देश - दुनिया
8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और गर्भवती करने के दोषी दीपक को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और उसें गर्भवती होने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को दोषसिद्ध पाकर दीपक भारती को उम्रकैद की सजा सुनाई. इसके अलावा दीपक पर एक लाख पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. जुर्माना न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी. वहीं अभी तक जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी. कोर्ट ने कहा कि अर्थदंड की पूरी धनराशि नियमानुसार पीड़िता को मिलेगी.
अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता की मां ने 1 अक्टूबर, 2019 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ 6-7 माह से जान मारने की धमकी देकर शक्तिनगर थाना क्षेत्र के तारापुर परसवार राजा निवासी दीपक भारती जबरन दुष्कर्म करता रहा है. जिसकी वजह से उसकी कक्षा-8 की छात्रा बेटी गर्भवती हो गई है. इस तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत दीपक भारती के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया.
पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपक भारती को उम्रकैद एवं एक लाख पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी. जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी. वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि नियमानुसार पीड़िता को मिलेगी. अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि एवं सत्यप्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बहस की.


देश - दुनिया
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, भेजा गया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट भेजा है। जिसमें कर्मचारियों को डीए का भुगतान दिवाली से पहले करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही कर्मचारियों को डीए पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात की वजह से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो सका था, वहीं अब स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर उन्हें राहत दे सकती है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से सरकारी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम शिवराज कर्मचारियों को डीए का सौगात दे सकती है।

देश - दुनिया
नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर मां-बाप सहित 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद, सामने आई ये वजह

कर्नाटक के दावनगरे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दी। एक लड़की का आरोप है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। बहरहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। उनके अन्य भाई बहनों के अपेक्षा माता-पिता उनसे कम प्यार करते थे। इसके साथ ही छोटी-छोटी गलतियों पर उनसे मारपीट की जाती थी। उन्होनें बताया कि पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इन सब बातों को लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी, लिहाजा उन्होने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया।
फारेसिक रिपोर्ट आने के बाद कबूली गुनाह
पुलिस के मुताबिक लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन की मौत हो गई। इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जहर से मौत का खुलासा हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने दोबारा से लड़की से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

देश - दुनिया
बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया । बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था । सुप्रियो ने अपने प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिये पूर्व पार्टी भाजपा को आभार प्रकट किया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं ने कहा, ‘‘ मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने मुझमे विश्वास दिखाया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें। बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग



























You must be logged in to post a comment Login