क्राइम न्यूज़
दो बेटियों के साथ माँ ने की खुदकुशी, दम घुटने से हुई माँ की मौत, पढ़े पूरी खबर…

दिल्ली के वसंत विहार इलाके के वसंत अपार्टमेंट में शनिवार रात एक महिला और उसकी दो बेटियों ने खुदकुशी कर ली। तीनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिलीं। कमरे में तीन अंगीठी जल रही थीं और पास ही एक गैस सिलेंडर खुला हुआ था।आशंका है कि उनका इरादा कमरे को आग के हवाले करना था, लेकिन आशंका है कि इससे पहले ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है,
जिसमें मौत के कारणों का खुलासा किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है।शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान महिला के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से महिला की तबीयत काफी खराब रह रही थी। महिला ज्यादातर बिस्तर पर रहती थी। इसकी वजह से उनके साथ-साथ उनकी दो बेटियां भी अवसाद में थीं। मृतकों की शिनाख्त मंजू और उसकी दोनों बेटियों अंशिका और अंकू के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 8.55 बजे सूचना मिली कि वसंत अपार्टमेंट के हाउस नंबर 207 में रहने वाले दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हैं।पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा को खोला। कमरे के बाहर गैस सिलेंडर को खुला पाया। पास ही एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। अंदर के कमरे में जाने पर एक महिला और दो युवतियां विस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं।जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। जांच में पता चला कि महिला के पति का अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। मंजू बीमारी की वजह से विस्तर पर थी।
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के पति एक चार्टड अकाउंटेंट के सहायक का काम करते थे। कोरोना महामारी के दौरान परिवार ने कुछ रिश्तेदारों से पैसे लिए थे। पति की मौत के बाद वह पैसा वापस नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से तीनों काफी परेशान थीं।
पुलिस ने तीनों शवों को सफदरजंग अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा कि इन लोगों की मौत दम घुटने से हुई है या फिर इन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था।

क्राइम न्यूज़
कानपुर में हुई फाईरिंग, पारिवारिक विवाद पर पुलिस पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार…
कानपुर के श्यामनगर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर वृद्ध ने हमला कर दिया। उसने परिवार को भी बंदी बनाकर रखा था और घर के भीतर से ही फायरिंग कर रहा था। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। मामला श्याम नगर का है, जहां पारिवारिक विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां घर के अंदर से ही एक वृद्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दरोगा हिमांशु त्यागी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की घटना है। रविवार दोपहर को घरेलू विवाद में एक वृद्ध ने पूरे परिवार को मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में एक दरोगा समेत एक सिपाही होमगार्ड भी घायल हो गया है। मौके पर एसीपी कैंट समेत भारी पुलिस बल ने घर को घेर लिया और वृद्ध को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी आरके दुबे अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राहुल और बहू जॉय श्री अलग रहते हैं। बहू जॉय श्री ने बताया कि ससुर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। वह बड़े बेटे और बहू से घर छोड़ देने की बात करते हैं।
रविवार को इसी को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने परिवार को कमरे में बंद कर इलाके फायर झोंकना शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी ने दरोगा हिमांशु त्यागी के हाथ मे गोली मार दी। फिर एडीसीपी राहुल मिठास, एसीपी कैंट शेखर पाठक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घर को घेरकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार भी सुरक्षित है।
क्राइम न्यूज़
जयपुर में कल अलग-अलग थाना ईलाकों में हुई चोरी, ताला तोड़कर सोने चांदी एवं 3 लाख रुपए नगद चोरी हुए..
जयपुर में कल अलग-अलग थाना ईलाकों में चोरी की 6 से अधिक वारदाते हुईं। चोर सूने मकानों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर काट कर इतिश्री कर रही है। रिकवरी रेट से लेकर चोरो को पकड़ने का प्रतिशित काफी कम हैं।
चित्रकूट थाना इलाके में चोर मुकेश शर्मा के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और 3 लाख रुपए नगद चुरा ले गए। उधर गांधी नगर थाना इलाके में चोर ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दयानंद नगर झालाना डूंगरी निवासी नरेश कुमार बैरवा ने थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि बाईजी कोठी फेज एक गली नम्बर एक झालाना डूंगरी में उसकी ज्वेलरी की दुकान हैं। 18 जून को चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर सोने चांदी के आभूषण, पायजेब, अंगूठियां और बालियां चुरा कर ले गए। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही ।
चित्रकूट थाना इलाके में चोर सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चित्रकूट निवासी अनिल सोन ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 11 जून को वह परिवार सहित जगन्नाथपुरी उड़ीसा गया हुआ था। 16 जून रात 11 बजे घर पर पहुचा तो घर का मैन दरवाजा अलमारी के ताले टुटे हुए मिले। चोर अलमारी मे उसकी पत्नी के गहने चुरा ले गए। चोर सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, सोने के कानो के टोपस,चांदी की अगूठी, चांदी के लक्ष्मी गणेश मूर्ति, मोती सेट और एटीएम सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: शादी का झांसा देकर शोरूम के मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दिया जान से मारने की धमकी…

जयपुर में 23 साल की फैशन डिजाइनर युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर कपड़ा शोरुम के मालिक ने ढाई साल में कई बार रेप किया। फिर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पता चलने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। आखिर लड़की ने करणी विहार थाने शनिवार देर रात मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी (वैशाली नगर) आलोक सैनी कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि बरेली (उत्तर प्रदेश) की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फैशन डिजाइनर है। साल 2019 से वह गांधी पथ वैशाली नगर में फ्लैट किराए पर लेकर रह रही है। सीतापुरा के एक कंपनी में फैशन डिजाइनिंग का काम करती थी।
यहां रामगंज निवासी जिशान का आना जाना था। दोनों में जान पहचान हो गई। जिशान का कपड़ों का शोरूम है। मुलाकात के बाद दोनों की बात होने लगी। आरोप है कि आरोपी जिशान उससे मिलने उसके फ्लैट पर आया। बातचीत के दौरान शादी करने की बात रखी
शादी करने का झांसा दिया
शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि मई 2022 में मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुलाकर रेप किया। जल्द परिवारवालों से बात कर शादी करने की भी कहा था।
इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी जिशान ने मुम्बई जाकर किसी दुसरी लड़की से शादी कर ली है। कॉल कर उसको धोखा देने के बारे में कहने पर जान से मारने की धमकी दी। बोला- तुझे जिंदा रहना है या नहीं रहना। तू मुझे भूल जा। दोबारा कॉल मत करना। नहीं तो इसका गलत परिणाम हो जाएगा। जिसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।
-
जॉब6 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब5 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया6 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
देश - दुनिया5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश6 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…






























You must be logged in to post a comment Login