छत्तीसगढ़
CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…

दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक गाय के बछड़े को पकड़ कर अपने घर ले गया। इसके बाद उसका मांस खाने की नीयत से धारदार हथियार से काटने लगा। इससे पहले की युवक बछड़े की हत्या करता पड़ोस में रहने वाली महिला वहां पहुंच गई। उसने न सिर्फ बछड़े की जान बचाई बल्कि थाने में भी शिकायत दर्ज कारई। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। भिलाई 3 थाना पुलिस के मुताबिक बाम्बे आवास दादर रोड चरोदा मकान नंबर 138 में रहने वाली शकुंतला बनोदे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस मे रहने वाला नेहाल बरया रात में घूम रहे पालतू बछड़े को पकड़कर ले गया। वह अपने घर में उसका मांस खाने की नीयत से बछड़े को काटने वाला था। नेहाल ने जैसे ही कान और पूंछ का काटा बछड़ा जोर-जोर से रंभाने लगा। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर शकुंतला को शक हुआ। वह अपने बेटे को लेकर नेहाल के घर गई तो देखा कि वह बछड़े का कान और पूंछ काट चुका है। नेहाल ने धारदार चाकू से बछड़े के शरीर में भी कई कट मारे थे, जिससे उसका काफी खून बह रहा था। शकुंतला और उसके बेटे ने तुरंत नेहाल के कब्जे से बछड़े को छुड़ाया और अपने घर ले गई।
जान बचाकर भागा आरोपी
जैसे ही शकुंतला और उसका बेटा बछड़े को लहूलुहान हालत में लेकर अपने घर पहुंचे तो लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने जैसे ही पूरा माजरा जाना वह आक्रोशित हो गए। इससे पहले की मोहल्ले के लोग नेहाल को पकड़कर मारते वह वहां से भाग गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के छापेमारी शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण आरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है।

छत्तीसगढ़
बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..
बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई लगातार 13वें महीने डबल डिजिट में बनी हुई है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर अप्रैल में 15.08% पर पहुंच गई। दिसंबर 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15% के पार पहुंची है। दिसंबर 1998 में ये 15.32% पर थी।
इससे पहले ये मार्च 2022 में ये 14.55% पर, जबकि फरवरी में 13.11% पर थी। अप्रैल 2021 से थोक महंगाई डबल डिजिट में बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।
रिकॉर्ड तोड़ती महंगाई
महीना महंगाई दर
अप्रैल 10.74%
मई 13.11%
जून 12.07%
जुलाई 11.16%
अगस्त 11.64%
सितंबर 10.66%
अक्टूबर 13.83%
नवंबर 14.87%
दिसंबर 14.27%
जनवरी 13.68%
फरवरी 13.11%
मार्च 14.55%
अप्रैल 15.08%
ईधन और ऊर्जा ने बढ़ाई महंगाई
अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.35% रही है, जो मार्च 2022 में ये 8.06% पर थी। फ्यूल और पावर की महंगाई दर बढ़कर 38.66% पर जा पहुंची है, जो मार्च 2022 में 34.52% रही थी। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की महंगाई दर अप्रैल में 10.85% रही है, जो मार्च 2022 में 10.71% रही थी।
8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई
इससे पहले खाने-पीने के सामान से लेकर तेल के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई 8 साल के पीक पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79% हो गई। मई 2014 में महंगाई 8.32% थी।
महंगाई कैसे मापी जाती है?
भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल, यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। ये कीमतें थोक में किए गए सौदों से जुड़ी होती हैं।
दोनों तरह की महंगाई को मापने के लिए अलग-अलग आइटम को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 20.02% और फ्यूल एंड पावर 14.23% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07%, कपड़े की 6.53% और फ्यूल सहित अन्य आइटम की भी भागीदारी होती है।
छत्तीसगढ़
today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह से देश में सोमवार के मुकाबले कोरोना से थोड़ी सी राहत देखने को मिली। मंगलवार को कोरोना के एक्टिव केस भी करीब 2 हजार कम हुए हैं। बीते दिन देश में कोरोना के 15,057 केस सामने आए, वहीं एक दिन पहले इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 दर्ज की गई थी। शनिवार को 1,913 नए केस मिले थे।
भारत में रिकवरी रेट 98.74% पहुंच गया है। अगर कोरोना टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 3,10,218 डोज लगाई गई। पिछले 24 घंटे में 2,156 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 42,572,697 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 242 हो गई है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% पहुंचा
राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन 377 नए मामले सामने आए। अच्छी बात यह है कि 910 लोग रिकवर हो गए। दिल्ली में अभी 3,228 लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं। बीते दिन यहां सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 3.37% हो गई है और कंटोनमेंट जोन की संख्या 1,486 है।
इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के 129 नए केस सामने आए और 121 मरीज स्वस्थ्य हुए। उत्तर प्रदेश में 138 नए मरीज मिले जबकि 186 मरीज रिकवर हो गए। वहीं हरियाणा में 218 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 428 मरीज रिकवर हो गए।
भारत ने विकसित की mRNA वैक्सीन तकनीक, देश में कम होंगे कोरोना केस
mRNA वैक्सीन तकनीक को लेकर सेंटर फार सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलाजी (CCMB) के CEO डाक्टर एन मधुसूदन राव ने दावा किया है कि उन्होंने भारत में इस तकनीक को विकसित कर लिया है। मधुसूदन राव ने कहा mRNA वैक्सीन तकनीक से देश में कोरोना केस कम होंगे। साथ ही इससे वैक्सीन का संक्रमण पर अधिक असर पड़ेगा।
छत्तीसगढ़
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅब कार्ड श्रमिकों को रोजगार दिलाने के दिये, निर्देश…

मुंगेली: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पंचायत खुलने का समय, ग्राम सभा की बैठक आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की बैठक समय पर कराएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर ग्राम की समस्या के बारे में चर्चा करें।
छोटी-छोटी समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निर्णय लेकर उसका समाधान करें। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅब कार्ड श्रमिकों को रोजगार उपलब्धता की जानकारी ली और उन्हे मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, बच्चो की संख्या और हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत पोषण आहार वितरण की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम धरमपुरा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी है। कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान का भी निरीक्षण किया और गौठान को व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।
-
जॉब7 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login