यूपी
उत्तरप्रदेश: तेज रफ्तार डीसीएम ने कार को मारी टक्कर,मौक़े पर चार लोगों की मौत…

उदैतपुर गांव के रहने वाले 6 दोस्त रमईपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। रात करीब 12:30 बजे कार मटियारा गांव के पास कुम्हड़ा लदी तेज रफ्तार डीसीएम से भिड़ गई। कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खड्ड में पलटी डीसीएम के चालक व खलासी भाग निकले।
पुलिस ने चारों घायलों को कार की बॉडी कटवाकर निकलवाया और अस्पताल भेजा। उसमें से दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।जबकि दो अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बिधनू पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस में गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी दोस्त एक साथ बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। इसी के चलते सभी किसी दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कहकर रमईपुर के लिए गांव से रवाना हुए थे। कार से बीयर और शराब की बोतल भी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी दोस्त शराब के नशे में थे और कार अनियंत्रित हो गई और सड़क हादसे में चार दोस्तों की जान चली गई।

यूपी
jaunpur : एक लाख का इनामी बदमाश सतीश सिंह मुठभेड़ में मारा गया, बदमाशों की गोली से दो पुलिस जवान घायल..

आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद फरार चल रहा एक लाख का इनामिया बदमाश सतीश सिंह शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह रामपुर के पास मारा गया। वह 12 वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। बदमाशों की गोली से पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दिन में दो बजकर 50 मिनट पर मुठभेड़ होने का दावा किया है। बदमाश के पास से एके-47 व नाइन एमएम की पिस्टल बरामद हुआ है। मौके से पुलिस ने नीले रंग की पल्सर को भी कब्जे में ले लिया।
वाराणसी जनपद के थाना चौबेपुर से गैंगेंस्टर एक्ट में पेशी के दौरान 2010 में फरार हो गया था।जानकारी होते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गयी थी। पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश अंतरप्रांतीय हत्यारा व थाने का हिस्ट्रीशीटर था। डी- 63 गैंग का सदस्य बताया गया।
हाल में ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हुए सपा नेता लालजी यादव व एक ग्राम प्रधान की हत्या में भी शामिल था।राइस मिल गैरवां के पास दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। दोनों रुकने की बजाय पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को गैरवा मानपुर के पास घेर लिया।
बदमाशों द्वारा पुलिस पर एके-47 व पिस्टल से फायर किया गया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लगी तथा एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए भाग गया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। वर्ष 2019 में इसके द्वारा कांट्रैक्टर लालजी यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मनिया थाना सरायख्वाजा का मूल निवासी था।
यूपी
चेकिंग के दौरान कार से मिले 53.40 लाख रुपये नकद,गजरौला पुलिस की कार्रवाई…

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गजरौला पुलिस ने दिल्ली से आने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी, जिसके कुछ देर बाद पुलिस ने एक कार से नकदी बरामद कर ली।गजरौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 53.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके साथ तीन आरोपियों को हिरासत में किया है। कार सवार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। पुलिस हिरासत में लिए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक लक्जरी कार आ रही है। उसमें सवार तीन लोगों के पास मोटी रकम है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद आई एक कार को पुलिस ने रोक लिया।
तलाशी लेने पर कार से 53 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए।कार सवार तीनों लोगों और कार को कब्जे में कर थाने ले जाया गया। नकदी के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसकी सूचना आला अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों को दी। कार सवार तीनों लोग खुद को पिलखुआ निवासी और शीशा कारोबारी बता रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके पकड़े जाने और नकदी बरामदगी की सूचना कस्टम विभाग को दे गई है।
यूपी
चुनाव की ड्यूटी में जा रही पुलिसकर्मियों की पलटी बस,12 से अधिक बीएसएफ जवान घायल…
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जवानों को निकाला गया।पुलिस के मुताबिक, बस खीरी में चुनाव की ड्यूटी के लिए जा रही थी। हरगांव ओवरब्रिज के पास अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
जिसमें करीब 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।सीओ सदर ने बताया कि अभी तक सिर्फ घायल होने की सूचना मिली है। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,


















You must be logged in to post a comment Login