जॉब
यहां 12वी पास के लिए निकली बंपर भर्ती, आवेदन का अंतिम दिन आज, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

UP Govt Jobs 2022 : उत्तर प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड (UPLDB) ने 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है. बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मल्टिपल टेक्नीशियन पदों पर 2000 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट है.
जो उम्मीदवार मल्टिपल टेक्नीशियन भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके लिए आज आखिरी मौका है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट maitriupldb.in पर जाकर करना है.
टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या – 2000
ओबीसी – 1400
एससी – 500
एसटी – 100

जॉब
ग्रेजुएट्स पास के लिए लाइब्रेरियन की निकली बंपर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

राजस्थान में ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है.राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू हो रहा है.राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 26 मई से शुरू हो रही है।नोटिस के अनुसार, लाइब्रेरियन ग्रेड III की कुल 460 (गैर अनुसूचित क्षेत्र 394 और अनुसूचित क्षेत्र 66) वैकेंसी है।
जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2022 है. इस भर्ती के लिए आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. इसके अलावा राज्य के निर्धारित ई मित्र कियोस्क/जन सुविधा कें द्र के माध्यम से भी फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।
वैकेंसी डिटेल
कुल वैकेंसी- 460
गैर अनुसूचित क्षेत्र- 394 पद
और अनुसूचित क्षेत्र-66 पद
शैक्षिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में ग्रेजुएट की डिग्री या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही देवनागरी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी.
जॉब
कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

BSF Recruitment 2022 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) में एसआई (व्हीकल मैकेनिक), एसआई (आटो इलेक्ट्रिशियन), एसआई (स्टोर कीपर), कांस्टेबल (एसकेटी), कांस्टेबल (फिटर), कांस्टेबल (कारपेंटर), कांस्टेबल (आटो इलेक्ट्रिशियन), कांस्टेबल (व्हीकल मैकेनिक), कांस्टेबल (बीएसटीएस), कांस्टेबल (वेल्डर), कांस्टेबल (पेंटर), कांस्टेबल (अपहोल्स्टर) और कांस्टेबल (टर्नर) पदों पर नौकरियां हैं. बीएसएफ की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने से 30 दिन तक करना है. भर्ती विज्ञापन 24 मई को जारी हुआ था. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर करना होगा.
बीएसएफ वर्कशॉप वैकेंसी डिटेल
– एसआई (व्हीकल मैकेनिक)- 12 पद
-एसआई (आटो इलेक्ट्रिशियन)- 4 पद
– एसआई (स्टोर कीपर)- 6 पद
– कांस्टेबल (ओटीआर()पी) पुरुष- 8 पद
– कांस्टेबल (ओटीआरपी)- महिला- 1 पद
-कांस्टेबल (एसकेटी) पुरुष- 6 पद
-कांस्टेबल (फिटर) पुरुष/महिला- 7 पद
-कांस्टेबल (कारपेंटर) पुरुष- 4 पद
– कांस्टेबल (आटो इलेक्ट्रिशियन) पुरुष- 9 पद
-कांस्टेबल (आटो इलेक्ट्रिशियन) महिला- 1 पद
– कांस्टेबल (व्हीकल मैकेनिक) पुरुष- 17 पद
-कांस्टेबल (व्हीकल मैकेनिक) महिला- 3 पद
– कांस्टेबल (बीएसटीएस) पुरुष- 6 पद
– कांस्टेबल (बीएसटीएस) महिला- 1 पद
-कांस्टेबल (वेल्डर) पुरुष- 10 पद
-कांस्टेबल (वेल्डर) महिला- 1 पद
– कांस्टेबल (पेंटर) पुरुष- 4 पद
– कांस्टेबल (अपहोल्स्टर) पुरुष- 5 पद
– कांस्टेबल (टर्नर) पुरुष- 5 पद
कितनी मिलेगी सैलरी
एसआई- 35,000 से 1,12,400/- रुपये
कांस्टेबल- 21,700 से 69, 100/- रुपये
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एसआई- आटो मोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंयरिंग या आटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
कांस्टेबल- 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. साथ ही तीन साल का अनुभव होना चाहिए.
आयु सीमा
एसआई- अधिकतम 30 साल
कांस्टेबल- 18 से 25 साल
जॉब
FCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

FCI Recruitment 2022: ग्रुप 2, 3, और 4 के 4710 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लि अच्छी खबर है।
एपसीआई पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
उम्मीदवार तजा अपडेट के लिए निगम के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitmentfci.in और आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर चेक कर सकते हैं।भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के माध्यम से 4710 रिक्तियों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ग्रुप 2 मे 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप 3 में 2521 और ग्रुप 4 (चौकीदार) में 2154 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन
भारतीय खाद्य निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं, स्नातक पास होना चाहिए।
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदावर संबंधित जानकारी चक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की निकली बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoGDS पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 5 जून,जल्द करें आवेदन…
-
जॉब7 days agoपूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


















You must be logged in to post a comment Login