Connect with us

क्राइम न्यूज़

Crime news: 5 साल की मासूम से युवक ने किया किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Published

on

 

 

बांदा: यूपी के बांदा में 5 साल की मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है. मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने बहलाकर उसे ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया. आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, शहर के कोतवाली थाना इलाके में 5 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसको बहलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

इसके बाद बच्ची को डरा धमकाकर चुप करा दिया. बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. जनपद में बीते 48 घंटे में 4 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं हुई हैं. मिशन शक्ति के तहत महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है. CO सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची के साथ रेप की घटना का मामला सामने आया है. केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. बच्ची का मेडिकल करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

स्कूल की टॉयलेट में मिली एक बच्ची का शव,इलाके में हड़कंप…परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Published

on

लखनऊ के जुगौर में राजकीय विद्यालय के टॉयलेट में एक बच्ची का शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एक वर्षीय बच्ची के पैर में ईंट बंधी हुई थी। बच्ची के पिता ने शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।यूपी की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थानाक्षेत्र में एक स्कूल के टॉयलेट में बच्ची का शव मिला है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पता चला है कि बच्ची के पैर में ईंट बंधी हुई मिली है। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।इस मसले पर जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि दो नाबालिग लड़के बच्ची को अपने साथ स्कूल की तरफ लेकर गए थे और उसके बाद बच्ची लापता हो गई थी। फिर घर वालों ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट छाने में दर्ज करवाई थी।

पुलिस की टीम ने जब जांच शूरू की और स्कूल पहुंचकर स्कूल की तलाशी ली गई तो वहां टॉयलेट में पानी की टंकी के अंदर बच्ची का शव पड़ा मिला। तुरंत बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ये खुलासा हुआ है कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है।

उसके बाद बच्ची के शव के उसके परिवार वालों के दिया गया है। जिसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार करवाया है।उत्तरी जोन की एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि जुगौर गांव के रहने वाले सुशील पाण्डेय ने अपनी एक साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान बच्ची का शव जुगौर के राजकीय विद्यालय में शौचालय में पानी की टंकी के अंदर पड़ा मिला है। बच्ची के पैर में ईंट बंधी बुई थी, ताकी शव ऊपर ना सके। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यूपी में इस वक्त क्राइम अपने चर्म पर है। जिसको लेकर सरकार भी कोई ठोस कदम उठाने की तरफ नहीं देख रही है। आये दिन मौत, रेप लूट, चोरी और डकैती की घटनाएं कापी ज्यादा बढ़ती जा रही है। जिस पर सरकाकर को कोई ना कोई एक्शन प्लान बनना पडे़गा

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

मेडिकल कॉलेज कैंपस में लगी आग, मरीजों को सड़कों पर लाया गया, सीएम ने जताई चिंता..

Published

on

By

पंजाब: अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़ | Fire broke out in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab - Hindi Oneindia

 

पंजाब में अमृतसर मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित गुरु नानकदेव अस्पताल (GNDH) में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक्स-रे यूनिट के पीछे की ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में ब्लॉस्ट के बाद आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के कारण चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। अस्पताल के वार्डों में भर्ती 650 मरीजों को बाहर निकालकर सड़कों पर लाया गया।

दो घंटे बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। मरीजों को भी दोबारा वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की बिजली को दोबारा से शुरू करने के प्रयास में अस्पताल प्रशासन व बिजली महकमा जुट गया। सीएम भगवंत मान के आदेशों पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह भी मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल में हुई। शनिवार होने के कारण OPD में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल के वार्डों में करीब 650 मरीज भर्ती हैं। OPD के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई हो रही है। दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक गईं। ट्रांसफार्मरों के ठीक ऊपर स्किन वार्ड है। धुआं इतना ज्यादा था कि वार्ड के मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।

धुएं के कारण मरीजों को सड़कों पर लाया गया

आग ट्रांसफार्मरों पर लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। मरीजों का धम घुटने लगा। इसके बाद सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर सड़क पर लाया गया। एकदम मची भगदड़ के कारण कई मरीजों को खिड़कियां तोड़ बाहर निकाला गया।

दो घंटे बाद धधक रही आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। ट्रांसफार्मरों में ऑयल के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मौके का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल अब बिजली को दोबारा से शुरू करने के प्रयास में अस्पताल प्रशासन जुट गया है।

फायर सेफ्टी मापदंडों के कारण आग काबू में
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम के कारण ही आग पर काबू पाया जा रहा है। फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर ने तुरंत ट्रांसफार्मरों की तरफ फायर बॉल्स फेंकी। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाला गया है, लेकिन जैसे ही बिल्डिंग में धुआं कम होने लगेगा, मरीजों को दोबारा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

सीएम ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आग की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को मौके पर भेजा। मंत्री हरभजन सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और पूरी विस्तृत जानकारी सीएम भगवंत मान को दी। सीएम भगवंत मान ने भी घटना पर खेद जताते हुए भगवान का शुक्रिया किया कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

शिक्षिका के साथ रेप,अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी..पांच लोगों पर FIR दर्ज..

Published

on

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्राथमिक स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक अब अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला कोतवाली क्षेत्र का है जहां युवती विकासखंड कांट में प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है.

उसने शुक्रवार को कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.कि एक युवक स्कूल में आता-जाता था और इस दौरान उनकी आपस में जान-पहचान हो गई थी.पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 4 मई को युवक उसे रास्ते में मिल गया और उसे घर छोड़ने की बात करने लगा.

युवती का आरोप है कि आरोपी इस दौरान नशा देकर उसे अपने घर ले गया जहां रेप कर उसका वीडियो बना लिया. इतना ही नहीं पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने एक अन्य युवती की तस्वीर लगाकर सनम बेगम के नाम से उसका फर्जी आधार कार्ड बना लिया.

युवती के अनुसार आरोपी और उसका परिवार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है. फिलहाल इस मामले में एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़37 mins ago

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस, कुल रिकवरी रेट 98.74% एवं 18,604 एक्टिव केस..

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए केस सामने आए हैं। ये गुरुवार के मुकाबले 0.5...

छत्तीसगढ़5 hours ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG बोर्ड का Result जारी होते ही शिक्षा मंत्री ने परिणाम किया घोषित कहा- 10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंति साव ने किया टॉप… 

  CG बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल, कांकेर की सोनाली और 12वीं में...

छत्तीसगढ़6 hours ago

नई बीमारी ने दी दस्तक, टोमैटो फ्लू जाने इसके लक्षण, व कारण..

    कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू...

छत्तीसगढ़7 hours ago

देश में बढ़ा गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना..

  देश में गर्मी का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    NTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…

  • जॉब6 days ago

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…

  • जॉब4 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब4 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब3 days ago

    यहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…