जॉब
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। कानून की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए पात्र हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी।
पदों की संख्या : 547
उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु 18 से 38 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 719 रुपए है और आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 449 रुपए है।उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड व जानकारियों को जाकर पढ़ सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई जानकारियों को विस्तार से पढ़े और फिर आवेदन करें।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरुआती तारीख : 7 जनवरी 2022
- आवेदन की आखिरी तारीख : 27 जनवरी 2022
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग के लिए – 719 रुपये
- आरक्षित वर्ग के लिए – 449 रुपये
ऐसे करें आवेदन:
1- ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
2- रजिस्ट्रेशन करें।
3- मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म भरें।
4- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5- आवेदन पत्र की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।उम्मीदवार के पास शैक्षिक योग्यता के तहत कानून की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन शुल्क, अनारक्षित वर्ग के लिए – 719 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए – 449 रुपये रहेगी। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए तैयारी करें।

जॉब
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 1 जुलाई..फटाफट करें आवेदन…

CGPSC Recruitment 2022: CGPSC ने अधिसूचना जारी कर फिजियोथैरेपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार पदों के लिए 1 जुलाई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने अधिसूचना जारी कर फिजियोथैरेपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार पदों के लिए 1 जुलाई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करना होगा. बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 पद भरे जाएंगे.भर्ती संबंधी शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया, नोटिफिकेशन समेत सभी जानकारी नीचे चेक करें.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन के साथ 3 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी चेक करने के लिए इसका नोटिफिकेशन देखें. नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की गई है.
जॉब
कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में नौकरी पा सकते हैं.पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस के तहत कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आज यानी 29 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbpolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://wbpolice.gov.in/WBP/Common/WBP_Recruitment_Notice.aspx?Id के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1666 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें से 1410 कांस्टेबल पदों के लिए हैं और 256 रिक्तियां लेडी कांस्टेबल के लिए हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1666
कांस्टेबल – 1410
लेडी कांस्टेबल – 256
योग्यता मानदंड
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग – रु. 170/-
एससी – 20/- रुपये
एसटी – रु. 20/-
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक
शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक
साक्षात्कार – 15 अंक
जॉब
PWD में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार HP PWD में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है.
इसके लिए HP PWD ने शिमला, मंडी, जोगिंदर नगर, नूरपुर और पालमपुर सर्किलों सहित हिमाचल प्रदेश में मल्टी-टास्किंग वर्कर (एमटीडब्ल्यू) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HP PWD की आधिकारिक वेबसाइट hppwd.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hppwd.hp.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2326 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
चौथा सर्किल शिमला- 09 जून 2022
पहली सर्कल मंडी- 06 जून 2022
5वां सर्कल पालमपुर- 06 जून 2022
9वां सर्कल नूरपुर- 03 जून 2022
जोगिंदर नगर सर्कल- 31 मई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 2326
रिक्तियों की स्थान संख्या
चौथा सर्कल शिमला- 346 पद
प्रथम सर्कल मंडी- 654 पद
5वां सर्कल पालमपुर- 625 पद
9वीं सर्कल नूरपुर- 587 पद
जोगिंदर नगर सर्कल- 114 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल/संस्थान से मिडिल-क्लास पास (8वीं पास) होना चाहिए. हिमाचली स्कूल से 8वीं पास करने की शर्त बोनाफाइड हिमाचली पर लागू नहीं होगी.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर की जाएगी.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoराष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी में नौकरी का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

















You must be logged in to post a comment Login