देश - दुनिया
सीडीएस बिपिन रावत के परिवार से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हादसे के बारे में दी जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां से निकलकर अब वे संसद के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे आर्मी के हेलीकाप्टर क्रैश पर बयान देंगे। इस हेलीकाप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। इनमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं।
मीडिया रिपोर्ट में अब तक इस हादसे में शिकार हुए 11 शवों की पहचान कर ली गई है। पूरे देश की नजरें इस वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर लगी हैं। फिलहाल वो साउथ ब्लाक में सेना के अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। इस बीच वायु सेना प्रमुख हादसे की जगह का मुआयना करने के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं।

पूरा देश आज एक बड़े हादसे की खबर से गमगीन है। पहाड़ी नीलगिरी जिले में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्य कर्मियों को ले जा रहे भारतीय सेना के एमआई-सीरीज हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब तक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को बचाया गया है।

आज तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कथित तौर पर घने कोहरे के बाद कम दृश्यता के कारण वन क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ तब थल सेनाध्यक्ष जनरल मुकुंद नरवाणे मप्र में महू के सेना मुख्यालय पर एक काफ्रेंस में भाग ले रहे थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत रवाना हो गए।
हालांकि जनरल रावत की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, IAF ने दुर्घटना में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है, जिसमें एक Mi-17VH हेलिकॉप्टर शामिल है, जो पास के कोयंबटूर में सुलूर IAF स्टेशन से लिया गया था। हेलिकॉप्टर सुलूर IAF बेस से वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज (DSC) की ओर जा रहा था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारी धुंध के बीच नानजप्पनचथिराम इलाके में दुर्घटना हुई और शुरुआती दृश्यों में हेलीकॉप्टर को आग की लपटों में दिखाया गया।

देश - दुनिया
चीन के ‘दुश्मन’ ताइवानी सेना प्रमुख की भी जनरल रावत की तरह ही हुई थी मौत, लोगों के शक में कितना दम?

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया. इस दुर्घटना में उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी निधन हो गया. इन दोनों के अलावा ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों की भी इस हादसे में जान चली गई. हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से सिर्फ एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं, जिनका बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देश के बडे सैन्य अधिकारियों के इस तरह से दुर्घटना में मारे जाने के बाद देशभर में शोक की लहर है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कैसे सबसे सुरक्षित माना जाने वाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की लेकर जांच हो रही है, लेकिन कई लोगों को इसके पीछे साजिश भी नजर आ रही है. खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और हथियार नियंत्रण मुद्दों के विशेषज्ञ ब्रहमा चेलानी के एक ट्वीट ने सबको चौंका दिया है और इसके बाद चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया और भी चौंकाने वाली है।
ब्रहमा चेलानी के ट्वीट में क्या है
CDS जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के संबंध में ब्रहमा चेलानी ने कई ट्वीट किए. अपने ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ऐसे समय में जब 20 महीने से चीन सीमा पर अड़ा हुआ है और वहां युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 सैन्य अधिकारियों व जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होना बेहद दुखद है और इसकी टाइमिंग भी बहुत खराब है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना साल 2020 की शुरुआत में हुई एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत हद तक मिलती-जुलती है. उस हादसे में ताइवान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल शेन यी मिंग का निधन हो गया था. उस हादसे में जनरल मिंग के साथ सात अन्य की भी मौत हुई थी, जिसमें दो मेजर जनरल भी शामिल थे. इन दोनों ही हेलीकॉप्टर क्रैश में चीन के विरुद्ध खड़े होने वाले और आक्रामकता दिखाने वाले प्रमुख व्यक्तियों का निधन हो गया।
देश - दुनिया
बैतूल में महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म, दो की एंबुलेंस में और एक की अस्पताल में गूंजी किलकारी

एमपी के बैतूल में गुरुवार की सुबह प्रसव के लिए जिला अस्पताल जा रही महिला ने एंबुलेंस में दो और अस्पताल अस्पताल में तीसरी बच्ची को जन्म दिया है। तीनों बच्चियां और प्रसूता स्वस्थ्य हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। महिला पहले से ही तीन बच्चियों की मां है। अब वह छह बेटियों की मां बन गई है। तीन बच्चियों के पैदा होने से मैटरनिटी वार्ड में खुशी का माहौल है और इन बच्चियों को देखने वालों का भी तांता लगा है।
प्रसूता वार्ड में आने वाले लोग महिला की बच्चियों की तस्वीर ले रहे हैं। महिला भैंसदेही के माजरवानी गांव की निवासी है। महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया है। जिले में जननी एक्सप्रेस की हड़ताल के चलते 108 एंबुलेंस से प्रसव के लिए महिलाओं को लाया जा रहा है।
दरअसल, गांव की निवासी रुक्मणि भुसुमकर नाम की गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में एंबुलेंस में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 टीम ने रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया, जहां 2 बेटियों को महिला ने जन्म दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच करने पर पता चला कि गर्भ में एक और बच्चा है। इसके बाद एक और बेटी इस दुनिया में आई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
रुकमणि की मां ने कहा कि उसकी बेटी को पहले से ही 3 बेटियां थीं, अब तीन और पैदा हो जाने से 6 बेटियां हो गई हैं। 108 सेवा के योगेश पवार का कहना है कि गांव माजरवानी में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने जननी को कॉल किया। जननी गाड़ी की हड़ताल होने से दोबारा 108 पर कॉल किया। इस पर माजरवानी निवासी रुक्मणि पत्नी सीताराम को 108 एंबुलेंस से भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से कूद गई महिला, RPF जवान ने यूं बचाई जानसिविल सर्जन डॉ रेणुका गोहिया ने कहा कि भैंसदेही की माजरवानी गांव से रुकमणी नाम की महिला को प्रसव के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस में ही दो बच्चियों को जन्म दिया और जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच हुई और तीसरी बच्ची का जन्म जिला अस्पताल में हुआ।
देश - दुनिया
10 लाख रुपये फूंककर लड़की ने बिगाड़ ली खुद की सूरत, अब चाहिए पुरानी शक्ल !
खूबसूरती को लेकर सबकी अपनी सोच होती है. कोई अपनी शक्ल पर तरह-तरह के प्रयोग करके सुंदर बनना चाहता है तो कोई कुदरती सुंदरता को ही अच्छा मानता है. अमेरिका की एक लड़की ने छोटी सी उम्र में ही अपने चेहरे पर लाखों रुपये फूंककर तरह-तरह के ट्रीटमेंट कराए. अब हालत ये है कि लड़की को अपनी पुरानी शक्ल याद आ रही है, लेकिन वो मिल ही नहीं सकती।
मॉडल का नाम कैंडिस क्लॉस है और उसने पिछले 2 साल के अंदर अपने चेहरे को किसी एक्सपेरिमेंट की तरह बना लिया. सूरत को बेहतर बनाने के चक्कर में तमाम कॉस्मेटिक प्रोसीज़र से गुजरी और आखिरकार उसे जो रिजल्ट मिला, उससे लड़की बिल्कुल खुश नहीं है. उसे अपनी पुरानी सूरत ही भूल गई है और वो उसे वापस पाना चाहती है.
अब चाहिए कुदरती सुंदरता
कैंडिस के इंस्टाग्राम पर 42000 फॉलोअर्स हैं और वे मॉडल को पसंद भी करते हैं लेकिन वो खुद अब इस फेक लुक से ऊब चुकी है. कैंडिस का कहना है कि वो अब सामान्य होना चाहती हैं. साल 2021 में उन्होंने होठों, गालों और जॉलाइन पर फिलर्स लिए थे और अब ये फिलर्स उनकी नेचुरल ब्यूटी को खत्म कर चुके हैं. उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि इससे उनके चेहरे को नुकसान हुआ है और वे जल्दी ही बूढ़ी दिखने लगेंगी. फिर बई अब कैंडिस अपने फिलर्स को डिसॉल्व करके पुराने लुक पर लौटने की कोशिश कर रही हैं.
-
क्राइम न्यूज़7 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
जॉब5 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto6 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
व्यापर6 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.
-
जॉब5 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …
-
खेल7 days agoमयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने
-
खेल4 days agoस्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
-
धर्म6 days agoसूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय



























You must be logged in to post a comment Login