क्राइम न्यूज़
धमकी देकर फेरी वाले ने महिला से कई बार किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार…

जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी को यूपी से गिरफ़्तार किया है। आरोपी शहर में फेरी का काम करता था। इस दौरान महिला का दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया था, आरोपी इस वीडियो का वारयल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंटिरियर डिजाइनर के साथ किया गाली-गलौज, आरोपी ने की सायकल उठाकर मारने की कोशिश भी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में इंटिरियर डिजाइनर के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक अपर्णा विश्वास इंटिरियर डिजाईनर है, कॉलोनी का मेंटेनेस लेने के लिये कॉलोनी के सदस्य प्रार्थियां मकान के पास आये थे. वही मेंटेनेस का हिसाब मांगने पर कॉलोनी में रहने वाले कुमार अमित ने जबरन गाली-गलौज किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देकर सायकल से जान से मारने की कोशिश की, साथ ही उनके पति राज कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया. महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी कुमार अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं जांच शुरू कर दी है।

क्राइम न्यूज़
जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप, सोशल मीडिया पर डाले अश्लील फोटो…

जयपुर में पड़ोसी युवक ने 14 साल की लड़की से रेप का प्रयास किया। मोबाइल में खींची अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने लगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने अश्लील फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बनीपार्क थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। वह पत्नी और 14 साल की बेटी के साथ रहता है। करीब एक महीने पहले वह अपने जॉब पर चला गया। उसकी पत्नी परिचित के रिश्तेदार की मौत के गम में शामिल होने चली गई। घर में उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी विजय वर्मा ने काम होने का झूठा बहान बनाकर नाबालिग बेटी को अपने घर बुला लिया।
बेटी के जाने पर आरोपी विजय ने उसे कमरे में बंद कर लिया। उसके मम्मी-पापा को जान से मारने की धमकी देकर रेप करने की कोशिश की। आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। जैसे-तैसे पीड़िता ने वहां से निकलकर अपनी आबरू बचाई।
सोशल मीडिया पर डाले अश्लील फोटो
आरोप है कि पड़ोसी विजय वर्मा अपनी गंदी हरकत के बाद से नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। खींचे गए अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर खुद की बात मानने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी।
रविवार शाम आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटोज को कमेंट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटोज के वायरल होने का पता चलने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
क्राइम न्यूज़
कानपुर में हुई फाईरिंग, पारिवारिक विवाद पर पुलिस पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार…
कानपुर के श्यामनगर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर वृद्ध ने हमला कर दिया। उसने परिवार को भी बंदी बनाकर रखा था और घर के भीतर से ही फायरिंग कर रहा था। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। मामला श्याम नगर का है, जहां पारिवारिक विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां घर के अंदर से ही एक वृद्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दरोगा हिमांशु त्यागी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की घटना है। रविवार दोपहर को घरेलू विवाद में एक वृद्ध ने पूरे परिवार को मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में एक दरोगा समेत एक सिपाही होमगार्ड भी घायल हो गया है। मौके पर एसीपी कैंट समेत भारी पुलिस बल ने घर को घेर लिया और वृद्ध को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी आरके दुबे अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राहुल और बहू जॉय श्री अलग रहते हैं। बहू जॉय श्री ने बताया कि ससुर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। वह बड़े बेटे और बहू से घर छोड़ देने की बात करते हैं।
रविवार को इसी को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने परिवार को कमरे में बंद कर इलाके फायर झोंकना शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी ने दरोगा हिमांशु त्यागी के हाथ मे गोली मार दी। फिर एडीसीपी राहुल मिठास, एसीपी कैंट शेखर पाठक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घर को घेरकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार भी सुरक्षित है।
क्राइम न्यूज़
जयपुर में कल अलग-अलग थाना ईलाकों में हुई चोरी, ताला तोड़कर सोने चांदी एवं 3 लाख रुपए नगद चोरी हुए..
जयपुर में कल अलग-अलग थाना ईलाकों में चोरी की 6 से अधिक वारदाते हुईं। चोर सूने मकानों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर काट कर इतिश्री कर रही है। रिकवरी रेट से लेकर चोरो को पकड़ने का प्रतिशित काफी कम हैं।
चित्रकूट थाना इलाके में चोर मुकेश शर्मा के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और 3 लाख रुपए नगद चुरा ले गए। उधर गांधी नगर थाना इलाके में चोर ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दयानंद नगर झालाना डूंगरी निवासी नरेश कुमार बैरवा ने थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि बाईजी कोठी फेज एक गली नम्बर एक झालाना डूंगरी में उसकी ज्वेलरी की दुकान हैं। 18 जून को चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर सोने चांदी के आभूषण, पायजेब, अंगूठियां और बालियां चुरा कर ले गए। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही ।
चित्रकूट थाना इलाके में चोर सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चित्रकूट निवासी अनिल सोन ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 11 जून को वह परिवार सहित जगन्नाथपुरी उड़ीसा गया हुआ था। 16 जून रात 11 बजे घर पर पहुचा तो घर का मैन दरवाजा अलमारी के ताले टुटे हुए मिले। चोर अलमारी मे उसकी पत्नी के गहने चुरा ले गए। चोर सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, सोने के कानो के टोपस,चांदी की अगूठी, चांदी के लक्ष्मी गणेश मूर्ति, मोती सेट और एटीएम सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
-
Tech & Auto6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब6 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश7 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़7 days agoतत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoनौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…
-
क्राइम न्यूज़7 days agoछत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….



















You must be logged in to post a comment Login