क्राइम न्यूज़
ट्रक से टकराई कार पांच लोगों की हुई मौत, एवं दो लोग हुए घायल..

घायलों को आनन-फानन कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन में तड़के 5:00 बजे एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। जब इनकी बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
मृतकों के नाम व पता-
1-चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।
2-श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
3-श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
4-श्रीमति रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।
5-श्रीमति नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।
घायलों का विवरण-
1-श्री नारायण रामचन्द्र कोलेकर उम्र-40 बर्ष निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, महाराष्ट्र-पुरूष।
2-श्रीमति सुनीता राजू गस्टे उम्र-35 बर्ष निवासी-हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

क्राइम न्यूज़
शिक्षक ने स्कूल की छात्राओं से किया दुष्कर्म, 50 लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत..

केवी शशिकुमार के खिलाफ पहला सामने तब सामने आया, जब स्कूल की ही एक छात्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन पर आरोप लगाए। इसके बाद 50 से ज्यादा छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी।
केरल के मलप्पुरम से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां एक पूर्व शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केवी शशिकुमार पर आरोप है कि वह पिछले 30 साल से 60 से ज्यादा लड़कियों का शोषण व छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल इस मामले में राज्य के शिक्षामंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीपीएम नेता केवी शशिकुमार मलप्पुरम के सेंट गेम्मास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक थे। इसके अलावा व मलप्पुरम नगर पालिका परिषद के सदस्य भी थे। मार्च, 2022 को सेवानिविृत्त हो गए थे।
50 लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत
केवी शशिकुमार के खिलाफ पहला सामने तब सामने आया, जब स्कूल की ही एक छात्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन पर आरोप लगाए। इसके बाद 50 से ज्यादा छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी। छात्राओं की शिकायत के बाद महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्टे के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद ही शशिकुमार फरार हो गया था।
स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप
इस मामले में छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाया है। छात्राओं ने बताया कि, उन्होंने 2019 में भी इस मामले को उठाया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल मामला सामने आने के बाद माकपा ने शशिकुमार को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
क्राइम न्यूज़
बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 27 लोगों की मौत, 10 घायल एवं 19 लापता..
दिल्ली में शुक्रवार को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम इमारत के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया।आग लगने की सूचना शुक्रवार को शाम 4.40 बजे मिली थी। करीब 7 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि देर रात 12 बजे आग फिर से धधकने लगी, जिस पर वहां मौजूद दमकल कर्मियों ने काबू पाया। रेस्क्यू टीम ने इमारत की खिड़कियां तोड़कर फंसे लोगों को बचाया। रात को NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
करीब 150 लोगों को रेस्क्यू किया गया
जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां कई कंपनियों के ऑफिस थे। यहां से करीब 150 लोगों को रेस्क्यू किया गया। 100 लोगों की टीम इसके लिए तैनात की गई। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल से संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया, ताकि घायलों को तेजी से अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। इस बीच DM ऑफिस ने हेल्पलाइन नंबर 011-25195529, 011-25100093 जारी किए हैं।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
रात को करीब 1 बजे आउटर दिल्ली के DCP समीर शर्मा ने बताया, ‘बिल्डिंग में रेस्क्यू का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। हो सकता है कि कुछ और शव यहां मिलें। अब तक जो शव मिले हैं, वो ऐसी हालत में है कि उनकी शिनाख्त मुश्किल है। लिहाजा पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद लेगी। लापता लोगों से इनके सैंपल मैच कराए जाएंगे, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके। लापता लोगों की लिस्ट रातभर में तैयार कर ली जाएगी।’
बिल्डिंग मालिक को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पिलर 544 के पास बनी यह इमारत एक 3 मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसे ऑफिस स्पेस के तौर पर कंपनियों को किराए पर दिया जाता है। इस इमारत की फायर NOC नहीं थी। पुलिस ने इमारत के मालिक हरीश गोयल, वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है।
CCTV गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
इमारत की पहली मंजिल पर CCTV की फैक्ट्री और गोदाम है। यहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। इमारत में प्रवेश और निकास एक ही होने से बचाव कार्य जल्द शुरू नहीं हो सका। जगह काफी कंजस्टेड होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी परेशानी आई।
ग्राउंड फ्लोर के अलावा बिल्डिंग की सभी मंजिलों पर हर चीज राख हो गई है। दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत में सामान काफी था। इस कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आई। बिल्डिंग की तीन में से दो मंजिलों की सर्चिंग पूरी हो गई है। तीसरी मंजिल की सर्चिंग की जा रही है।
घबराहट में इमारत से कूद गए लोग
इमारत की खिड़कियों से निकलते धुएं के बीच लोगों को JCB मशीन और क्रेन के सहारे नीचे उतारा गया, वहीं कुछ लोग रस्सी की मदद से नीचे आए। दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी ने बताया कि कुछ लोग बिल्डिंग से कूद गए, जिससे वो घायल हो गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की 27 गाड़ियां भेजी गई थीं। एंबुलेंस भी तैनात है। नजदीकी गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाने में मदद की।
इसलिए हादसे ने लिया बड़ा रूप
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में जगह कम थी और ज्यादा लोग काम कर रहे थे। ऐसे में जब आग भड़की तो अफरा-तफरी मच गई, जिससे लोग खुद से बचकर नहीं भाग पाए और हादसे के शिकार हो गए। यहां CCTV का गोदाम था। गोदाम में आग लगने से लपटें और भीषण हो गई, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्राइम न्यूज़
WhatsApp यूजर्स रहें सावधान!वर्ण एक Call से हो जायेगा अकाउंट Hack ; इस तरीकें से बचें…

WhatsApp Fraud Alert: हम में से ज्यादातर लोग पेमेंट करने के लिए UPI का उपयोग करते हैं, क्योंकि इससे काफी तेज और बिना झंझट के पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है. लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप ने पैसे भेजने और प्राप्त करने की क्षमता को जोड़ा है, जिससे दोस्तों और परिवार को पैसे भेजना आसान हो गया है. UPI पेमेंट में बस एक QR कोड की जरूरत होती है और पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है. एक कॉल से हैक हुआ अकाउंट हालांकि, बहुत सारे फाइनेंशियल फ्रॉड हैं जो वॉट्सएप में हो रहे हैं.
ताजा उदाहरण एक यूजर का है, जिसे 8420509782 ‘एयरटेल’ से एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसने यूजर को सूचित किया कि उसने इंटरनेट इशू के बारे में शिकायत दर्ज की है. यूजर ने जालसाज को बताया कि उसके पिता फैमिली प्लान के चलते एयरटेल से जुड़े सभी कॉल्स को संभाल लेते हैं. साथ ही कहा कि,मेरे पिता घर पर नहीं हैं, कृपया बाद में कॉल करें.
इसके बाद एक विचित्र घटना हुई क्योंकि जालसाज ने उसे ‘401*8404975600’ डायल करने के लिए कहा और एयरटेल कॉल सेंटर से कोई 1-2 दिनों में वापस कॉल करेगा. वॉट्सएप यूजर जाल में फंस गया और वास्तव में नंबर डायल कर दिया. 10 मिनट में अकाउंट में घुसा जालसाज इसके बाद जो हुआ वह आपको चौंका देगा क्योंकि कॉल के 10 मिनट के भीतर, उसे वॉट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें एक लॉग इन पिन के लिए कहा गया था ताकि वह एक नए डिवाइस पर अपना मोबाइल नंबर सेट कर सके. कुछ ही सेकंड में, वह फोन और लैपटॉप दोनों से वॉट्सएप से लॉग आउट हो गया.
वह पूरी तरह से भ्रमित थी और अंततः वॉट्सएप पर उसके सभी संपर्क खो गए. उसने आगे कहा, ‘मेरे उस कोड को डायल करने का मतलब था कि मेरे सभी इनकमिंग कॉल उस नंबर पर जाएंगे और जालसाज मेरी सिम ले सकता है.’ दोस्तों से मांगे पैसे वह यह जानकर पूरी तरह से हैरान हो गई थी कि ठग ने पहले ही वॉट्सएप पर 40-50 से अधिक कॉन्टैक्ट्स को टेक्स्ट कर दिया था और उसकी ओर से पैसे मांगे थे.
उसने उनसे तत्काल ‘नकद सहायता’ मांगी थी और पेटीएम से कुछ पैसे मांगे थे ताकि वह उसी दिन देर रात तक उसे वापस कर सके. उसके कुछ दोस्तों ने उस जालसाज को 1,000 रुपये और 2,000 रुपये की मदद की. इसके बाद यूजर ने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई. वॉट्सएप वित्तीय धोखाधड़ी से ऐसे बचें- – अपने वॉट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करें.
फिर ओटीपी आने पर भी कोई लॉग इन नहीं कर पाएगा. – यह सलाह दी जाती है कि आप ‘401’ और उसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर डायल न करें क्योंकि यह कॉल फॉर्वर्ड के लिए कोड है. – किसी भी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें / किसी भी अनजान फोन कॉल में शामिल न हों.
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoइंडिया पोस्ट मे आई बड़ी भर्ती,जल्द करे अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

















You must be logged in to post a comment Login