देश - दुनिया
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सहित दो आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को 2 आतंकी मारे गए।

आईजी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान जैश-ए- मोहम्मद के टॉप कमांडर यासिर पारे और पाकिस्तानी आतंकी फुरकान के तौर पर की गई है।
फुरकान एलियास अली एक खूंखार आतंकी था। वह 26 जून से जेश-ए-मोहम्मद में जुड़कर काम कर रहा था। उसे कश्मीर में कट्टरता फैलाने के लिए भेजा गया था। वह युवाओं को बिजनमैन्स के खिलाफ हथियार उठाने के लिए प्रेरित करता था।यासिर पारे एक्सप्लोसिव (बम) बनाने में माहिर था। दोनों आतंकियों ने कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया था। यासिर पुलवामा के कासबयार का रहने वाला था। उसने 20 जून 2019 को JEM ज्वाइन किया। यासिर का काम पाकिस्तानियों को कश्मीर में दाखिल कराने का था।
सुरक्षाबलों को आतंकियों के पुलवामा के कस्बा यार इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मुठभेड़ में दोनों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर साइट से दो AK 47, दो पिस्टल और दूसरे कई हथियार बरामद किए गए।
पारे ने बनाई थी पुलवामा हमले की योजना : यासिर पारे CRPF के काफिले पर हमले की योजना बनाने वाले पाकिस्तानी आतंकी अबू सेफुल्ला उर्फ लंबू का सहयोगी था। 17 जून 2019 को अरिहाल में एक विस्फोटक के जरिए यासिर ने सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची थी।
कश्मीर में कम हुईं आतंकी वारदात : गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2018 के बाद से घुसपैठ और आतंकवादी हमलों की घटनाओं में कमी आई है। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अक्टूबर 2020 से अक्टूबर 2021 के दौरान सुरक्षा बलों के 32 जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 19 कर्मियों ने कार्रवाई में अपनी जान गंवाई। वहीं, दिसंबर 2020 से 26 नवंबर 2021 तक पिछले 12 महीनों में 165 आतंकी मारे गए और 14 को पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि 2018 में कुल 143 घुसपैठ की घटनाएं हुईं। 2021 के नवंबर महीने तक घुसपैठ की सिर्फ 28 घटनाएं ही दर्ज की गई हैं। 2018 में 417 आतंकी घटनाएं हुईं। 21 नवंबर 2021 में कुल 244 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकी घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 1 लाख रुपए दिए हैं। वहीं, केंद्र की योजना के तहत 5 लाख रुपए भी दिए गए हैं।


देश - दुनिया
9वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा 31 वर्षीय शख्स;हादसे के बाद ऐसा हुआ चमत्कार
हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी हालत बाद में बेहद ही खराब हो गई
देश - दुनिया
उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली मिसाइल का किया परीक्षण ;समुद्र में गिरने से पहले 800 किलोमीटर की दूरी तय की
देश - दुनिया
37 साल की महिला को है अजीबोगरीब बीमारी;महीला की वजन जानकर हो जायेंगे हैरान
खाने-पीने जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए अगर अहनीय दर्द का सामना करना पड़े, तो इंसान भूख से मरने ही लगेगा. कुछ ऐसी ही हालत हो गई है 37 साल की महिला की, जिसका वजन महज 21 किलोग्राम है.खाने-पीने में अगर इंसान तसल्ली से स्वाद न ले सके, तो शरीर पर पोषण लगता ही नहीं है. ऐसे में अगर किसी को एक-एक निवाला खाने में न सहा जाने वाला दर्द हो, तो भला वज़न कहां बढ़ेगा? कुछ ऐसी ही हालत है ब्रिटिश महिला निकोलेट बेनेट की, जो 37 साल की उम्र में भी बच्चों जितना वजन रखती हैं.कॉर्नवेल की रहने वाली निकोलेट की स्थिति ये है कि वो अपनी ज़िंदगी कभी ठीक तरह से शुरू ही नहीं कर पाईं।
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई



















You must be logged in to post a comment Login