इस मामले में हमारी टीम (पत्रकारों की) द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, साथ ही कपड़े और लेबल का सैंपल भी दिखाकर मामले को उजागर किया गया, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के कान में जूं तक नही रेंग रही है। अधिकारी सारी चीज़ों को अपने आंखों से देखने के बाद भी इस मामले में तानाशाही रवैय्या अपना रहें हैं।

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में गणवेश सिलाई का वर्क ऑर्डर जारी होने वाला है, जिसके बाद पहले से ही बनाए गए नए सत्र के कपड़ो को जमा कर बड़े कारोबारियों द्वारा दूसरा वर्क ऑर्डर ले लिया जाएगा। लगातार उन्हीं कपड़ों को जमा किया जाएगा जो पहले से ही बनकर तैयार है। इन सब वजहों से जिन समूहों को काम की आवश्यकता है उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि बड़े कारोबारी पहले से ही कपड़े बनाकर जमा कर देते हैं जिससे कार्य जल्दी पूरा हो जाता है और वे दूसरा कार्य आदेश लेकर चले जाते है।

कुछ बड़े कारोबारियों के यहां हमारी टीम ने दस्तक भी दी, जिसमें हमे नए सत्र के लेबल और भारी मात्रा में बने हुए गणवेश मिले। इन सब चीजों से कहीं न कहीं आशंका जताई जा सकती है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में शामिल है, क्योंकि बिना किसी सरकारी कर्मचारी के मिलीभगत के सरकारी लेबल मिलना मुश्किल है। नए सत्र (2022-23) के लेबल के लिए जब इन समूहों के सदस्यों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नए सत्र का लेबल शास्त्री मार्केट स्थित 2 थ्रेड हाउस में ब्लैक में मिल रहा है।

अब इन सब मामलों को लेकर प्रदेश के मुखिया और ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री साथ ही ग्रामोद्योग विभाग के उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर गणवेश में कुछ ऐसे बदलाव करने चाहिए जिससे भ्रष्ट बड़े कारोबारियों पर रोक लग सके , साथ ही मामले में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़15 mins ago

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस, कुल रिकवरी रेट 98.74% एवं 18,604 एक्टिव केस..

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस सामने आए हैं। ये गुरुवार के मुकाबले 0.5...

छत्तीसगढ़4 hours ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG बोर्ड का Result जारी होते ही शिक्षा मंत्री ने परिणाम किया घोषित कहा- 10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंति साव ने किया टॉप… 

  CG बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल, कांकेर की सोनाली और 12वीं में...

छत्तीसगढ़6 hours ago

नई बीमारी ने दी दस्तक, टोमैटो फ्लू जाने इसके लक्षण, व कारण..

    कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू...

छत्तीसगढ़6 hours ago

देश में बढ़ा गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना..

  देश में गर्मी का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    NTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…

  • जॉब6 days ago

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…

  • जॉब4 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब4 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…