Connect with us

Lifestyle

गर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह 

Published

on

गर्मियों में तरबूज काफी ज्यादा खाया जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। केवल यही नहीं बल्कि तरबूज खाने से शरीर को कई बड़े फायदे होते हैं क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स की कोई कमी नहीं है। जी दरअसल तरबूज में मिनरल्स, विटामिंस, एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में पाया जाता है, और कई बीमारियों में ये फल एक रामबाण है। केवल यही नहीं बल्कि सेहत से भरपूर माने जाने वाले इस फल को गर्मी के दिनों में ही खाना उचित माना जाता है लेकिन ध्यान रहे इसे हर कोई नहीं खा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है और आज हम आपको उन्ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल के मरीज- जी दरअसल तरबूज पोटैशियम का सबसे अधिक और बड़ा जरिया है, ऐसे में अगर ये तत्व शरीर में बढ़ जाए तो दिल की धड़कन बढ़ने और वीक पल्स रेट जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

सर्दी-खांसी के मरीज- गर्मी के दिनों में अगर आपको सर्दी-खांसी या जुकाम है, या ऐसी कोई अन्य परेशानी है तो तरबूज से परहेज करें, क्योंकि इस फल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आपकी हालत गंभीर हो सकती है या बिगड़ सकती है।

डायबिटीज के मरीज- जी दरअसल तरबूज एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट  है, इसे ज्यादा खाने से बॉडी में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। इस वजह से डायबिटीज के मरीजों को ये नहीं खाना चाहिए।

गठिया के मरीज- कहा जाता है जिन लोगों को गठिया रोग है उन मरीजों को तरबूज से परहेज करना चाहिए क्योंकि उन्हें सूजन या दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप गठिया के मरीज है और तरबूज खा रहे हैं तो अभी बंद कर दें वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

दुनिया में 52% से ज्यादा लोग सिरदर्द की समस्या परेशान,पुरूष की आपेक्षा महिलाएं ज्यादा…

Published

on

दुनियाभर की 52 प्रतिशत से अधिक आबादी को हर साल सिरदर्द की समस्या से गुजरना पड़ता है, जिनमें से 14 प्रतिशत मामले माइग्रेन के होते हैं. ताजा शोध से यह भी खुलासा हुआ है कि पुरूषों की तुलना में महिलाएं सिरदर्द से अधिक पीड़ित होती हैं. जर्नल ऑफ हेडेक एंड पेन में प्रकाशित नॉर्वे की साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की शोध रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 20 से 65 साल के आयुवर्ग में सिरदर्द की समस्या अधिक पाई जाती है.

तनाव संबंधी सिरदर्द से ग्रस्त हैं इतने लोग
शोधकर्ताओं ने 1961 से 2020 के बीच प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर सिरदर्द की समस्या का आंकलन किया है. उनकी इस समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 26 प्रतिशत लोग तनाव संबंधी सिरदर्द से ग्रसित होते हैं और 4.6 प्रतिशत लोगों ने हर माह 15 या उससे अधिक दिन सिरदर्द होने की बात की.

इतने लोगों को माइग्रेन की शिकायत
शोध से यह भी पता चला कि लगभग 15.8 प्रतिशत लोगों को कभी भी सिरदर्द होने लगता है और इनमें से करीब 50 फीसदी लोगों ने माइग्रेन की शिकायत की. शोध रिपोर्ट के मुख्य लेखक लार्स जैकब सोवनर ने कहा कि दुनियाभर में सिरदर्द की समस्या आम है और इसके अलग-अलग रूप से कई लोग प्रभावित हैं. सिरदर्द रोकने के और इसके उपचार के बेहतर उपाय ढूंढने की जरूरत है.

महिलाओं को सिरदर्द की शिकायत ज्यादा
शोध में कहा गया है कि महिलाएं सिरदर्द से अधिक पीड़ित होती हैं. शोध में पाया गया कि 8.6 पुरूष माइग्रेन के शिकार होते हैं, वहीं 17 प्रतिशत महिलाएं इससे पीड़ित होती हैं. इसी तरह 6 प्रतिशत महिलाओं को 15 दिन या इससे अधिक दिन सिरदर्द की शिकायत होती है जबकि पुरूषों के मामले में इसका प्रतिशत 2.9 ही है.

Continue Reading

Lifestyle

स्वामी रामदेव के 4 बेहतरीन उपाय ,बिना दवाई खाए हाई बीपी करें कंट्रोल,ये रही नैचुरल तरीका…

Published

on

WHO के अनुसार रोजाना 5 ग्राम नमक खाना चाहिए। जबकि देश के 100 में 99 लोग हर दिन इसकी दोगुनी मात्रा में नमक खाते हैं, जिसकी वजह से हाइपरटेंशन देश में महामारी बन चुका है।अगर 100 साल तक सेहतमंद रहना हैं, लंबी उम्र तक एक्टिव रहना है तो आप अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं, रोजाना योगाभ्यास करें। ताकि शरीर के सारे ऑर्गन्स एक्टिव रहें, बॉडी में टॉक्सिंस जमा ना हो पाएं साथ ही ब्लड सर्कुलेशन-परफेक्ट रहे। लेकिन कई बार कई लोगों की शिकायत होती है कि नियम से जीवन जीने के बावजूद उन्हें बीमारियां घेर लेती है। रोजाना वर्कआउट के बाद भी पेट पर फैट जमा हो जाता है। इसके अलावा कुछ लोग शुगर-बीपी से परेशान हैं तो कोई लिवर और हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं।

ऐसे में आपको इन सब बीमारियों से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपनी खाने की थाली चेक करनी चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं। यहां तक की ये भी ध्यान रखें की मैदा, नमक और चीनी किस मात्रा में ले रहे हैं। ये सब ध्यान रखना बेहद जरूरी है।इस फूल में छिपे हैं कई औषधीय गुण, मिनटों में जड़ से खत्म कर देगा खून की कमी से लेकर गठिया तक की समस्या WHO के अनुसार रोजाना 5 ग्राम नमक खाना चाहिए।

जबकि देश के 100 में 99 लोग हर दिन इसकी दोगुनी मात्रा में नमक खाते हैं, जिसकी वजह से हाइपरटेंशन देश में महामारी बन चुका है। यानी की जिस तरह से खाने में सिर्फ नमक कम कर बीपी कंट्रोल रखा जा सकता है, ठीक इसी तरह नमक की तरह चीनी को कम करके डायबिटीज से बचा जा सकता है।

जब मीठे और नमकीन जहर की बात कर ली है तो अब मोटापे की सौगात देने वाले तीसरे सफेद जहर मैदे की बात कर लेते हैं, जिसकी वजह से खाना टेस्टी तो होता है लेकिन हेल्दी नहीं।

वैसे भी ओबेसिटी के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। 2025 तक तो दुनिया में हम दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे। इसलिए अब भी वक्त है कि खाने में सफेद नमक, सफेद चीनी और सफेद मैदे की क्वांटिटी कम करें ताकि लाइफ की क्वालिटी बढ़ सके। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को हेल्दी।

  • बार-बार सिरदर्द होना
  • मानसिक तनाव
  • सांस लेने में परेशानी
  • नसों में झनझनाहट
  1. हार्ट अटैक
  2. ब्रेन स्ट्रोक
  3. किडनी फेल
  4. आंखों पर असर

वृक्षासन

  • बच्चों की बढ़ती है एकाग्रता
  • पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं
  • सीने को चौड़ा और मजबूत करता है
  • शरीर को लचीला बनाने में कारगर
  • बच्चों का कद बढ़ाने में मददगार
  • बच्चों के शरीर में संतुलन बढ़ता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है

ताड़ासन

  • गठिया के लिए फायदेमंद
  • दिल की बीमारी में कारगर
  • शरीर को लचीला बनाए
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाए

तिर्यक ताड़ासन

  • शरीर का मोटापा करे कम
  • शरीर को ऊर्जावान बनाए
  • हाई बीपी को करे कंट्रोल
  • मन को शांत रखने में करे मदद
  • भूलने की बीमारी मदद करे
  • कद बढ़ाने में मददगार
  • दिमागी थकान को दूर भगाए

त्रिकोणासन

  • शरीर बैलेंस होगा।
  • गर्दन, पीठ को मजबूत बनाने में कारगर
  • लंबाई बढ़ाने में कारगर
  • पेट की चर्बी करने में मददगार

पादहस्तासन

  • दिल से जुड़ी बीमारी
  • पेट की चर्बी
  • लंबाई बढ़ाने
  • दिमाग में रक्त का संचार में फायदेमंद

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

अर्द्ध चक्रासन

  • हाई बीपी को करे कंट्रोल
  • ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
  • मोटापा कम करने में कारगर
  • थायराइड ग्लैंड एक्टिव होता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर

मंडूकासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लीवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है
  • डायबिटीज को रोकने में सहायक
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है

शशकासन

  • डायबिटीज करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • लीवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • दिल के मरीजों के लिए लाभकारी
  • लंबाई बढ़ाने में मददगार

योगमुद्रासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाए
  • शरीर को लचीला बनाए
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत करे
  • पीठ, बाहों को बनाए मजबूत

मकरासन

  • हाइट बढ़ाने में करे मदद
  • वजन कम करने में मददगार
  • कमर दर्द से दिलाए राहत
  • जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  • एसिडिटी से दिलाए राहत

भुजंगासन

  • दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • मजबूत लंग्स से सर्दी की बीमारी नहीं होती है।
  • पेट से जुड़े रोगों में कारगर है।
  • मोटापा कम करने में मदद करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है।
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • आसन से लंग्स मजबूत होते हैं।

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कंधों की मज़बूती बढ़ाता है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • रीढ़ की हड्डी को दें ताकत
  • भोजन पचाने में कारगर
  • लिवर और किडनी को रखें हेल्दी
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाए
  • तनाव और डिप्रेशन से दिलाए छुटकारा
  • बीपी को करें कंट्रोल

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

सेतुबंध आसन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • टांगों को स्वस्थ, मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक
  • पाचन तंत्र में सुधार लाता है
  • थाइराइड में भी फायदा पहुंचाता है

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम

  • अनुलोम विलोम

  • कपालभाति
  • शीतली
  • शीतकारी
  • भस्त्रिका

हाई बीपी को कंट्रोल करेंगे ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स

  • सभी उंगलियों के टॉप दबाएं
  • हथेली के बीच का हिस्सा दबाएं

हाइपरटेंशन से कैसे बचें?

  1. डाइट हेल्दी रखें
  2. वजन कंट्रोल करें
  3. नमक कम लें
  4. योग-मेडिटेशन करें
  5. अल्कोहल बंद कर दें
Continue Reading

Lifestyle

क्या आपको पता है आपके पहनावे से आपकी सफलता तय होती है

Published

on

सफलता कैसे प्राप्त होती है? – Jain Sant
किताबों से जानिये, आप क्या पहनते हैं और कैसा काम करते हैं, इसके बीच तालमेल क्यों होना चाहिए? कैसे कमाई के दायरे में रहना और बचत करना आपको जिंदगी में कामयाबी दिला सकता है?

छवि का लोगों पर किस तरह होता है असर?

आप क्या पहनते हैं और कैसा काम करते हैं, इसके बीच तालमेल होना चाहिए। छवि का लोगों पर बहुत असर होता है। पोशाक पहले 90 सेकंड में बड़ी भूमिका निभाती है। अपनी पोशाक का इस्तेमाल अपने व्यक्तित्व को खूबसूरती के साथ पेश करने के लिए करना चाहिए। आपकी व्यक्तिगत शैली करियर में आपकी सफलता पर प्रबल प्रभाव डाल सकती है। (कंसल्टिंग सक्सेस)

गलती मानने में कभी हिचकना नहीं चाहिए

उम्र के साथ नई गलतियां करना स्वाभाविक है। इसमें शर्म या हिचक महसूस नहीं करना चाहिए। खुद से सहानुभूति रखें और गलती मानना सीखें। बुद्धिमानी गलती न करने में नहीं, बल्कि इसमें है कि गलती करने के बाद आप कैसे अपना मान और गौरव बनाए रखते हैं। स्वभाव जितना लचीला होगा उतनी जल्दी आप नई गलतियों को स्वीकार करना सीखेंगे। (व्हाय वी मेक मिस्टेक्स)

सफल होना है तो पैसों की बचत करना सीखें

अपनी कमाई के दायरे में रहना और बचत करना आपको जिंदगी में कामयाबी दिला सकता है। अगर आप मेहनत और बचत के जरिए पूंजी एकत्रित करेंगे तो आपकी जिंदगी में ज्यादा कमाने और ज्यादा बचाने के मौके आएंगे। जब आप अपनी जमापूंजी से मिलने वाले सुख के बारे में सोचते हैं, तो इसकी ऊर्जा बढ़ जाती है। पैसा ही पैसे को खींचता है। (फ्रॉम फेल्योर टु सक्सेस)

जरूरी है खुद के प्रति धारणाएं बदलना

निजी धारणाएं आपको अपनी काबिलियत को मानने से रोकती हैं। आप खुद की क्षमता को सीमित मानने लगते हैं। खुद को सीमित करने वाली धारणाओं को चुनौती दें। सोचें कि आपकी काबिलियत की कोई सीमा ही नहीं है। आप जीवन में जो चाहे हासिल कर सकते हैं। इस तरह आप अपनी सोच और जिंदगी बदल सकते हैं। (सेल्फ पर्सेप्शन)

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CM बघेल ने किया घोषणा, कहा- अब खैरागढ़-छुईखदान और गंडई होगा नया जिला… पढ़े पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार देर शाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को...

छत्तीसगढ़4 hours ago

हैरान कर देने वाली न्यूज़ जिससे पड़ कर आप दंग रह जायगे जब अनार की बोरी से निकली नोटों की गद्दी

  फ्रूट की पेटियों में फलों के साथ नोटों की कतरन देख हर कोई चौंक गया। पेटियों में 20 से...

छत्तीसगढ़1 day ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगो में मचा हडकंप, मौके पर दमकल की  गाड़िया पहुँचकर आग पर काबू पाई… 

  रायपुर: कोटा इलाके में शुक्रवार शाम केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। यहां काफी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखा...

छत्तीसगढ़1 day ago

आइये जानिए पेट्रोल एवं डीजल के दाम

पेट्रोल एवं डीजल के दाम दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब5 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब5 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..

  • Lifestyle3 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब4 days ago

    परिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…