देश - दुनिया
क्या आपके पास भी है IRCTC का शेयर? तो जानिए इस बड़े बदलाव के बारे में सबकुछ

अगर आपके भी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन का शेयर है तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. दरअसल, सिंगापुर सरकार ने IRCTC में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है. IRCTC ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजे एक डॉक्यूमेंट में 5 नवंबर 2021 तक की अपनी अपडेटेड शेयरहोल्डिंग पैटर्न की जानकारी दी. इस डॉक्यूमेंट के मुताबिक सिंगापुर सरकार ने IRCTC में अपनी हिस्सेदारी घटा ली है.
सिंगापुर सरकार के पास 30 सितंबर तक की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक IRCTC में 1.36 पर्सेंट हिस्सेदारी थी. लेकिन ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न में उसका नाम नहीं दिख रही है. इस बीच रिटेल निवेशकों की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 20.80 पर्सेंट पहुंच गई है, जो 30 सितंबर तक 14.17 पर्सेंट थी.
LIC की हिस्सेदारी 2.11 पर्सेंट है
IRCTC के शेयरहोल्डरों में शामिल लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) की हिस्सेदारी 2.11 पर्सेंट पर बनी हुई है. बता दें कि IRCTC के शेयरों में बीते 28 अक्टूबर को स्टॉक स्पिल्ट हुआ था. एक शेयर को 5 शेयरों में विभाजित किया गया.
शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से ही IRCTC के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही थी. ऐसे में स्टॉक को किफायती बनाने के लिए दूसरी तिमाही में इसके शेयरों को 1:5 के रेशियो में बांटने का फैसला लिया गया.
IRCTC का आईपीओ अक्टूबर में लॉन्च हुआ था
बुधवार को NSE पर, IRCTC के शेयर करीब 2 पर्सेंट गिरकर 902.85 रुपय पर बंद हुआ. साल 2021 में, यह स्टॉक करीब 212 पर्सेंट चढ़ चुका है. वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 230 पर्सेंट का रिटर्न दिया है. आईआरसीटीसी का आईपीओ अक्टूबर 2019 में लॉन्च हुआ था. इसके बाद से यह शेयर अब तक अपने निवेशकों के पैसों को 5 गुना कर चुका है और इस अवधि में इसने 479.38 पर्सेंट का रिटर्न दिया है.


देश - दुनिया
9वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा 31 वर्षीय शख्स;हादसे के बाद ऐसा हुआ चमत्कार
हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी हालत बाद में बेहद ही खराब हो गई
देश - दुनिया
उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली मिसाइल का किया परीक्षण ;समुद्र में गिरने से पहले 800 किलोमीटर की दूरी तय की
देश - दुनिया
37 साल की महिला को है अजीबोगरीब बीमारी;महीला की वजन जानकर हो जायेंगे हैरान
खाने-पीने जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए अगर अहनीय दर्द का सामना करना पड़े, तो इंसान भूख से मरने ही लगेगा. कुछ ऐसी ही हालत हो गई है 37 साल की महिला की, जिसका वजन महज 21 किलोग्राम है.खाने-पीने में अगर इंसान तसल्ली से स्वाद न ले सके, तो शरीर पर पोषण लगता ही नहीं है. ऐसे में अगर किसी को एक-एक निवाला खाने में न सहा जाने वाला दर्द हो, तो भला वज़न कहां बढ़ेगा? कुछ ऐसी ही हालत है ब्रिटिश महिला निकोलेट बेनेट की, जो 37 साल की उम्र में भी बच्चों जितना वजन रखती हैं.कॉर्नवेल की रहने वाली निकोलेट की स्थिति ये है कि वो अपनी ज़िंदगी कभी ठीक तरह से शुरू ही नहीं कर पाईं।
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई






















You must be logged in to post a comment Login