Connect with us

छत्तीसगढ़

फर्जी जाति प्रमाण पत्र : शासकीय सेवक होंगे बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर

Published

on

फर्जी जाति प्रमाण पत्र : शासकीय सेवक होंगे बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ शासन में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत शासकीय सेवकों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐसे फर्जी, गलत जाति प्रमाण पत्र धारी शासकीय सेवकों को जिन्हें न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त नहीं है, उन्हें सेवा से तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कहा है कि स्थगन आदेश प्राप्त सम्पूर्ण प्रकरणों में महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ के माध्यम से शीघ्र सुनवाई करने हेतु उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। जिन सेवकों के जाति प्रमाण पत्र गलत पाए गए हैं, उन्हें तत्काल महत्वपूर्ण पदों से अलग किया जाएगा। ऐसे सभी प्रकरणों की सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागवार नियमित समीक्षा की जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण, छानबीन समिति रायपुर को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक फर्जी, गलत जाति प्रमाण पत्र के कुल 758 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 659 प्रकरणों का जांच उपरांत निराकरण किया गया है। शेष 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। जिसे संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इनमें से अधिकांश प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है अथवा स्थगन आदेश प्राप्त हैं। विगत दो वर्षों में 75 प्रकरण फर्जी, गलत पाए गए हैं। इन प्रकरणों में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्ति के पश्चात कई अधिकारी, कर्मचारी अभी भी महत्वपूर्ण पदांें में कार्यरत हैं।

उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति द्वारा जिन विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी, गलत पाए गए हैं उनमें सामान्य प्रशासन विभाग के 14, आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के 8, राजस्व विभाग के 7, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 9, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8, महिला एवं बाल विकास विभाग के 4, जल संसाधन विभाग के 14, समाज कल्याण विभाग के 1, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15, वाणिज्यकर विभाग के 1, गृह विभाग के 7, ग्रामोद्योग विभाग के 12, ऊर्जा विभाग के 7, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग 4, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के 5, उच्च शिक्षा विभाग 3, कृषि विभाग के 14, नगरीय प्रशासन विभाग और वन विभाग के 5-5, सहकारिता विभाग के 3, लोक निर्माण विभाग एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 2-2, पशुधन विभाग एवं मछलीपालन विभाग 6, खेल एवं युवा कल्याण विभाग 1, स्कूल शिक्षा विभाग 44, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जनसम्पर्क विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग में एक-एक प्रकरण शामिल हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

Published

on

 

 

कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि वह अपने ठिकानों से निकलकर भटकने लगे हैं। इस बात का पता तब चला, जब एक जहरीला नाग घर के अंदर रखे जूते में छिपा हुआ पाया गया। युवक जूता पहनने गया था, तभी उसकी नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद वह वहां से भाग निकला, लेकिन नाग ने फन निकाल लिया और जूते के ऊपर ही बैठ गया, काफी देर तक वह वहीं फन निकाले बैठा रहा।

दरअसल, जिले के दादरखुर्द से लगे ढेलवाड़ीह बस्ती में रोज की तरह लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। श्यामलाल नाम के शख्स के यहां भी लोग अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान शनिवार सुबह उसका बेटा घर में रखा अपना जूता पहनने गया था। उसका जूता घर में जूते रखने वाले स्थान में रखा हुआ था। युवक ने बताया कि उसने जूता निकाल भी लिया था, तब तक उसे कुछ पता नहीं चला। मगर जैसे ही उसने जूते को उठाकर जमीन पर रखा। उसके अंदर एक सांप दिखाई दिया।

बताया गया कि सांप देखते ही युवक अपने कमरे की ओर भागा। इधर, नाग ने जूते से ही अपना फन निकाल लिया था, वह काफी गुस्से में था,ऐसा लग रहा था। काफी देर तक वह फन निकाले जूते पर ही बैठा रहा। वहीं इस बात की सूचना युवक ने पहले अपने परिजनों को दी। फिर स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। कुछ देर बाद टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद नाग को पकड़ लिया गया है।

नाग को पकड़ने के बाद स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि ये काफी जहरीला सांप है। अच्छा ये हुआ की समय रहते इसे देख लिया गया और लोगों ने भी इसे कुछ नहीं किया। इसलिए इसे पकड़कर अब जंगल में छोड़ा दिया गया है। स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने यह अपील भी की है कि यदि किसी को इस तरह से सांप दिखाई दे तो वह उसे कुछ ना करें। बल्कि इसकी जानकारी तुरंत ही स्नेक रेस्क्यू टीम को दें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

Published

on

By

 

 

कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई। कुल 2200 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 2184 मरीज ठीक हो गए, जबकि 65 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 2,274 नए केस आए थे, 2,309 मरीज ठीक हुए थे और 3 ने जान गंवाई थी। अभी 13,652 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4.25 करोड़ ठीक हुए हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

भारत में मिला ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का दूसरा केस
भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का दूसरा केस तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में मिला है। पहला केस शुक्रवार को तेलंगाना के हैदराबाद में मिला था, जिसके बाद से हेल्थ डिपार्टमेंट संपर्क में आने वाले लोगों का ट्रेसिंग कर रही है। कोरोना का यह स्ट्रेन BA.2 जैसा ही है। इंडियन सॉर्स कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकोग) ने इसकी पुष्टि कर दी है।

केरल में सबसे ज्यादा नए केस
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 558 नए मामले केरल में आए हैं। यहां 62 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले ही यहां 22 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक 69,543 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 2941 का इलाज चल रहा है।

केरल के बाद सबसे ज्यादा नए मरीज दिल्ली में मिले। शनिवार को यहां 469 केस आए, एक मरीज की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अभी तक दिल्ली में 26200 लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 2138 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

बीजिंग में 13 हजार लोगों को जबरन क्वारंटाइन
चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद हजारों लोगों को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व बीजिंग में नानक्सिनयुआन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के 13 हजार से अधिक नागरिकों को शुक्रवार रात को होटलों में क्वारंटाइन कर दिया गया। यह कदम हाल के दिनों में खोजे गए 26 नए संक्रमणों की वजह से उठाया गया।

चाओयांग जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा, ‘एक्सपर्ट्स ने तय किया है कि सभी नानक्सिनयुआन निवासी 21 मई की मध्यरात्रि से सात दिनों तक क्वारंटाइन रहेंगे।’ अधिकारियों के मुताबिक आदेश का पालन नहीं करने पर नागरिकों को नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

Published

on

By

 

महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता हो गया है। केंद्र के ऐलान के बाद केरल ने भी अपने यहां टैक्स कम कर दिया। अगर दूसरे राज्य भी ऐसा करते हैं, तो कीमतों में और कमी आ सकती है। पिछली बार नवंबर में केंद्र ने टैक्स घटाया था, तब कई राज्यों ने अपनी तरफ से भी राहत दी थी। उधर, लंदन गए राहुल गांधी के बयानों पर विवाद हो गया है। एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि BJP देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़12 hours ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़20 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़20 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़2 days ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब7 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…